न्यू यॉर्क में जोहरान ममदानी की धमाकेदार जीत, विजय भाषण में गूंजा 'धूम मचा ले'!

By Renu Tiwari | Nov 06, 2025

न्यूयॉर्क का मेयर चुने जाने के बाद जोहरान ममदानी का विजय भाषण 2004 की फिल्म ‘‘धूम’’ के बहुचर्चित गीत ‘धूम मचा ले’ के साथ समाप्त हुआ, जो बॉलीवुड से उनके लगाव को दर्शाता है। प्रसिद्ध भारतीय फिल्म निर्माता मीरा नायर और भारतीय मूल के युगांडा के लेखक महमूद ममदानी के पुत्र जोहरान ममदानी ने पूर्व गवर्नर एंड्रयू कुओमो और रिपब्लिकन पार्टी के कर्टिस स्लिवा को हराया है। ममदानी ने सैकड़ों समर्थकों के सामने ‘‘न्यूयॉर्क, यह शक्ति आपकी है। यह शहर आपका है।

इसे भी पढ़ें: झारखंड में 30 लाख रुपये की ‘ब्राउन शुगर’ जब्त, सात लोग गिरफ्तार

न्यूयॉर्क के भारतीय-अमेरिकी मतदाताओं तक पहुंचने के लिए ममदानी के कई चुनाव प्रचार वीडियो में मशहूर हिंदी फिल्मों के गानों और संवादों का इस्तेमाल किया गया, जो काफी असरदार रहा। ‘धूम मचा ले’ के संगीतकार प्रीतम ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘मुझे चुनाव नतीजे जानने में बहुत दिलचस्पी थी, क्योंकि जोहरान ममदानी मीरा नायर के बेटे हैं। मुझे उम्मीद थी कि वह जीतेंगे। जैसे ही मैं सुबह उठा, अमेरिका से मेरे एक दोस्त ने मुझे ममदानी की जीत की क्लिप भेजी, जिसमें पृष्ठभूमि में ‘धूम मचा ले’ बज रहा था, और इस मौके के हिसाब से यह बिल्कुल सही लगा।

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा