एक हफ्ते में 3 बार जेलेंस्की की हत्या की हुई कोशिश, कीव में सक्रिय हैं 400 से अधिक गुप्त एजेंट

By अनुराग गुप्ता | Mar 04, 2022

कीव। रूस और यूक्रेन के बीच नौवे दिन भी युद्ध जारी है। इसी बीच एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की की हत्या को लेकर चौंका देने वाले खुलासे किए गए हैं। आपको बता दें कि यूक्रेन-रूस युद्ध के बीच 'रूसी हत्या दल' राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की को मौत के घाट उतारने के मिशन पर है और पिछले कुछ दिनों में 3 बार हत्या की कोशिश को अंजाम दे चुका है। 

हत्या की बनाई गई गुप्त योजना

रिपोर्ट्स में कहा गया कि यूक्रेन के राष्ट्रपति ने बहादुरी दिखाते हुए रूसी सेनाओं द्वारा किए गए अभूतपूर्व हमलों के बाद भी झुकने से इनकार कर दिया है। खारकीव और कीव जैसे प्रमुख शहरों पर रूसी सेना बमबारी कर रही है, इसके बाद भी यूक्रेन को नहीं छुका पाए। ऐसे में रूस ने एक हत्या दल को तैनात किया और वलोडिमिर ज़ेलेंस्की को खत्म करने के लिए एक गुप्त योजना तैयार की। 

इसे भी पढ़ें: जेलेंस्की ने पुतिन के साथ सीधे बातचीत करने की जताई इच्छा, बोले- मैं काटता नहीं हूं 

रिपोर्टों के अनुसार, क्रेमलिन समर्थित वैगनर समूह हत्या के दो प्रयासों के पीछे था। हालांकि यूक्रेनी खुफिया को इसकी जानकारी मिल गई जिसके बाद इन प्रयासों को समय रहते विफल कर दिया गया। वहीं कहा तो यहां तक जा रहा है कि राजधानी कीव में वैगनर समूह के 400 से अधिक एजेंट सक्रिय हैं।

प्रमुख खबरें

सिंधु जल संधि अपने वर्तमान स्वरूप में अब नहीं करेगी काम, पाकिस्तान को आतंकवाद रोकना होगा: आधिकारिक सूत्र

बिहार विधानसभा: मॉनसून सत्र के पहले दिन 10 अहम विधेयक पेश, जुआ और ऑनलाइन सट्टेबाजी पर लगेगी रोक

होर्मुज जलडमरूमध्य में एक और जहाज पर हुआ हमला, ब्रिटिश सेना ने जारी किया अलर्ट

वांगचुक की जान बचाना प्राथमिकता: दिल्ली हाई कोर्ट ने सफदरजंग अस्पताल से मांगी मेडिकल रिपोर्ट