Zoom के लिए भारत सबसे महत्वपूर्ण बाजारों में से एक: Velchami Sankaralingam

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 31, 2026

(योषिता सिंह) न्यूयॉर्क, 31 जुलाई अमेरिकी प्रौद्योगिकी कंपनी जूम के प्रोडक्ट एवं इंजीनियरिंग प्रमुख वेलचामी संकरलिंगम ने कहा कि कंपनी भारत को अपने सबसे महत्वपूर्ण बाजारों में से एक मानती है। संकरलिंगम ने ‘पीटीआई-भाषा’ के साथ साक्षात्कार में कहा, ‘‘ भारत हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण बाजारों में से एक है। एक मुख्य वजह यह है कि भारत अपने आप में बहुत बड़ा बाजार है।

इसलिए यहां स्थानीय कारोबारों के साथ-साथ बहुराष्ट्रीय कंपनियों के लिए भी अपार संभावनाएं हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ हम अपनी सेवाओं की बिक्री के लिहाज से भारत को बेहद महत्वपूर्ण बाजार मानते हैं... घेरलू कारोबारों के साथ-साथ यहां कार्यरत बहुराष्ट्रीय कंपनियों के कारण भी। भारत में हमारे लगभग सभी दल मौजूद हैं और हमें उम्मीद है कि वहां से हमें बहुत कुछ सीखने और उसे लागू करने का अवसर मिलेगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ हम पूरी दुनिया से सीखते हैं लेकिन मेरा मानना है कि भारत हमें परीक्षण के अधिक अवसर उपलब्ध कराता है। भारत की अपनी कई विशिष्टताएं हैं, जिनसे हम सीख सकते हैं।

यहां अनेक बोलियां (क्षेत्रीय भाषाएं) भी हैं।’’ इस महीने की शुरुआत में जूम ने अपनी स्थापना के 15 वर्ष पूरे किए। इस अवसर पर संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एरिक युआन ने अमेरिकी शेयर बाजार नैस्डैक एक्सचेंज की घंटी बजाई। पिछले 15 वर्ष में कंपनी एक वीडियो संचार मंच से विकसित होकर एआई-संचालित कार्य मंच बन गई है।

भारत में जूम के बेंगलुरु और चेन्नई में दो प्रौद्योगिकी केंद्र हैं। अनुसंधान एवं विकास (आरएंडडी) तथा इंजीनियरिंग सहायता पर केंद्रित बेंगलुरु केंद्र जुलाई, 2020 में शुरू हुआ था। वहीं, जूम कॉन्टैक्ट सेंटर के विकास एवं सहायता के लिए चेन्नई केंद्र की स्थापना अप्रैल, 2022 में की गई।

कंपनी के मुंबई और हैदराबाद में दो डेटा सेंटर भी हैं।

प्रमुख खबरें

Udham Singh Death Anniversary: Jallianwala Bagh का बदला लेने London पहुंचे उधम सिंह, Michael ODwyer को किया ढेर

Kharge का PM Modi से तीखा सवाल: अगर शर्म है तो Amit Shah से इस्तीफा दिलवाइए

China-अमेरिका पर पहली बार किया योगी ने ऐसा ऐलान, देश-दुनिया हैरान!

China PMI: जुलाई में विनिर्माण गतिविधियां अप्रत्याशित रूप से घटीं, आंकड़ा 49.2 पर आया