आजकल स्किन संबंधित काफी समस्याएं देखने को मिल रही हैं। अनहेल्दी लाइफस्टाइल और गलत खानपान के कारण भी स्किन रिलेटेड प्रॉब्लम्स का सामना करना पड़ता है। ऐसे में कई महिलाएं हर महीने तरह-तरह के महंगे ट्रीटमेंट्स करवाती है। कुछ महिलाएं महंगे प्रोडक्ट्स का भी इस्तेमाल करती है, फिर भी मनचाह रिजल्ट नहीं मिलता है। अब आप कम खर्चे में घर पर ही एक खास एंटी-एजिंग फेस सीरम को तैयार कर सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कैसे बनाएं फेस सीरम।
चेहरे के लिए लीची का इस्तेमाल
स्किन और ब्यूटी एक्सपर्ट के अनुसार, लंबे समय तक स्किन को जवां और ग्लोइंग बनाने के लिए आप कई तरह के प्रयास कर सकते हैं। इसके लिए आप प्राकृतिक रुप से स्किन केयर कर सकती हैं। लीची हेल्थ के लिए अच्छा माना जाता है जबकि यह स्किन के लिए भी सेहतमंद साबित होता है। यह चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा सकता है। अब घर पर ही आराम से लीची का होममेड फेस सीरम तैयार कर सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कैसे बनाएं-
लीची सीरम बनाने के लिए सामग्री
-4-5 ताजी लीची
-एक चम्मच गुलाब जल
-टी-ट्री ऑयल की कुछ बूंदें
-1 विटामिन ई कैप्सूल
लीची फेस सीरम बनाने का तरीका
- लीची का सीरम बनाना बेहद आसान है। सबसे पहले आप लीची के छिलके को निकालकर इसका गूदा अलग कर लें।
- इस गूदे में थोड़ा गुलाब जल और टी-ट्री ऑयल को मिक्स कर लें।
- अब इसमें थोड़ा-सा विटामिन ई कैप्सूल मिला लें, फिर इन सभी सामग्रियों को अच्छे से फेंट लें।
- जब यह मिश्रण अच्छे तरीके से बनकर तैयार हो जाए, तो आप इसको एक एयरटाइट डिब्बे में भरकर रख सकते हैं।
- इसका आप एक हफ्ते तक लगातार इस्तेमाल कर सकती हैं।
- यह आपकी स्किन के लिए काफी फायदेमंद होगा।
इन बातों का रखें ध्यान
यदि आप लीची का सीरम घर पर बना रहें, तो सबसे पहले पैच टेस्ट जरुर करें। खासकर घर पर बना हुआ सीरम जल्दी खराब हो सकता है, इसलिए इसे लंबे समय तक भी स्टोर न करें। यदि आपको यह सूट करता है, तो इसको दोबारा इसी प्रक्रिया से तैयार कर लें।
फैशन के दौर में नए-नए ट्रेंड्स आते रहते हैं। आजकल ट्रांसपेरेंट आउटफिट्स का काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। लड़कियों के ट्रांसपेरेंट टॉप पहनने बड़ा ही शौक होता है, लेकिन बरसात के मौसम में इस तरह के कपड़े पहनने में परेशानी होती है। अगर आप बरसात के समय इस तरह के कपड़े पहनना चाहती हैं, तो सबसे पहले आप कुछ ट्रिक्स को ट्राई कर लें, जिससे आपका लुक काफी परफेक्ट आएगा।
ट्रांसपेरेंट आउटफिट स्टाइलिंग टिप्स
असल में बारिश के दौरान ट्रांसपेरेंट कपड़े शरीर से चिपक जाते हैं, जिससे पूरा लुक खराब नजर आता है। यदि आपके साथ भी ऐसा होता है, तो आपको परेशान होने की जरुरत नहीं है, बस इस तरीके स्टाइलिंग करने से आप कॉन्फिडेंट और परफेक्ट नजर आती है।
मैचिंग इनर का करें चुनाव
ट्रांसपेरेंट कपड़ों को आप बरसात के समय पहन नहीं पा रही हैं, तो एक बार कलर टॉप या कुर्ता है, उसी कलर का इनर को चूज करें और पहन सकती हैं। यदि आप सेम स्किन टोन या उसी रंग का मैचिंग इनर को चूज करेंगी, तो आपको लुक बेहतरीन नजर आएगा और आप खूबसूरत नजर आएंगे।
हैवी एक्सेसरीज को करें शामिल
यदि आपका टॉप ज्यादा ही ट्रांसपेरेंट हैं, तो इसके साथ इनर पहनने के बाद कंफर्ट फील नहीं हो रहा है, तो आप इसके साथ कुछ एक्सेसरीज को वियर कर सकती हैं। हैवी एक्सेसरीज के साथ अपने लुक को परफेक्ट बना सकती हैं और कॉन्फिडेंट भी नजर आएगी।
हाई वेस्ट बॉटम वियर के साथ करें पेयर
कोई  भी ट्रांसपेरेंट टॉप या कुर्ती कैरी कर रही हैं, तो आप हाई वेस्ट जींस, लॉन्ग पैंट या लॉन्ग स्कर्ट के वियर कर सकती हैं। ऐसा करने से आपका आधा अपर वियर कवर हो जाएगा और एक परफेक्ट लुक भी क्रिएट हो जाएगा। आप इस आउटफिट में अलग नजर आएंगी।
ज्यादातर महिलाएं डार्क कलर की ड्रेस पहनना पसंद करती हैं। ऐसे में अगर आप भी किसी खास मौके पर या किसी खास पार्टी या इवेंट में जा रही हैं। वहीं आप डार्क कलर की ड्रेस पहन रही हैं। लेकिन इसके साथ कौन सी एक्सेसरीज पहनें, इस बात को लेकर कंफ्यूज रहती हैं। तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप डार्क कलर की ड्रेस के साथ कौन से हैंड ब्रेसलेट कैरी कर सकती हैं।
जियोमेट्रिक हॉलो आउट पैटर्न ब्रेसलेट
आप डार्क कलर की ड्रेस के साथ जियोमेट्रिक हॉलो आउट पैटर्न ब्रेसलेट को शामिल कर सकती हैं। यह डिजाइंस इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं। यह ज्यादातर महिलाओं की पहली पसंद है। आप इसको ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से खरीद सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Perfume or Ittar: गर्मी में पसीने की बदबू से हैं परेशान? जानें Perfume या Ittar में क्या है Long Lasting Solution
आयरन मेटल स्पाइरल कफ ब्रेसलेट सेट
अगर आपको भी ब्रेसलेट पहनने का शौक है, तो आप डार्क कलर के ड्रेस के साथ आयरन मेटल स्पाइरल कफ ब्रेसलेट सेट कैरी कर सकती हैं। यह डिजाइंस इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं। यह आपके हाथों को अट्रैक्टिव और रॉयल लुक देने का काम करेगा।
कैज़ुअल विंग स्टाइल ब्रेसलेट
आप इस तरह का नए डिजाइन वाला हैंड कैज़ुअल विंग स्टाइल ब्रेसलेट भी पहन सकती हैं। आप यह नजदीकी मार्केट में ज्वेलरी शॉप से खरीद सकती हैं। डार्क कलर की ड्रेस के साथ ऐसे ब्रेसलेट परफेक्ट लुक देने का काम करेंगे।
हॉलोवड आउट अडजस्टेबल ब्रेसलेट
इस तरह का हॉलोवड आउट अडजस्टेबल ब्रेसलेट भी परफेक्ट हो सकता है। यह ब्रेसलेट आपको स्टाइलिश लुक देने का काम करेगा। वहीं यह आपके हाथों की खूबसूरती को बढ़ा देगी। इसको आप किसी भी ड्रेस के साथ शामिल कर सकती हैं।
लीफ पैटर्न कफ ब्रेसलेट
अगर आप किसी खास इवेंट में डार्क कलर के कपड़े पहनकर जा रही हैं, तो अपने लुक को खास बनाने के लिए ट्रेंडी लीफ पैटर्न कफ ब्रेसलेट कैरी कर सकती हैं। यह ब्रेसलेट आपके हाथों को रॉयल लुक देने का काम करेंगे। आप इसको ऑनलाइन भी खरीद सकती हैं।
एक मस्त हेयर कट आपके चेहरे पर खिली-खिली मुस्कान लेकर आ सकता है। अगर आप बहुत ही ज्यादा पतले, फ्लैट और बेजान नजर आते हैं? इसलिए बिना किसी भारी तामझाम या मेहनत के आपके बाल घने और वॉल्यूमिनस दिखेंगे,जाने कैसे?
दरअसल, बॉब कट हेयरस्टाइल आपके चेहरे के आकार को बैलेंस करता है, इसके साथ ही बालों में एक नेचुरल मूवमेंट और घनापन भी लेकर आता है। वैसे बॉब हेयरकट हर उम्र की महिलाओं पर जंचता है और इसका रखरखाव को भी बेहद आसान करता है। इस लेख में आपको बताते हैं कुछ शानदार बॉब हेयरकट स्टाइल के बारे में, जो आपके बालों को एक भरा-भरा और स्टाइलिश लुक प्रदान करेगा।
ब्लंट बॉब
यदि आपके बाल काफी पतले हैं, तो यह स्टाइल आपके लिए एकदम परफेक्ट माना जाता है। ब्लंट बॉब में सारे बालों को एक समान सीधी लंबाई में काटा जाता है। इस हेयर कट से बालों के सिरे काफी मोटे और घने नजर आते हैं। असल में एकदम सीधा कट होने की वजह से बालों को डेंस लुक मिलता है और हेयर फॉल भी कम नजर आता है।
लेयर्ड बॉब
अगर आप बालों में एकदम नेचुरल वॉल्यूम और मूवमेंट चाहते हैं, तो लेयर्ड बॉब एक शानदार हेयर कट हो सकता है। गौरतलब है कि इसमें दी गई हल्की लेयर्स बालों को थोड़ा उभरा हुआ और घना दिखाती हैं। यदि आपका चेहरा गोल या ओवल शेप का है, तो यह हेयरकट आप पर चार चांद लगा देगी। इसके लिए आप ब्लो-ड्रायिंग करें और आपके बालों में बेहतरीन बाउंस मिलेगा।
टेक्सचर्ड बॉब
ट्रेंडी लुक पाना चाहते हैं, तो आप टेक्सचर्ड बॉब जरूर ट्राई करें। इस कट में बालों में को हल्का रफ और अनइवन टच दिया जाता है। इस हेयरस्टाइल में बालों में डेप्थ आती है और पतले बालों में भी ज्यादा वॉल्यूम होने का इल्यूजन क्रिएट होता है।
एंगल्ड बॉब
असल में स्टाइलिश बॉब कट में आगे के बाल थोड़े लंबे रखे जाते हैं, जबकि पीछे के बाल छोटे होते हैं। एंगल्ड शेप के कारण बालों को एक नया डायमेंशन मिलता है,जिससे पतले बाल भी भरपूर और घने लगते हैं। वैसे यह लुक आपके चेहरे को स्लिन लुक देने में मदद करता है।
असिमेट्रिकल बॉब
यदि आप अपने लुक के साथ कुछ नया, यूनिक और स्टाइलिश एक्सपेरिमेंट करना चाहती हैं, तो असिमेट्रिकल बॉब चुनें। इसमें सिर के एक तरफ के बाल थोड़े लंबे और दूसरी तरफ  के बाल छोटे होते हैं। इस हेयरकट से बालों को ववॉल्यूमिनस दिखती है और आपका ओवरऑल लुक को एक बेहतरीन मॉर्डन टच भी दिया जाता है।
वेवी बॉब
दरअसल, हल्की-हल्की वेव्स पतले बालों में नई जान डाल देती हैं। वेवी बॉब स्टाइल बालों को फुलर और बाउंसी दिखती है। वहीं, इस शानदार लुक को आप कर्लिंग टूल की मदद से फिर अपनी नेचुरल वेव्स के जरिए आसानी से पा सकती हैं। वैसे यह किसी भी पार्टी या फेस्टिव लुक के लिए यह स्टाइल एकदम परफेक्ट है।
गर्मियों के मौसम में हर किसी को पसीना अधिक आता है। इसलिए लोग परफ्यूम या फिर इत्र लगाना पसंद करते हैं। जिससे दिनभर फ्रेशनेश महसूस होती है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि कुछ समय बाद ही इसकी खुशबू चली जाती है। ऐसे में लोगों के मन में सबसे पहला सवाल यही आता है कि गर्मी के मौसम में किसकी खुशबू ज्यादा देर तक टिकेगी। कुछ लोग महंगे परफ्यूम लगाना पसंद करते हैं, तो वहीं कुछ लोग पुराने समय से इस्तेमाल होने वाले इत्र का यूज करते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि गर्मियों में गर्मियों में परफ्यूम की खुशबू लंबी टिकेगी या फिर इत्र की।
परफ्यूम और इत्र में फर्क
सबसे पहले ये जान लीजिए कि इत्र और परफ्यूम में क्या अंतर होता है। इन दोनों का काम खुशबू देना है। हालांकि इनको बनाने का तरीका थोड़ा सा अलग होता है। परफ्यूम में खुशबू बढ़ाने वाली चीजों के साथ अल्कोहल का भी यूज किया जाता है। इस कारण इसकी खुशबू तेज होती है। वहीं इत्र की बात की जाए, तो आमतौर पर यह ऑयल बेस्ड होते हैं। इत्र में अल्कोहल की मात्रा बिल्कुल भी नहीं होती है। इस कारण इसकी खुशबू धीरे-धीरे फैलती है और इसकी खुशबू लंबे समय तक बनी रहती है।
इसे भी पढ़ें: Beauty Tips: Monsoon-Acne का क्या है Connection? जानें पिंपल्स फ्री Skin पाने का ये Full-Proof Plan
गर्मियों में क्या ज्यादा देर टिकता है
आमतौर पर इत्र की खुशबू ज्यादा देर टिकी रह सकती है। इसकी खुशबू जल्दी नहीं उड़ती है। परफ्यूम की बात करें, तो इसमें इस्तेमाल हुआ अल्कोहल गर्मी और पसीने के कारण जल्दी उड़ जाता है। लेकिन यह बात सभी परफ्यूम और इत्र एक जैसी लागू नहीं होती है। वहीं कुछ हाई क्वालिटी के परफ्यूम की खुशबू भी कई घंटों तक टिकी रह सकती है।
गर्मियों में इत्र क्यों है पसंद
इत्र की खुशबू लंबे समय तक बनी रहती है।
थोड़ी मात्रा में भी यह काफी होती है।
इत्र स्किन पर धीरे-धीरे अपनी खुशबू बनाती है।
इत्र को कई बार गुलाब, चंदन, खस या फिर चमेली जैसी चीजों से बनाया जाता है। इत्र के लिए नेचुरल महक सही रहती है।
परफ्यूम के फायदे
इसकी खुशबू फौरन फैल जाती है।
मार्केट में आपको अलग-अलग तरह के परफ्यूम मिल जाएंगे।
क्या ज्यादा बेहतर
अगर आप चाहती हैं कि खुशबू लंबे समय तक टिकी रहे, तो इत्र बेहतर ऑप्शन हो सकता है। लेकिन अगर आपको फौरन तेज खुशबू चाहिए तो आपके लिए परफ्यूम सही रहेगा। कुल मिलाकर गर्मियों में इत्र और परफ्यूम दोनों की अपनी-अपनी खासियत होती है।
मेकअप करने से पर्सनालिटी में काफी निखार आता है। आंखों को खूबसूरत और अट्रैक्टिव बनाने के लिए मेकअप का अहम रोल होता है। महिलाएं काजल, आईलाइनर और मस्कारा का यूज करती हैं। लेकिन बरसात के समय कुछ महिलाओं को शिकायत रहती है कि पानी की बूंदें या पसीने के कारण उनका काजल या लाइनर फैल जाता है। यदि आपके साथ भी मामसून में ऐसा ही होता है, तो आज हम आपको कुछ ऐसे बेहतरीन टिप्स बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप आई मेकअप को फैलने से बचा सकते हैं।
इन टिप्स की मदद से बनाएं काजल को टिकाऊ
मानसून के दौरान काजल और आईलाइनर का फैल जाना महिलाओं की एक आम समस्या है। जब ये मेकअप प्रोडक्ट्स आंखों के आसपास फैल जाते हैं, तो चेहरे का पूरा लुक प्रभावित हो सकता है। कई महिलाएं इस परेशानी से बचने के लिए वाटरप्रूफ काजल और लाइनर का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन नमी और बारिश के कारण कभी-कभी ये भी लंबे समय तक टिक नहीं पाते। यदि आप भी बरसात में मेकअप खराब होने की समस्या से जूझती हैं, तो कुछ आसान और असरदार उपाय अपनाकर अपने आई मेकअप को लंबे समय तक सुरक्षित और खूबसूरत बनाए रख सकती हैं।
चुनें ट्यूबिंग फॉर्मूला
दरअसल, ट्यूबिंग फॉर्मूले के बारे में बहुत कम महिलाएं जानती हैं। यह एक ऐसी मॉर्डन टेक्नोलॉजी है। इसमें काजल या आईलाइनर पतली फिल्म लेयर की तरह लगाया जाता है। जिससे पसीना या पानी आने के बाद भी आपका काजल और लाइनर फैल जाता है। इस फॉर्मूल के जरिए आप बरसात में भी काजल और लाइनर सही ढंग से लगा सकते हैं।
आंखों को सूखने दें
यदि काजल या लाइनर लगाते समय आपकी आंखें पहले से गीली है या उनमें थोड़ा पानी है, तो आपको तुरंत मेकअप करने से बचना चाहिए। ऐसी स्थिति में कम से कम 30 सेकंड के लिए रुकें, आंखों को सूखने दें और इसके बाद ही काजल या लाइनर को लगाएं। वहीं, पानी वाली आखों में काजल फैल सकता है।
डबल कोटिंग करें
आंखों में लाइनर लगाते समय एक ही बार में बहुत मोटी लेयर खींचने के कारण हल्के हाथों से पतली लेयर लगाएं। अब इसको सूखने दें और पतली लेयर लगाकर डबल कोट करें। एक बार में बहुत ज्यादा मोटा लाइनर लगाने से जल्दी फैलने के चांसेस बढ़ जाते हैं।
आई प्राइमर का करें इस्तेमाल
इसके अलावा, यदि आपकी पलकों और आंखों के आसपास की त्वचा पर जल्दी तेल आने लगता है मतलब आपकी स्किन ऑयली है, तो केवल  वाटरप्रूफ लाइनर के बजाय आप लाइनर लगाने से पहले अपनी आईलिड्स पर आई प्राइमर का इस्तेमाल करें। यह ऑयल को कंट्रोल करता है। जिससे आपका काजल लंबे समय तका टिका रहता है।
बारिश का मौसम गर्मी से राहत जरूर देता है, लेकिन सुबह ऑफिस निकलने वालों के लिए कई नई परेशानियां भी लेकर आता है। कभी कपड़े भीग जाते हैं, कभी पैंट पर कीचड़ के छींटे पड़ जाते हैं और ऊपर से उमस की वजह से पूरा दिन चिपचिपा महसूस होता है। लेकिन अच्छी बात ये है कि कुछ आसान फैशन टिप्स अपनाकर आप बारिश में भी आरामदायक और प्रोफेशनल दोनों दिख सकते हैं।
डार्क कलर की शर्ट बनाएं पहली पसंद
मानसून में हल्के रंगों की जगह डार्क कलर पहनना ज्यादा स्मार्ट ऑप्शन है। सफेद या हल्के रंग के कपड़ों पर पानी के निशान और गंदगी तुरंत दिखने लगती है, जबकि नेवी ब्लू, ब्लैक, चारकोल ग्रे जैसे रंग इन्हें काफी हद तक छिपा लेते हैं। अगर रोज ऑफिस जाना पड़ता है तो डार्क शर्ट या टॉप आपके वॉर्डरोब का हिस्सा जरूर होना चाहिए।
सही फिट वाले कपड़े पहनें
बहुत टाइट कपड़े बारिश में असहज लग सकते हैं, वहीं बहुत ढीले कपड़े ज्यादा पानी सोख लेते हैं और सूखने में भी समय लेते हैं। इसलिए ऐसे कपड़े चुनें जो न ज्यादा टाइट हों और न ही बहुत ढीले। सही फिट वाले आउटफिट जल्दी सूखते हैं और पूरे दिन अच्छा लुक भी देते हैं।
इसे भी पढ़ें: Monsoon Fashion Guide 2026: मानसून में ये 4 फैब्रिक देंगे कंफर्ट और स्टाइलिश लुक
रोल-अप स्लीव्स रखें
अगर आपकी शर्ट की स्लीव्स मोड़ी जा सकती हैं तो यह मानसून में काफी काम आती हैं। रास्ते में बारिश शुरू हो जाए तो स्लीव्स ऊपर कर लें। इससे कपड़े कम भीगेंगे और ऑफिस पहुंचने के बाद जल्दी सूख जाएंगे।
ऑफिस में रखें एक एक्स्ट्रा शर्ट
बारिश का कोई भरोसा नहीं होता। इसलिए ऑफिस की ड्रॉअर या बैग में हमेशा एक एक्स्ट्रा शर्ट या टॉप रखें। अगर रास्ते में ज्यादा भीग जाएं तो तुरंत बदल सकते हैं और पूरे दिन फ्रेश व प्रोफेशनल दिखेंगे।
एंकल-लेंथ ट्राउजर सबसे बेहतर
बहुत लंबी पैंट बारिश में सबसे ज्यादा परेशान करती है। वह पानी और कीचड़ में भीग जाती है और गंदी भी जल्दी होती है। ऐसी ट्राउजर चुनें जो टखनों के थोड़ा ऊपर तक हो। इससे पैंट साफ रहती है और चलना भी आसान होता है।
स्ट्रेट या टेपर फिट ट्राउजर पहनें
बहुत चौड़ी पैंट या पलाजो बारिश में ज्यादा पानी सोख लेते हैं और सूखने में समय लगता है। ऑफिस के लिए स्ट्रेट या टेपर फिट ट्राउजर ज्यादा प्रैक्टिकल और स्टाइलिश ऑप्शन हैं।
बॉटम्स में भी डार्क कलर चुनें
अगर आपकी पैंट का रंग ब्लैक, नेवी या चारकोल है तो कीचड़ के छोटे-मोटे निशान ज्यादा नजर नहीं आएंगे। हल्के रंग की पैंट बारिश के मौसम में जल्दी गंदी दिखने लगती है।
हल्की लेयरिंग करें
मानसून में मौसम हर कुछ घंटों में बदल सकता है। बाहर उमस होती है, जबकि ऑफिस के एसी में ठंड लग सकती है। ऐसे में हल्का कार्डिगन या वेस्टकोट साथ रखना अच्छा आइडिया है। जरूरत पड़े तो पहन लें और गर्मी लगे तो आसानी से उतार दें।
भारी ब्लेजर से रहें दूर
बारिश में भारी ब्लेजर जल्दी नहीं सूखते और पहनने में भी भारी महसूस होते हैं। इसके बजाय हल्की लेयर चुनें, जिन्हें कैरी करना आसान हो। अगर शर्ट भीग जाए तो लेयरिंग काम आएगी। अगर ऑफिस पहुंचने तक आपकी शर्ट थोड़ी भीग जाए तो ऊपर से हल्का वेस्टकोट या कार्डिगन पहन सकते हैं। इससे गीले निशान भी कम नजर आएंगे और शर्ट को सूखने का समय भी मिल जाएगा।
इसे भी पढ़ें: Monsoon Health Tips: बारिश में दाद-खुजली और Skin Infection से बचना है? एक्सपर्ट्स ने दी ये सलाह
मानसून के लिए बेस्ट ऑफिस लुक
फॉर्मल ऑफिस लुक: अगर आपका ऑफिस पूरी तरह फॉर्मल ड्रेस कोड फॉलो करता है तो डार्क शर्ट, ब्लैक या चारकोल एंकल-लेंथ ट्राउजर और हल्का वेस्टकोट अच्छा कॉम्बिनेशन रहेगा। इसके साथ बंद जूते पहनें ताकि बारिश में भी लुक प्रोफेशनल बना रहे।
स्मार्ट कैजुअल लुक: अगर ऑफिस में स्मार्ट कैजुअल ड्रेस कोड है तो नेवी, चारकोल या डार्क ग्रीन जैसी जल्दी सूखने वाली शर्ट चुनें। इसे टेपर ट्राउजर और आरामदायक बंद जूतों के साथ पहनें। ज्वेलरी कम रखें और बालों को बांधकर रखें ताकि बारिश में भी लुक साफ-सुथरा लगे।
क्रिएटिव ऑफिस लुक: अगर आपके ऑफिस में ड्रेसिंग को लेकर ज्यादा आजादी है तो डार्क कलर के छोटे प्रिंट वाली शर्ट पहन सकते हैं। इसे डार्क बॉटम्स और हल्की लेयर के साथ स्टाइल करें। ऐसे कपड़े चुनें जो जल्दी सूख जाएं और बारिश के बावजूद आपको पूरे दिन कॉन्फिडेंट महसूस कराएं।
बरसात का मौसम हर किसी को खूब पसंद होता है। चारो-तरफ हरियाली और सुकून वाला मौसम होता है। हालांकि, इस मौसम में होने वाली उमस परेशान कर देती है। बरसात अपने साथ उमस, पसीना और हवा में नमी लेकर आती है, जिस कारण चिपचिपापन बढ़ने लगता है। यह हमारी स्किन को भी काफी नुकसान पहुंचा सकता है। बारिश के मौसम में फंगल, स्किन इन्फेक्शन और दाद-खुजली जैसी समस्याएं देखने को मिलती है। इन सभी चीजों से बचने के लिए बरसात के समय इन गलतियों से बचें। आइए आपको बताते हैं बरसात के समय क्या बिल्कुल भी न करें।
नहाने के बाद जरूर करें ये काम
कई बार महिलाएं नहाने के तुरंत बाद कपड़े पहन लेती हैं। ऐसा करना सही नहीं है। पहले अपनी बॉडी को अच्छे से सुखाए और फिर कपड़े पहनें। अगर आप ऐसा नहीं करती हैं, तो स्किन इन्फेक्शन हो सकता है, इसके साथ ही खुजली की भी समस्या दूर हो जाएगी। नहाने के बाद हमेशा साफ और सूखे तौलिए से अपना शरीर को साफ करें।
दूसरे के कपड़े और तौलिया न करें इस्तेमाल
इस मौसम में खास ध्यान रखें कि किसी दूसरे का तौलिया, रुमाल या कपड़े इस्तेमाल नहीं करें। ऐसा करने पर यदि सामने वाले इंसान को किसी तरह का कोई फंगल या स्किन इन्फेक्शन है, तो वह आपको भी रिएक्ट कर सकता है। बरसात के मौसम में किसी भी ऐसी चीजें बरसात में लेने से बचें। इन सभी चीजों का ध्यान में रखकर बरसात में होने वाले फंगल इन्फेक्शन से बचा जा सकता है।
बारिश का मौसम गर्मी से राहत देने के साथ-साथ कई दिक्कतों को भी साथ लेकर आता है। इनमें से एक समस्या मुहांसे की है। हर किसी की चाहत होती है कि उनकी स्किन हेल्दी और ग्लोइंग दिखे। लेकिन बारिश के मौसम में चेहरे पर छोटे, लाल और मवाद वाले मुहांसे होने लगते हैं। लेकिन क्या आप मानसून और मुहांसों का कनेक्शन जानती हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि मानसून में मुहांसे क्यों होने लगते हैं और इनके कैसे छुटकारा पाया जा सकता है।
बारिश के मौसम में मुहांसे निकलना
बारिश के मौसम में मुहांसे निकलना बेहद आम बात है। इसके पीछे का कारण भी जानना जरूरी है। अक्सर स्किन की देखभाल के बाद भी मुहांसे होना बंद नहीं होते हैं। इसके पीछे कई कारण हैं।
इसे भी पढ़ें: Glowing Skin का राज हैं ये Retinoids, जानें Retinol और Tretinoin में किसे करें Beauty Routine में शामिल
बारिश का पानी एसिडिक होता है, जो स्किन को इरिटेट करने के अलावा लालिमा की वजह बनती है।
उमस के कारण स्किन पोर्स खुल जाते हैं। इससे सीधे तौर पर स्किन धूल के कणों, प्रदूषण और लालिमा के संपर्क में आती है।
हवा की नमी में पनपने वाले वायरस और बैक्टीरिया की वजह से भी मुहांसे होते हैं।
मुहांसों से ऐसे करें बचाव
बारिश के मौसम में मुहांसों से बचने के लिए कई बातों को ध्यान में रखना जरूरी है।
इस मौसम में जेंटल और pH बैलेंस क्लींजर का यूज करना चाहिए और कम से कम दिन में दो बार फेस वॉश करें। इससे आपके चेहरे पर मौजूद गंदगी, एक्स्ट्रा ऑयल और प्रदूषण हट जाएगा।
फेस वॉश करने के बाद एक्ने फाइटिंग टोनर अप्लाई करें। टी ट्री और एलोवेरा इंग्रीडिएंट बेहतर काम करते हैं।
सप्ताह में दो बार स्किन एक्सफोलिएट करना चाहिए, जिससे कि डेड स्किन निकल जाए। लेकिन अपने स्किन टाइप के हिसाब से ही एक्सफोलिएटर चुनना चाहिए।
बता दें कि नमी वाले मौसम में भी त्वचा को मॉइस्चराइज की जरूरत होती है। इसके लिए आपको लाइट वेट और नॉन कॉमेडोजेनिक मॉइस्चराइजर चुनना चाहिए।
बाहर जाने से पहले एक ब्रॉड स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन SPF 30 से ऊपर की क्रीम लगाएं।
बार-बार चेहरे को छूने से बचना चाहिए, क्योंकि फेस की स्किन ज्यादा सेंसिटिव होती है।
बालों को भी क्लीन रखना चाहिए। वहीं बालों को फेस से टच न होने दें।
बारिश का मौसम अपने साथ राहत लेकर आता है, इसलिए ये सबको पसंद भी होता है। चिलचिलाती धूप और गर्मी के बाद जब मानसून में बारिश होती है, तो बड़ी राहत मिलती है। लेकिन इस मौसम में हवा में उमस बढ़ जाती है, जिसकी वजह चिपचिपाहट होने लगती है। ऐसे में कपड़े भी भीगकर शरीर से चिपकने लगते हैं, जिससे बहुत परेशानी होती है।
इसलिए मानसून में ऐसे कपड़े पहनना बहुत जरूरी है जो शरीर को ठंडा रखें, जल्दी सूखें और जिन्हें पहनकर आप पूरे दिन आराम से रह सकें। इसके लिए आपको अपने सारे कपड़े बदलने की जरूरत नहीं है, बस थोड़ा सोच-समझकर सही फैब्रिक चुनना है।
इसे भी पढ़ें: Suit Neckline Designs: ये 5 गले की डिजाइन हैं Super Hit, सिंपल कुर्ती को दें Party Look
मानसून के लिए 4 सबसे बेहतरीन फैब्रिक
कॉटन: बारिश के दिनों के लिए कॉटन सबसे अच्छा माना जाता है। यह बहुत हल्का होता है, त्वचा को आराम देता है और जल्दी सूख जाता है। इसके छोटे-छोटे छेद हवा को अंदर-बाहर आने देते हैं, जिससे पसीना और नमी आसानी से सूख जाती है। आप चाहें तो कॉटन ब्लेंड, जिसमें कॉटन के साथ थोड़ा पॉलिएस्टर या रेयॉन मिला होता है, भी चुन सकते हैं। ये कपड़े सस्ते होते हैं, इनमें आराम पूरा मिलता है और ये बहुत जल्दी सूखते हैं।
क्रेप: यह कपड़ा शरीर पर बहुत अच्छे से फिट बैठता है और दिखने में सुंदर लगता है। क्रेप बहुत हल्का होता है, इसका रंग जल्दी फीका नहीं पड़ता और सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें सिलवटें नहीं पड़तीं। भागदौड़ वाले दिनों में इसे संभालना बहुत आसान है। इसे आप रोज पहनने के साथ-साथ ऑफिस या किसी खास मौके पर भी पहन सकते हैं।
रेयॉन: रेयॉन अपने मुलायम, ठंडे और आरामदायक अहसास के लिए जाना जाता है। यह बहुत हल्का होता है, जो भारत में जून से सितंबर की उमस वाली गर्मी के लिए एकदम सही है। इसमें कॉटन और लिनन जैसी खूबियां तो होती ही हैं, साथ ही सिल्क जैसी चमक भी होती है। इसीलिए इसके बने कुर्ते, ड्रेस और को-ऑर्ड सेट इस मौसम में पहनने के लिए बहुत अच्छे रहते हैं।
चैम्ब्रे: अगर आपको डेनिम पसंद है, तो आपको चैम्ब्रे कपड़ा जरूर आजमाना चाहिए। यह दिखने में बिल्कुल डेनिम जैसा स्टाइलिश लगता है, लेकिन बहुत हल्का और हवादार होता है। इसे पहनकर आपको भारीपन महसूस नहीं होगा।
इसे भी पढ़ें: Suit Neckline Designs: ये 5 गले की डिजाइन हैं Super Hit, सिंपल कुर्ती को दें Party Look
स्टाइलिश दिखने के आसान टिप्स
ढीले कपड़े पहनें: इस मौसम में शरीर से चिपके रहने वाले तंग कपड़ों की जगह थोड़े ढीले-ढाले कपड़े चुनें ताकि हवा लगती रहे।
सही लंबाई चुनें: मिडी ड्रेस, क्रॉप्ड ट्राउजर या टखने तक की लंबाई वाले बॉटम्स पहनें ताकि आपके कपड़े नीचे से कीचड़ या बारिश के पानी से गंदे न हों।
रंगों का ध्यान रखें: सफेद या बहुत हल्के रंग के कपड़े भीगने पर पारदर्शी हो सकते हैं, इसलिए मीडियम रंग या सुंदर प्रिंट्स वाले कपड़े पहनें।
सही एक्सेसरीज: कम से कम ज्वेलरी पहनें, साथ में वॉटरप्रूफ जूते और हल्के बैग का इस्तेमाल करें ताकि बारिश में आपका लुक एकदम परफेक्ट रहे।
अक्सर लोगों के लिए रेटिनॉल, रेटिनल और ट्रेटिनॉइन में चुनाव करना मुश्किल होता है। यह जानने के बाद भी हेल्दी स्किन के लिए यह तीनों ही जरूरी हैं। रेटिनॉल, रेटिनल और ट्रेटिनॉइन तीनों ही हेल्दी स्किन का वादा करते हैं। लेकिन इनके बीच का फर्क जानना जरूरी होता है, जिससे कि आप सही प्रोडक्ट का चुनाव कर सकें। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको इन तीनों स्किन केयर प्रोडक्ट के बीच के अंतर के बारे में बताने जा रहे हैं।
जानें क्या है रेटिनॉल
स्किन एक्सपर्ट के मुताबिक पिगमेंटेशन, मुंहासे, फाइन लाइन्स और बढ़ती उम्र के लक्षणों को रोकने के लिए रेटिनॉइड जरूरी होता है। हालांकि रेटिनॉल, रेटिनल और ट्रेटिनॉइन इन तीनों में चुनाव करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। क्योंकि इनकी प्रभावशीलता, शक्ति और सहनशीलता अलग-अलग हो सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Makeup Beginners ध्यान दें! कैंची और टेप से पाएं Perfect Look, ये हैं 5 Viral हैक्स
वहीं रेटिनॉल सबसे आसानी से उपलब्ध है। स्किन पर असर दिखाने से पहले इसको रेटिनोइक एसिड में बदलने के लिए कई प्रोसेस से गुजरना होता है। जोकि स्किन कोशिकाओं द्वारा यूज किए जाने वाला रूप है। लेकिन इसके रिजल्ट मिलने में थोड़ा समय लगता है। अक्सर युवाओं और संवेदनशील स्किन वाले लोगों के लिए यह एक बेहतर ऑप्शन होता है।
जानिए रेटिनल क्या है
रेटिनोइक एसिड का एक शक्तिशाली रूप है। आजलकल इसका उपयोग स्किन केयर प्रोडक्ट्स में किया जाता है। यह रेटिनॉल की तुलना में ज्यादा प्रभावी होता है। पिगमेंटेशन, मुंहासों और बढ़ती उम्र के लक्षणों से जल्दी राहत पाने के लिए यह एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।
जानिए क्या है ट्रेटिनॉइन
यह शुद्ध रेटिनोइक एसिड है। झुर्रियों को कम करने, मुंहासों के इलाज और त्वचा की बनावट और दिखावट में सुधार करने के लिए यह डॉक्टर के पर्चे पर उपलब्ध है। इसके इस्तेमाल करने के शुरुआती दिनों में सूखापन, लालिमा, स्किन का छिलना और जलन आदि हो सकती है।
क्या यूज करना बेहतर
यह आपकी स्किन की समस्याओं, सेंसिटिविटी और सहनशीलता पर निर्भर करता है। शुरूआत लोगों और संवेदनशील स्किन वाले लोगों में रेटिनॉल से शुरूआत करना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। यह स्किन को संतुलन प्रदान करता है। वहीं गंभीर मुंहासे और उम्र संबंधी स्किन प्रॉब्लम्स के लिए स्किन एक्सपर्ट की सलाह पर ट्रेटिनॉइन यूज किया जा सकता है। बता दें कि सबसे अच्छा रेटिनॉइड वह है, जिसको आपकी स्किन सहन कर सके और आप लंबे समय तक नियमित रूप से यूज कर सकें।
हम सभी सूरज का हानिकारक किरणों के बचने के लिए सनस्क्रीन चेहरे पर लगाते हैं। यूवी किरणें के कारण त्वचा में टैनिंग, रेडनेस, खुजली जैसी समस्याएं हो सकती हैं। अक्सर धूप से बाहर जाने से पहले सनस्क्रीन जरुर लगाएं। लेकिन कुछ लोग मानते हैं कि इसके इस्तेमाल से स्किन के पोर्स ब्लॉक हो जाते हैं और एक्ने होते हैं।
इसी वजह से कई लोग सनस्क्रीन का इस्तेमाल करने से बचते हैं। आइए आपको बताते हैं कि क्या सच में सनस्क्रीन लगाने से स्किन के पोर्स ब्लॉक हो जाते हैं।
सही सनस्‍क्रीन को चुनेंगे तो ब्‍लॉक नहीं होंगे स्‍क‍िन पोर्स
गौरतलब है कि सनस्क्रीन का काम स्किन को सूर्य की हानिकारक यूवी किरणों से बचाना। यदि सही सनस्क्रीन को चूज की जाए और ठीक तरह से अप्लाई करें, तो स्किन पोर्स ब्लॉक नहीं होते हैं। वैसे दो तरह की सनस्क्रीन मार्केट में चल रही हैं, पहली मिनरल ब्लॉकर्स जो स्किन की सतह पर रहती है और यूवी रेज से सुरक्षा प्रदान करती है। वहीं, दूसरी केमिकल फिल्टर्स वाली सनस्क्रीन जो सिर्फ यूवी रेज को एब्जॉर्ब करती है।
स्टडी में पता चला
आपको बता दें कि, साल 2022 में  Life (Basel) नामक जर्नल में प्रकाश‍ित एक स्‍टडी के मुताबि‍क, अगर आप धूप में ज्यादा देर तक बैठे रहते हैं, तो एक्ने बढ़ने का खतरा अधिक हो जाता है। इससे बचने के लिए सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरुर करें। चेहरे पर पाए जाने वाले नेचुरल ऑयल यूवी किरणों के संपर्क में आते हैं, तो एक्ने का कारण बन ही जाते हैं, इसलिए बचाव करना जरुरी है।
ब्‍लॉक पोर्स से बचने के ल‍िए सही सनस्‍क्रीन कैसे चुनें?
- अगर आप स्किन पोर्स ब्लॉक होने के खतरे से बचने के लिए नॉन-कॉमेडोजेन‍िक सनस्‍क्रीन को चूज करें। एक्ने-प्रोन स्किन और ऑयली स्किन के लिए इस तरह की सनस्क्रीन अच्छी मानी जाती ह।
- स्किन पोर्स ब्लॉक होने के खतरे से बचने के लिए ऑयल फ्री, वॉटर या जेल बेस्ड सनस्क्रीन का यूज कर सकते हैं।
- सनस्क्रीन को त्वचा से हटाने के लिए रात को सोने से पहले चेहरे को फेसवॉश से साफ कर लें, जिससे सनस्क्रीन, पसीना और धूल-मिट्टी चेहरे से हट जाए।
- यदि सनस्क्रीन लगाने के बाद भी एक्ने की समस्या होती है, तो मिनरल या केमिकल सनस्क्रीन के बीच ऑप्शन देखें और डॉक्टर से संपर्क करें, जिससे सेंसिटिविटी या एलर्जी का कारण पता चले।
स्‍क‍िन पोर्स क‍िस कंडीशन में ब्‍लॉक हो सकते हैं?
- यदि आप हैवी ऑयल-बेस्ड सनस्क्रीन जररु लगाएं, तो स्किन पोर्स ब्लॉक हो सकती है।
- इसके साथ ही सनस्क्रीन में हैवी ऑयल्स जैसे कि नारियल का तेल या वैक्स मिली है, तो स्किन ब्रेकआउट्स हो सकते हैं।
- सनस्क्रीन का यूज करने के बाद रात को सोने से पहले चेहरा ठीक से साफ कर लें, ताकि स्किन पोर्स ब्लॉक हो सकते हैं।
सनस्क्रीन के साथ पसीना मिक्स होने के कारण एक्ने होता है?
दरअसल, आपकी स्किन क्लियर नहीं होगी या स्किन पर पसीना अधिक है और आप सनस्क्रीन लगा रहे हैं, तो एक्ने हो सकते हैं। पसीने के कारण त्वचा पर धूल-मिट्टी और प्रदूषण के कण जमा हो सकते हैं, जिससे एक्ने निकाल आते हैं।
चेहरे से सनस्क्रीन को कैसे हटाएं?
- आजकल की सनस्क्रीन वॉटर-प्रूफ या स्वेट-प्रूफ होती हैं।
- सनस्क्रीन को चेहरे से हटाने के लिए डबल-क्लीनिंग मेथड का प्रयोग कर सकती हैं।
- पहले ऑयल बेस्ड क्लीनर से चेहरे साफ करें।
- इसके बाद वॉटर बेस्ड फोमिंग या जेल फेसवॉश से चेहरे को अच्छे से साफ कर लें।
क्या आप भी एक मेकअप बिगिनर्स हैं, तो यह लेख आपके लिए है। आप भी वीडियो देखकर मेकअप ट्राई करते हैं लेकिन परफेक्ट लुक नहीं मिलता। वैसे मेकअप करना काफी आसान होता है लेकिन यह उतना होता है नहीं। गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर पर कई सार ब्यूटी इन्फ्लुएंसर्स के हजारों मेकअप ट्यूटोरियल्स देखने को मिल जाएंगे।
लेकिन आप इन्हें देखकर मेकअप करती हैं, तो कुछ ने कुछ छूट ही जाता है। अगर फेस मेकअप की बात करें तो सबसे ज्यादा कन्फ्यूजन, ब्लश लगाने को लेकर होता है। अब नहीं समझ आता है कि ब्लश गालों पर किस हिस्से पर लगाएं, जिससे परफेक्ट लुक मिले। तो चलिए बिना देर किए इस लेख में हम आपको मेकअप के अलग-अलग टिप्स देने जा रहे हैं।
मेकअप के लिए कैंची का करें यूज
इस हैक को ट्राई करने के लिए आपको एक छोटी कैंची लेनी है। कैंची को उल्टा करके अपने गालों पर रखें। इसके ध्यान से रखें जिससे आपको कोई नुकसान देखने को न मिले। कैंची को गालों पर रखने से पहले आप कैंची के आगे वाले हिस्से को टेप से कवर भी कर सकती हैं। इसके बाद कैंची के गोल वाले हिस्से में अपने फेस टोल के हिसाब से ब्लश लगाएं।
इसका फायदा यह है कि ब्लश की मात्रा अच्छे समझ आ जाती है और कितने हिस्से में ब्लश लगाएं, यह पता चल जाता है। ब्लश लगाने के बाद आप ब्रश की मदद से इसे ऊपर की तरफ ले जा सकती हैं। ब्लश को आप ऊपर की तरफ ब्लेंड करें, जिससे आपका चेहरा एकदम नेचुरल और शार्प लुक देगा।
टेप से परफेक्ट आईलाइनर और लिपस्टिक लगाएं
लिपस्टिक या लाइनर लगाने में भी आपको समस्या होती, तो आप यह हैक का इस्तेमाल करें। टेप का यूज कर सकते हैं, इससे फायदा यह होगा कि यदि आपको लाइनर लगाना नहीं आता तो आसानी से लग जाएगा। इसके साथ ही आपके होठों पर लिपस्टिक लगाने में भी ज्यादा समय नहीं लगता है। इस बा का ध्यान रखें कि पहले टेप लगाएं और लिपस्टिक-लाइनर लगाने के बाद टेप हटा लें। टेप हटाने के बाद शार्प और एक जैसी विंग देखने को मिलेगी।
कैसे इस्तेमाल करें?
