Ryanair Flight । फ्लाइट टेकऑफ से ठीक पहले यात्री ने किया हंगामा, खतरे में डाली लोगों की जान । Viral Video

रयानएयर की एक फ्लाइट लंदन के लिए उड़ान भरने ही वाली थी कि एक यात्री ने प्लेन के अंदर हंगामा कर दिया। यात्री की पहचान ब्रिटिश मुक्केबाज के रूप में हुई है। व्यक्ति फ्लाइट अटेंडंट के साथ चीख-चीखकर लड़ने लगा। इसके बाद वह फ्लाइट के दरवाजे खोलने के लिए दौड़ा। व्यक्ति की इस हरकत ने यात्रियों को हैरत में डाल दिया।
फ्लाइट में विवाद का एक नया वीडियो सामने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में, एक व्यक्ति चीखता-चिल्लाता नजर आ रहा है। फिर उड़ान भरने को तैयार फ्लाइट के दरवाजे खोलने के लिए भागता नजर आ रहा है। हालाँकि, फ्लाइट में मौजूद अन्य यात्रियों द्वारा व्यक्ति को ऐसा करने से रोक लिया गया। इसके बाद फ्लाइट को रोककर उस व्यक्ति को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
इसे भी पढ़ें: How Could You... भाई ने खा लिए चिप्स तो टूट गया मासूम का दिल, आंसुओं से भीगा नोट लिखकर जाहिर किया गुस्सा
ये घटना क्रोएशिया के जदर की है, जहाँ से रयानएयर की एक फ्लाइट लंदन के लिए उड़ान भरने ही वाली थी कि एक यात्री ने प्लेन के अंदर हंगामा कर दिया। यात्री की पहचान ब्रिटिश मुक्केबाज के रूप में हुई है। व्यक्ति ने किसी बात पर अपना आपा खो दिया और फ्लाइट अटेंडंट के साथ चीख-चीखकर लड़ने लगा। इसके बाद वह फ्लाइट के दरवाजे खोलने के लिए दौड़ा। व्यक्ति की इस हरकत ने यात्रियों को हैरत में डाल दिया। सबकी साँसे कुछ समय के लिए अटैक गयी थी। लेकिन दो यात्रियों ने सूझबुझ दिखाते हुए व्यक्ति को फ्लाइट के गेट खोलने से रोका। दरअसल, जैसे ही व्यक्ति फ्लाइट के गेट खोलने के लिए दौड़ा आगे मौजूद एक यात्री ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद एक दूसरा यात्री आया और उसने व्यक्ति को जमीन पर पटक दिया। इस पूरे हंगामे का वीडियो फ्लाइट में मौजूद लगभग हर व्यक्ति ने बनाया और सोशल मीडिया पर शेयर किया। पायलट ने फ्लाइट को टेक ऑफ करने से रोका और हंगामा करने वाले यात्री को पुलिस के हवाले किया। इसके बाद फ्लाइट ने लंदन के लिए उड़ान भरी।
🇭🇷🇬🇧 A British tourist tried to open the door on a crowded Ryanair plane flying from Zadar in Croatia.
— Winnie Pooh (@WinniePooh14466) July 3, 2023
When he ran to the door, two young men jumped on him and threw him to the floor. pic.twitter.com/taUp4nzkpD
अन्य न्यूज़












