जोमैटो ने पात्र संस्थागत नियोजन के जरिए 8,500 करोड़ रुपये जुटाए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 29, 2024

ऑनलाइन ऑर्डर लेकर खाना पहुंचाने की सेवा देने वाली कंपनी जोमैटो ने शुक्रवार को कहा कि उसने अपने वृद्धि उद्देश्यों को पूरा करने के लिए पात्र संस्थागत निवेशकों को इक्विटी शेयर बेचकर 8,500 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

जोमैटो ने शेयर बाजार को बताया कि उसके बोर्ड की पूंजी जुटाने वाली समिति ने पात्र संस्थागत खरीदारों को 252.62 रुपये प्रति शेयर के निर्गम मूल्य पर 33.65 करोड़ शेयर आवंटित करने को मंजूरी दी है। ये शेयर निवेशकों को निचले मूल्य से पांच प्रतिशत छूट के साथ जारी किये। इस तरह कुल 8,500 करोड़ रुपये जुटाये गए।

प्रमुख खबरें

Spain ने किया Team का ऐलान, Real Madrid के सितारे बाहर, Lamine Yamal पर खेला बड़ा दांव

World Cup से पहले Lionel Messi के Last Match में ड्रामा, चोट की आशंका से मैदान छोड़ा

सेबी का Options Trading पर बड़ा दांव, Live Market में जुड़ेंगे नए Strike Price

US-Iran डील की उम्मीद और Crude Oil में गिरावट का असर, Sensex में 1000 अंकों का बड़ा उछाल