- इसके लिए सबसे पहले आप साफ सेलोटेप के दो छोटे-छोटे टुकड़े काट लें।
- अब टेप को आंखों पर चिपकाने से पहले एक-दो बार अपने हाथ पर चिपकाकर छुड़ा लें।
- फिर अपनी एक आंख बंद करें टेप को दोनों कोनों से पकड़कर एक सिरे से दूसरी सिरे तक नीचे की तरफ ओर झुकाते हुए चिपकाएं।
- इसके बाद आइलाइन को एक स्केल की तरह समझें और इसके किनारों पर लाइनर लगाएं।
- जितना मोटा लाइनर लगा है, टेप के जरिए वैसे ही शेप बना लें और मोटी लाइन खींच दें।
- अब लाइनर को सूखने दें और थोड़ी देर बाद टेप हटा लें।
- ऐसे ही आप लिपस्टिक लगाते समय होठों के किनारों पर टेप लगा लें, जिससे लिपस्टिक फैले नहीं।
- अगर आप छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर होठों के नीचे और ऊपर की तरफ लगाना है। वहीं, इससे लिक्विड लिपस्टिक भी आसानी से लग जाएगी।
- लिक्विड लिपस्टिक के लगाने के बाद आप धीरे-धीरे टेप हटा सकते हैं।
टिश्यू पेपर से लिपस्टिक को लॉन्ग लास्टिंग कैसे बनाएं
अगर आप चाहती हैं कि आपकी लिपस्टिक लंबे समय तक टिकी रहे, तो टिश्यू पेपर का यह आसान हैक आजमा सकती हैं। सबसे पहले होंठों पर लिपस्टिक की एक परत लगाएं। इसके बाद होंठों पर हल्के से टिश्यू पेपर रखें और उसके ऊपर ब्रश की मदद से थोड़ा-सा ट्रांसलूसेंट पाउडर लगाएं। फिर टिश्यू हटाकर जरूरत हो तो लिपस्टिक की एक और हल्की परत लगा लें। यह तरीका अतिरिक्त तेल को सोख लेता है और लिपस्टिक को स्मज होने से बचाते हुए लंबे समय तक टिके रहने में मदद करता है।
गर्मियों का मौसम और तपती धूप हर किसी के लिए चिंता का सबब है। यूवी किरणों से स्किन का बचाव करना बेहद जरूरी है। इसके लिए लोग गर्मियों में लोग घर से निकलने से पहले सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करने लगे हैं। लेकिन कोई भी सनस्क्रीन आपकी स्किन को सूरज की हानिकारक किरणों से सुरक्षा नहीं देती है। कई लोग SPF 50 से कम का सनस्क्रीन इस्तेमाल कर लेते हैं, जिससे स्किन को पर्याप्त सुरक्षा नहीं देता है।
जानिए क्या है SPF
SPF का मतबल होता है सन प्रोटेक्शन फैक्टर। जितना कम SPF होगा, स्किन की सुरक्षा उतनी कम होगी। SPF 50 सनस्क्रीन UVA और UVB किरणों से स्किन को पर्याप्त सुरक्षा देने का काम करता है। वहीं इसका इस्तेमाल करने से उम्र बढ़ने और स्किन कैंसर जैसी समस्याओं से बचाता है।
इसे भी पढ़ें: Monsoon Hair Care: Monsoon में बाल रहेंगे Strong & Shiny, बस ये 5 Hair Care Tips आज ही अपनाएं
अगर आप SPF 50 से कम का सनस्क्रीन यूज करती हैं, तो धूप का असर स्किन पर धीरे-धीरे दिखाई देता है। बाद में लंबे समय में गंभीर नुकसान हो सकता है। वहीं बाहर काम करने वाले लोग या फिर लंबे समय तक धूप में रहने वाले लोग इसके खतरे में रहते हैं।
क्यों जरूरी है SPF 50
UVA और UVB दोनों किरणों से SPF 50 सनस्क्रीन 98% तक सुरक्षा देती है। यह सनस्क्रीन स्किन को धूप से होने वाले दीर्घकालिक नुकसान से बचाता है।
कम SPF वाली सनस्क्रीन के इस्तेमाल से स्किन पर लालिमा, सनबर्न और जलन हो सकती है। लंबे समय तक स्किन स्किन की इम्यूनिटी को प्रभावित करता है।
UV किरणें कोलेजन को नुकसान पहुंचाती है। SPF 50 से कम सनस्क्रीन का यूज करने से दाग, झुर्रियां और उम्र बढ़ने के लक्षण जल्दी दिखने लगते हैं।
UVB किरणें DNA को नुकसान पहुंचाती है। साथ ही स्किन कैंसर के जोखिम को बढ़ाती है। SPF 50 सनस्क्रीन इसको रोकने में सहायक होता है।
सनस्क्रीन लगाने का तरीका
किसी भी SPF सनस्क्रीन को हर 2-3 घंटे में लगाना चाहिए। वहीं स्विमिंग करने या पसीना आने के बाद फौरन सनस्क्रीन लगाना चाहिए। इसको पर्याप्त मात्रा में लगाना जरूरी है।
भारत के अधिकतर राज्यों में मॉनसून ने दस्तक दे दी है। वहीं कुछ राज्यों में खासकर उत्तर भारत में जून के आखिरी में बारिश का मौसम आ गया है। लेकिन इस मौसम में सबसे बड़ी परेशानी अगर होती है, तो वह हेयर फॉल की है। हवा में मौजूद मॉइस्चर हेयर फॉल की वजह बनता है। ऐसे में क्यों न बालों को झड़ने से पहले ही इनको रोकने के लिए कुछ ऐसे तरीके अपनाए जाएं, जिससे बारिश के मौसम में हेयर फॉल कम हो सके। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको फॉलो करके इस मौसम में आप हेयर फॉल को काफी हद तक कम कर सकते हैं।
मॉनसून में हेयर फॉल रोकने के लिए टिप्स
माइल्ड शैंपू और कंडीशनर
अच्छा शैंपू और कंडीशनर बालों की अधिकतर दिक्कतों को दूर कर देता है। अगर आप बिना सोचे-समझे केमिकल वाले शैंपू का इस्तेमाल करते हैं। तो बारिश के मौसम में इसको बदल दें। एक माइल्ड और सल्फेट फ्री शैंपू स्कैल्प की हेल्थ को ठीक करने में सहायता करता है।
इसे भी पढ़ें: Beauty Tips: उमस में भी घंटों टिका रहेगा मेकअप, अपनाएं ये असरदार Foundation Hacks
चौड़े दांतों वाली कंघी का यूज करें
