Zelenskyy को छोड़नी पड़ेगी ज़मीन, यूक्रेन को NATO जैसी सिक्योरिटी देगा अमेरिका

By अभिनय आकाश | Aug 18, 2025

एक तरफ जेलेंस्की ने साफ कर दिया कि यूक्रेन अपनी जमीन किसी कीमत पर नहीं छोड़ेगा। लेकिन ठीक उसी वक्त व्लादिमीर पुतिन ने ऐसा दांव चला कि ठीक उसी वक्त सभी हैरान रह गए। सिर्फ 24 घंटे में रूस ने 110 स्कावयर किलोमीटर का इलाका कब्जा कर लिया। ये अब तक का सबसे बड़ा एडवांस है। एक तरफ पुतिन ने अलास्का मीटिंग में डिमांड रखी और दूसरी तरफ अपनी आर्मी को फ्रंट लाइन पर आगे बढ़ा दिया। ऐसे में असली सवाल ये है कि क्या रूस यूक्रेन जंग का फाइनल अब करीब है। दरअसल, हाल ही में अमेरिका रूस के बीच अलास्का में के बीच एक अहम मीटिंग हुई और इसमें पुतिन ने साफ कहा कि अगर यूक्रेन हमें दो जगह दे दे तो युद्ध खत्म हो सकता है। पुतिन ने ये भी वादा किया कि इसके बाद रूस खेरसॉन और जॉपरिजिया से पीछे हट जाएगा। लेकिन शर्त एक ही थी कि डोनेस्क और लुहांस्क को रूस की टैरिटरी मान ली जाए। लेकिन हैरानी की बात ये रही कि डोनाल्ड ट्रंप ने पुतिन की इस डिमांड को सपोर्ट किया और यहां तक कहा कि नाटो देशों को भी इस मांग पर विचार करना चाहिए ताकी युद्ध समाप्त हो सके। 

इसे भी पढ़ें: 15 अगस्त को जब भारत मना रहा होगा अपना स्वतंत्रता दिवस, पूरे लाव लश्कर के साथ शेर की तरह अमेरिका में घुसेंगे पुतिन

ट्रंप के साथ बैठक से पहले ब्रसेल्स पहुंचे यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि अंतिम समझौते पर जल्द से जल्द काम करने के लिए युद्ध विराम जरूरी है। इसलिए, असल समझौता वार्ता जरूरी है। एकजुटता से शांति समझौता करने में मदद मिलेगी। हालांकि, उन्होंने कहा कि पुतिन की कई मांगें है, लेकिन हम सभी के बारे में नहीं जानते। जेलेंस्की ने कहा है कि हम अपनी जमीन नहीं देंगे। आज अगर हम अपने दो इलाके छोड़ दें तो कल रूस और अंदर घुस जाएगा। उनका मानना था कि ये कोई शांति सौदा नहीं बल्कि रूस का ट्रैप है और अगर एक बार यूक्रेन झुक गया तो पूरे देश की संप्रभुता पर खतरा मंडरा जाएगा।

इसे भी पढ़ें: प्रिय पुतिन...ट्रंप नहीं करा पाए सीजफायर, अब मेलानिया ने लिखा रूसी राष्ट्रपति को सीक्रेट लेटर

पुतिन ने सिर्फ बातों तक ही खुद को सीमित नहीं रखा। अलास्का में मीटिंग से 48 घंटे पहले ही रूस ने डोनटेस्क में अपनी सबसे तेज सैन्य कार्रवाई शुरू कर दी। रूसी आर्मी ने 24 घंटे में 110 स्कावयर किलोमीटर इलाका कब्जा कर लिया। ये 2025 की सबसे बड़ी वन डे एडवांस थी।  अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ ने बड़ा दावा किया। उन्होंने सीएनएन को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि अलास्का में ट्रम्प के साथ हुई वार्ता में पुतिन पहली बार यूक्रेन को नाटो जैसी सुरक्षा गारंटी देने पर राजी हो गए। उन्होंने कहा, प्रस्तावित डील के तहत अमेरिका व यूरोपीय देश यूक्रेन को नाटो के अनुच्छेद 5 जैसी सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराएंगे। 

प्रमुख खबरें

Bhagat Singh का Lucknow से जुड़ाव: Kakori Action पर उनके लेखन को Dastangoi में पेश करेंगे कलाकार

UP International Trade Show: महिला Self Help Groups ने कंपनियों के साथ किए 30 MoU

LPU के छात्रों की सुरक्षा पर John Brittas ने CM Bhagwant Mann को लिखा पत्र

Delhi Weather: राजधानी में बढ़ेगा पारा, IMD ने दी सुहावने मौसम के खत्म होने की जानकारी