Starvation से मरने वाली Zhanna Samsonova ने 6 साल से नहीं पीया था पानी, स्मूदी और जूस पर थी जिंदा

By एकता | Aug 03, 2023

मशहूर वीगन फूड इन्फ्लुएंसर ज़ान्ना सैमसोनोवा की मौत से सोशल मीडिया पर चर्चा का माहौल गरमा दिया है। दरअसल, इन्फ्लुएंसर की पिछले महीने भूख के चलते मृत्यु हो गयी थी। सामने आई जानकारी के मुताबिक, जान्ना पिछले छह साल से बिना पानी के जी रही थी। इसकी वजह से उनकी तबियत बिगड़ गयी और 21 जुलाई को मलेशिया में उनका निधन हो गया। इस बात का खुलासा इन्फ्लुएंसर की दोस्त ने किया है। जानकारी के लिए बता दें, जान्ना केवल फल, सूरजमुखी के बीज के अंकुर, फलों की स्मूदी और जूस खाती और पीती थी। इन्हीं चीजों पर वो जिंदा थी।

दोस्तों के हवाले से सामने आयी रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि जान्ना ने इलाज से इनकार कर दिया था। आखिरी दिनों में वह अपने बिस्तर पर थी। द सन को उनके एक दोस्त ने बताया, 'एक वह लगभग एक महीने तक बिस्तर पर थी। अगर वह उठती, तो उसके लिए चलना बहुत मुश्किल होता था। सीढ़ियों की एक सीढ़ी पार करने में भी उसे कई मिनट लग जाते थे।'

इसे भी पढ़ें: Ryanair Flight । फ्लाइट टेकऑफ से ठीक पहले यात्री ने किया हंगामा, खतरे में डाली लोगों की जान । Viral Video

छह वर्षों से इन्फ्लुएंसर ने नहीं पीया था पानी

पिछले साल की एक इंस्टाग्राम पोस्ट में इन्फ्लुएंसर ने पानी छोड़ने का खुलासा करते हुए लिखा था कि मैंने पिछले 6 वर्षों से पानी नहीं पिया है। यह उन लोगों में एक सामान्य घटना है जो फल आहार पर हैं। यह कोई ऐसी चीज़ नहीं है जिसे मैं खुद तक सीमित या रोकती हूं, यह सिर्फ इतना है कि मेरे शरीर को इसकी आवश्यकता नहीं है।'

View this post on Instagram

A post shared by Raw food Creation by Zhanna D’art (@rawveganfoodchef)

प्रमुख खबरें

Donald Trump का बड़ा बयान: Iran के खिलाफ परमाणु विकल्प खारिज, बोले- नौसैनिक नाकाबंदी 100% सफल

जब तक मुसलमानों को न्याय नहीं मिल जाता, भारत विश्वगुरु नहीं बन सकता: असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान

Israel-Lebanon Ceasefire | ट्रंप का सीज़फ़ायर ऐलान और हिज़्बुल्लाह की चुनौती! इज़राइल-लेबनान का युद्धविराम 3 हफ्ते के लिए बढ़ा

चेहरा जल गया, बाल उड़ गये, मुंह खुल नहीं रहा... ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई बहुत बुरी स्थिति, प्लास्टिक सर्जरी की तैयारी