तिवारी हत्याकांड में गिरफ्तार हुआ था Zomato का डिलिवरी ब्वाय, अब कंपनी ने दिया बड़ा बयान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 23, 2019

नयी दिल्ली। हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी हत्या मामले में अपने एक डिलिवरी ब्वाय की गिरफ्तारी के बाद ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो ने बुधवार को कहा कि कानून तोड़ने वाले किसी के लिए भी उसकी कंपनी में कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति है और दोषी के खिलाफ तेजी से कार्रवाई होनी चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: बड़ी कामयाबी, कमलेश तिवारी के दो हत्यारों को गुजरात ATS ने किया गिरफ्तार

गुजरात पुलिस के आतंक रोधी दस्ते द्वारा राजस्थान के साथ लगी राज्य की सीमा के पास एक स्थान से दो कथित हत्यारे अशफाक हुसैन और मोइनुद्दीन पठान की गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर जोमैटो ट्रोल किया गया। इंटरनेट यूजरों ने हिंदू समाज पार्टी के नेता की हत्या के मामले में जोमैटो के एक कर्मचारी की भूमिका लेकर उस पर सवाल उठाए। कुछ महीने पहले भी जोमैटो तब चर्चा में आया था एक जब एक ग्राहक ने जोमैटो के डिलिवरी ब्वाय से सिर्फ इसलिए खाना नहीं लिया क्योंकि वह मुस्लिम था। इस पर जोमैटो ने खाना लेने से इनकार करने वाले ग्राहक को करारा जवाब दिया था।

प्रतिक्रिया के लिए पूछे जाने पर जोमैटो के एक प्रवक्ता ने कहा कि एक स्वतंत्र एजेंसी द्वारा पठान का आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड और अतीत के रिकार्ड सहित ‘पृष्ठभूमि’ की जांच के बाद उसे सूरत में नौकरी पर रखा गया था। उसने आखिरी बार छह अक्टूबर को खाने की आपूर्ति की थी। इसके बाद वह खुद अपनी मर्जी से हमारे प्लेटफॉर्म पर काम से हट गया था। उन्होंने कहा कि जोमैटो कानून का पालन करने वाली और जिम्मेदार कंपनी है। हम संबंधित प्राधिकारों को पूरी मदद देते हैं और छानबीन में पूरी मदद करेंगे। 

इसे भी पढ़ें: कमलेश तिवारी हत्याकांड में SIT ने शाहजहांपुर के कई होटलों और मदरसों में छापे मारे

जोमैटो ने कहा कि कानून तोड़ने वाले किसी के भी प्रति उसकी कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति है। हम चाहेंगे कि कानून के तहत जल्द से जल्द दोषी को सजा मिले। ट्विटर पर जोमैटो की जुलाई की घटना को कमलेश तिवारी हत्या मामले में गिरफ्तार पठान से जोड़ा गया। एक यूजर ने लिखा, ‘हत्या का कारण धार्मिक नफरत था। कुछ दिन पहले आपने एक ऑर्डर रद्द कर दिया था क्योंकि खाना मंगाने वाला हिंदू लड़के से आपूर्ति चाहता था। क्या आप सुनिश्चित करेंगे कि आपके ग्राहक सुरक्षित हैं?’ एक अन्य यूजर ने गिरफ्तारी मामले से जोड़कर कंपनी की खिंचाई करते हुए कहा कि ‘‘यही कारण है कि जोमैटो, स्विगी आदि पर भरोसा नहीं कर सकते।’’

प्रमुख खबरें

छह युवा वैज्ञानिकों को मिला Infosys Prize 2026 सम्मान, 100000 Dollar का मिलेगा नकद पुरस्कार

मुनक नहर पर Chhath Ghat का उद्घाटन, Nitin Nabin ने पूर्व सरकार पर साधा निशाना

PM Modi कर्नाटक में शुरू करेंगे 15600 करोड़ रुपये की परियोजनाएं, Pink Line और Vande Bharat की देंगे सौगात

Swachh Survekshan में इंदौर को मिले सर्वाधिक अंक, पुष्यमित्र भार्गव बोले जारी हो स्कोरकार्ड