By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 24, 2025
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की पर निशाना साधते हुए कहा कि क्रीमिया के मुद्दे पर जोर देकर वह युद्ध को लंबा खींच रहे हैं।
यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘इस बारे में कोई बात नहीं होगी। यह हमारी भूमि है, यूक्रेनी लोगों की भूमि है।’’ ट्रंप ने बुधवार को सोशल मीडिया ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा, ‘‘यह बयान रूस के साथ शांति वार्ता के लिए बहुत हानिकारक है, क्योंकि क्रीमिया को वर्षों पहले (अमेरिका के पूर्व) राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल के दौरान गंवा दिया गया था, और यह चर्चा का विषय भी नहीं है।