UP में अबतक 7.31 करोड़ से ज्यादा लगी वैक्सीन, 27 जिलों में एक भी एक्टिव केस नहीं

By प्रेस विज्ञप्ति | Sep 01, 2021

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में अपर मुख्य सचिव ‘सूचना’ नवनीत सहगल ने बताया कि मुख्यमंत्री जी के 3टी ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट अभियान के साथ-साथ अभिनव प्रयोग करते हुए टीकाकरण से प्रदेश में कोरोना संक्रमण नियंत्रित है। इस अभिनव प्रयोग सेें कोरोना संक्रमण में कमी आयी है। उन्होंने बताया कि 3टी के कारण ही 30 अप्रैल, 2021 के एक्टिव मामले 3,10,783 से घटकर मात्र 250 हो गये है तथा 30 अप्रैल के प्रतिदिन कोविड केस 38 हजार से घटकर 19 हो गये है। कल 02 लाख 08 हजार टेस्टिंग में मात्र 19 केस की पुष्टि हुयी है। प्रदेश में सक्रिय मामले कम होने पर भी कोविड-19 के टेस्ट करने की संख्या घटाई नहीं जा रही हैं। प्रदेश देश में 07 करोड़ 15 लाख से अधिक टेस्ट किये जा चुके है। 

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 2,08,106 सैम्पल की जांच की गयी है। प्रदेश में अब तक कुल 7,25,27,053 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 19 नये मामले आये हैं। प्रदेश में विगत 24 घंटे में 20 लोग तथा अब तक कुल 16,86,276 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 250 एक्टिव मामले हैं, जिनमें से 182 लोग होम आइसोलेशन में हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक सर्विलांस टीम के माध्यम से 3,58,77,082 घरों के 17,24,59,067 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में 07 सितम्बर से 16 सितम्बर 2021 तक 10 दिवसीय विशेष अभियान चलाया जायेगा। जिसमें आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री व हेल्थ वर्कस घर-घर जाकर पांच लक्षणों की जानकारी लेंगी। इन पांच लक्षणों में बुखार, कोविड के लक्षण वाले लोगों की पहचान, क्षय रोग के मरीजों की पहचान, टीकाकरण से छूटे बच्चों की लाइन लिस्टिंग, 45 वर्ष से अधिक आयु वाले ऐसे लोग जिन्होंने कोविड की एक भी डोज अभी तक नहीं ली है। इस अभियान के तुरंत बाद एक विशेष अभियान चलाकर खासतौर पर टीकाकरण से छूटें हुए बच्चों का टीकाकरण कराया जायेगा। 

इसे भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में फर्जी वैक्सीनेशन को लेकर ED ने 10 स्थानों पर की छापेमारी, IAS अधिकारी भी हुआ गिरफ्तार  

प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 15,64,158 वैक्सीन की डोज लगायी गई। पहली डोज 6,14,39,591 तथा दूसरी डोज 1,17,02,670 तथा कल तक कुल 7,31,42,261 डोजें लगायी गयी हैं। माह अगस्त में 02 करोड़ 47 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 64 जिले ऐसे है जहां पिछले 24 घंटे में कोविड का एक भी मामला संज्ञान में नहीं आया है। प्रदेश में 27 जिले में एक्टिव केसों की संख्या शून्य है। उन्होंने बताया कि डेंगू, मलेरिया आदि बिमारियों से बचाव के लिए लगातार जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है तथा लोगों से जागरूक रहने की अपील की जा रही है। कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। इसलिए सभी लोग कोविड अनुरूप आचरण करे। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन 18001805145 पर सम्पर्क करे।

प्रमुख खबरें

US Immigration Fraud: भारतीय वकील Suraj Raj Singh पर 4 करोड़ का जुर्माना, फर्जी Asylum आवेदन का आरोप

1 अगस्त को Tamil Nadu जाएंगे Rahul Gandhi पर मुख्यमंत्री विजय से नहीं होगी मुलाकात

Ben Stokes की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, Rob Key बोले- Ashes 2027 से पहले मुमकिन है धाकड़ ऑलराउंडर का कमबैक

Bombay High Court ने कचरा फैलाने की प्रवृत्ति पर जताई नाराजगी, नगर निकाय को दिए निर्देश