Zomato 1,220 करोड़ रुपये में बेचेगी अपना UAE खाद्य कारोबार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 05, 2019

नयी दिल्ली। खाद्य पदार्थों की ऑनलाइन डिलिवरी करने वाली घरेलू कंपनी जोमाटो अपने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) खाद्य कारोबार को जर्मनी मुख्यालय वाली डिलिवरी हीरो समूह को 17.2 करोड़ डॉलर (करीब 1,220 करोड़ रुपये) में बेचेगी। कंपनी के सबसे बड़े शेयरधारक इंफो एज ने सोमवार को यह जानकारी दी। इंफो एज ने बंबई शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि जोमाटो ने वित्तपोषण के मौजूदा दौर में करीब 10.5 करोड़ डॉलर जुटाए हैं। उसने कहा कि सौदे के पूरे होने के बाद जोमाटो में हमारी हिस्सेदारी 26.38 प्रतिशत होगी।

यह हिस्सेदारी पूरी तरह परिवर्तनीय आधार पर होगी। सौदे के हिस्से के रूप में , जोमाटो मीडिया प्राइवेट लिमिडेट ने अपने यूएआई के खाद्य कारोबार को डिलिवरी हीरो समूह को बेचने के लिए समझौता किया है।

इसे भी पढ़ें: Zomato अपनी फूड-डिलीवरी में करने वाला हैं ये बड़ा बदलाव

यह सौदा डिलिवरी हीरो की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी तलाबत मिडिल ईस्ट सर्विसेज कंपनी एलएलसी के माध्यम से होगा। इंफो एज ने कहा कि यह सौदा 17.2 करोड़ डॉलर में होने की उम्मीद है। 

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi के आरोपों के बीच बोले चिराग पासवान, चुनावी प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों का जवाब दें CEC ज्ञानेश कुमार

नेतन्याहू ने अपने भाषण से इस्लामिक देशों में ही करा दी फूट? 77 देशों का वॉकआउट, 4 प्रमुख मुस्लिम बहुल मुल्क अपनी सीट पर जमे रहे, Abraham Accords है वजह?

Mental Health सुधारने में मददगार है Color Therapy, तनाव और डिप्रेशन से दिलाती है राहत

The Vvaan Movie Review | सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फैंटेसी थ्रिलर बहुत सारे आइडियाज़ के बोझ तले दबी