Zomato अपनी फूड-डिलीवरी में करने वाला हैं ये बड़ा बदलाव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 12, 2019

नयी दिल्ली। ऑनलाइन रेस्तरां की जानकारी और खाना डिलीवरी करने वाली कंपनी जोमेटो की योजना अगले दो साल में अपने फुड-डिलीवरी दोपहिया वाहन बेड़े के 40 प्रतिशत को इलेक्ट्रिक वाहनों या साइकिलों से बदलने की है। कंपनी ने एक बयान में बताया कि अभी वह देश के 12 शहरों में 5,000 साइकिल चालकों के माध्यम से खाना डिलीवरी कर रही है।

इसमें सबसे अधिक साइकिल चालक दिल्ली-एनसीआर में है। कंपनी देशभर के कुल 150 शहरों में खाना डिलीवरी सेवा देती है। आखिरी छोर तक खाना पहुंचाने के लिए उसके डिलीवरी बेड़े में डेढ़ लाख से अधिक वाहन चालक हैं।

इसे भी पढ़ें- एमटीएनएल ने दूरंसचार विभाग से किया 500 करोड़ रुपये का दावा

कंपनी के खाना डिलीवरी कारोबार के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहित गुप्ता ने कहा, ‘‘ हम अपने रेस्तरां सहयोगियों के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं ताकि वह ई-वाहनों को अधिक से अधिक जोड़ने पर ध्यान दें ताकि अगले दो साल में पूरे डिलीवरी वाहन बेड़े के 40 प्रतिशत को इलेक्ट्रॉनिक वाहन बेड़े में बदला जा सके।’’

प्रमुख खबरें

China Panda Diplomacy: अमेरिका को 2 पांडा गिफ्ट करेंगे जिनपिंग, दोनों बनेंगे दोस्ती के दूत, प्यारा सा दिखने वाला जानवर पिघलाएगा रिश्तों में जमी बर्फ

ट्रंप ने दिखा दी बाइडेन की ऐसी कौन सी तस्वीर, ठहाके लगाने लगे जिनपिंग, देखें Video

Prabhasakshi NewsRoom: Suvendu Adhikari सरकार को लगा बड़ा झटका, राष्ट्रपति ने Anti-Goonda Bill को नहीं दी मंजूरी

लोगों को क्या तकलीफ है? Komal Rani के साथ मंदिर जाने पर हुए विवाद पर बोले Govinda