जिम्बाब्वे करेगा 2022 महिला क्रिकेट विश्व कप क्वालीफायर की मेजबानी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 19, 2021

दुबई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने गुरूवार को घोषणा की कि जिम्बाब्वे 21 नवंबर से पांच दिसंबर तक महिलाओं के विश्व कप क्वालीफायर की मेजबानी करेगा। न्यूजीलैंड में अगले साल चार मार्च से तीन अप्रैल तक चलने वाले महिला विश्व कप के लिये तीन क्वालीफायर की घोषणा की गयी हैं, हालांकि 10 टीम के टूर्नामेंट के कार्यक्रम की घोषणा आने वाले समय में की जायेगी। क्वालीफायर से आने वाली टीमें पहले ही आईसीसी महिला चैम्पियनशिप से क्वालीफाई कर चुकी पांच टीमों - आस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, भारत, दक्षिण अफ्रीका और मेजबान न्यूजीलैंड - से जुड़ेंगी।

इसे भी पढ़ें: खेल के प्रति युवाओं में रुचि पैदा करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए: डीएम

टूर्नामेंट के पांचवें चरण में बांग्लादेश, आयरलैंड, नीदरलैंड, पाकिस्तान, पापुआ न्यू गिनी, श्रीलंका, थाईलैंड, अमेरिका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे हिस्सा लेंगी।

प्रमुख खबरें

PM Modi के 25 साल पूरे होने पर Vadnagar से Varanasi तक निकलेगी बाइक रैली, Amit Shah करेंगे शुरुआत

Sri Charani ने रचा इतिहास और Shafali Verma पहुंचीं ICC Women T20 Rankings के टॉप 6 में

Samarkand में Chess Olympiad के लिए पहुंची भारतीय टीम को होटल के कमरे मिलने में हुई देरी

Imran Khan की हिरासत पर Australia के 7 पूर्व कप्तानों ने Penny Wong को लिखा पत्र