जिम्बाब्वे का पाकिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 01, 2020

रावलपिंडी। जिम्बाब्वे के कप्तान चामू चिभाभा ने पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में रविवार को यहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पाकिस्तान ने पहले मैच में 26 रन से जीत दर्ज करने वाली टीम में दो बदलाव किये हैं। उसने युवा बल्लेबाज हैदर अली और तेज गेंदबाज मूसा खान को पदार्पण का मौका दिया है। जिम्बाब्वे ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। तीन मैचों की वनडे शृंखला नये विश्व कप सुपर लीग का हिस्सा है।

प्रमुख खबरें

Kerala High Court का रेलवे को आदेश: Nilambur Nanjangud रेल लाइन की DPR 14 अक्टूबर तक करें तैयार

अन्याय के राजा का अनोखा विरोध... European Parliament में लगी डोनाल्ड ट्रंप की न्यूड विवादित सुनहरी मूर्ति, दुनिया भर में मचा हड़कंप | Golden Naked Trump Statue

Imphal East में RAF चौकी पर ग्रेनेड हमला, हेड कांस्टेबल घायल

S Jaishankar पहुंचे Ethiopia, द्विपक्षीय संबंधों और रणनीतिक साझेदारी पर होगी वार्ता