न्यूयॉर्क सिटी के नए मेयर बने जोहरान ममदानी, क़ुरान के साथ ली शपथ

By अभिनय आकाश | Jan 01, 2026

नव वर्ष 2026 की शुरुआत के ठीक बाद, गुरुवार को ज़ोहरान ममदानी ने न्यूयॉर्क शहर के 112वें महापौर के रूप में औपचारिक शपथ ग्रहण की। शपथ ग्रहण समारोह पुराने सिटी हॉल सबवे स्टेशन पर आयोजित किया गया था, जिसमें ममदानी के करीबी मित्र और परिवार के सदस्य, जिनमें उनकी पत्नी रमा दुवाजी भी शामिल थीं। 34 वर्षीय भारतीय मूल के क्वींस राज्य विधानसभा सदस्य को अटॉर्नी जनरल लेटिटिया जेम्स ने शपथ दिलाई। ममदानी, जो न्यूयॉर्क शहर के पहले मुस्लिम महापौर होंगे, ने कुरान पर हाथ रखकर शपथ ली। डेमोक्रेट मामदानी ने अपने संक्षिप्त भाषण में कहा यह वास्तव में जीवन भर का सम्मान और सौभाग्य है।

इसे भी पढ़ें: CM धामी का बड़ा तोहफा: उत्तराखंड को मिलीं 100 नई बसें, New Year पर परिवहन व्यवस्था होगी अपग्रेड

ममदानी ने नवंबर में हुए चुनाव में निर्णायक और ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। उन्होंने रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार कर्टिस स्लीवा और वरिष्ठ नेता एवं न्यूयॉर्क राज्य के पूर्व गवर्नर एंड्रयू क्यूमो को हराया था, जो एक निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतरे थे और जिन्हें चुनाव की पूर्व संध्या पर ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन मिला था। 

प्रमुख खबरें

Sugar Price में जल्द आएगी गिरावट, ISMA ने कहा देश में चीनी का पर्याप्त भंडार

ऐतिहासिक India vs Afghanistan T20I सीरीज! मेजबान Afghanistan ने चुनी धाकड़ टीम

Shillong violence मामले में KSU नेता गिरफ्तार, मेघालय पुलिस ने चौथी गिरफ्तारी की

Tarun Tejpal की सरेंडर से छूट वाली अर्जी पर Supreme Court ने फैसला सुरक्षित रखा