चौड़े दांत वाली कंघी का इस्तेमाल करने से आपके बाल कम टूटेंगे। बालों को सुलझाने के लिए हमेशा नीचे से सुलझाएं। इसके बाद ही सिर से नीचे की ओर कंघी ले जाएं। गीले बालों पर कंघी नहीं करना चाहिए। इससे बाल जड़ों से कमजोर होते हैं।
हीट स्टाइलिंग न करें
हेयर स्ट्रेटनर, ब्लो ड्रायर और कर्ल करने से आपके बाल जल्दी डैमेज हो जाते हैं और तेजी से टूटने लगते हैं। इस कारण बारिश के मौसम में हीट स्टाइलिंग टूल्स का इस्तेमाल जितना हो सके, उतना कम करना चाहिए।
टाइट हेयरस्टाइल न करें
बन, पोनीटेल या ब्रेड्स बनाने से बालों की जड़ों में खिंचाव महसूस हो सकता है। इस मौसम में बालों को हल्का बांधना चाहिए, जिससे कि सिर पर अधिक दबाव न पड़े।
पौष्टिक डाइट लेना जरूरी
मॉनसून में लोग हेल्दी खाना खाने की जगह चाट-पकौड़े खाना ज्यादा पसंद करते हैं। इससे स्वाद को संतुष्टि मिलती है लेकिन सेहत के साथ समझौता हो जाता है। वहीं अगर बालों को हेल्दी बनाए रखना चाहती हैं, तो आपको मिनरल्स, विटामिन्स और प्रोटीन रिच डाइट लेना जरूरी है। बालों के लिए ऐसी डाइट लें, जिसमें विटामिन A, विटामिन C, प्रोटीन, बायोटिन, ओमेगा फैटी एसिड्स और आयरन भरपूर मात्रा में हो।
गर्मी और उमस भरे मौसम में मेकअप करना और उसको लॉन्ग-लास्टिंग बनाए रखना बड़ी चुनौती है। फाउंडेशन लगाने के बाद फेस कुछ समय के लिए तो ठीक लगता है। लेकिन जैसी ही घर से बाहर जाए, तो फेस पर फिर वही डलनेस नजर आती है। कई बार स्किन पैची और ऑयली हो जाती है। इसको हर थोड़े समय बाद ठीक करना एक टास्क बन जाता है। लेकिन ऐसा भी नहीं है कि गर्मी और उसम में स्वेट प्रूफ मेकअप किया ही नहीं जा सकता। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको ह्यूमिडिटी में फाउंडेशन लगाने के कुछ जरूरी टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं।
फाउंडेशन लगाने के खास टिप्स
गर्मी और उमस के मौसम में फाउंडेशन चेहरे पर सेट रहे, इसके लिए मेकअप की शुरूआत करने का तरीका ज्यादा मायने रखता है।
क्लींजर और मॉइस्चराइजर से करें शुरुआत
मेकअप करने से पहले जेंटल क्लींजर करें और फिर स्किन पर लाइट वेट नॉन ग्रीजी मॉइस्चराइजर लगाएं। फाउंडेशन लगाने से पहले स्किन को हाइड्रेशन की जरूरत पड़ती है। हालांकि इतना भी नहीं कि फेस पर फाउंडेशन रुक ही न पाए।
सही प्राइमर का चुनाव करें
कुछ घंटों बाद फेस फिर से डल न लगने लगे। इसके लिए सही प्राइमर का चुनाव बेहद जरूरी है। स्किन पर ऑयल एब्जॉर्व करने वाला मैट प्राइमर गर्मियों में परफेक्ट होता है।
वॉटरप्रूफ फाउंडेशन
उमस भरे मौसम में हमेशा वॉटरप्रूफ फाउंडेशन का इस्तेमाल करना चाहिए। अगर सिलिकॉन बेस्ड फाउंडेशन हो, तो ज्यादा अच्छा। ऐसे फाउंडेशन मॉइस्चर के खिलाफ स्किन बैरियर बनाते हैं। वहीं उसमें हयाल्यूरोनिक और नियासिवमाइड जैसे तत्व होने चाहिए। जिससे कि स्किन ज्यादा हैवी न लगे।
फाउंडेशन की पतली लेयर
अगर आपको लगता है कि ज्यादा फाउंडेशन लगाने से ज्यादा अच्छी कवरेज मिलती है। तो आप का सोचना गलत है। असल, में फाउंडेशन की पहली सी लेयर हमेशा फेस पर लगानी चाहिए। इससे आपकी त्वचा भी अनईवन नहीं लगेगी।
ऐसे सेट करें फाउंडेशन
फाउंडेशन के बाद पाउडर सिर्फ इतना लगाना चाहिए कि स्किन न ज्यादा केकी हो या न ज्यादा ड्राई लगे। पाउडर लगाने के बाद स्पंज की मदद से इसको टैप करें, जिससे यह स्किन में सेटल हो जाए। इससे फेस पर मेकअप को लॉक करने में मदद मिलती है और मेकअप लंबे समय तक टिकता है।
बरसात का मौसम सबसे सुहावना लगता है। इस दौरान चारों-तरफ हरियाली होती है। बारिश के मौसम में नमी के कारण बालों से जुड़ी समस्याएं जैसे कि बालों का टूटना, रूखापन, बाल बेजान होना। ये सारी समस्याएं बेहद आम हो जाती है। ऐसे में आप भी बालों को मजबूत बनाने के लिए डीप-कंडीशनिंग करना, संतुलित आहार लेना, पर्याप्त मात्रा में पानी पीना भी काफी जरुरी है।
असल में बारिश से पहले वातावरण में उमस, चिपचिपाहट होने के कारण बाल बेजान होने लगते हैं और ज्यादा टूटते भी हैं। इसलिए इस समस्या से बचने के लिए कुछ घरेलू उपाय बताएं।
स्कैल्प की हाइजीन है जरूरी
दरअसल, हेल्दी स्कैल्प होना बालों की निशानी है। इसलिए बालों की जड़ों को मजबूत बनाने के लिए घरेलू हेयर मास्क का प्रयोग करना एक बेहतरीन ऑप्शन है।
मॉनसून में बालों की देखभाल के लिए क्या-क्या करें?
यदि आपके हेयर्स मॉनसून में ड्राई-डैमेज हो गए है और काफी बाल झड़ रहे हैं, तो आप इन घरेलू उपायों का इस्तेमाल कर सकती हैं-
तेल की मालिश
हफ्ते में एक बार तिल या नारियल के तेल को हल्का गुनगुना कर लें। इसमें आंवला, भृंगराज, शिकाकाई, लौंग, करी पत्ता, मेथी दाना और रोजमेरी मिलाकर बालों में लगाएं। फिर उंगलियों की मदद से 5 से 10 मिनट तक सिर की त्वचा (स्कैल्प) की हल्के हाथों से मालिश करें। इससे सिर में खून का संचार बेहतर होता है, स्कैल्प को आराम मिलता है और तनाव भी कम होता है। नियमित रूप से ऐसा करने से बालों का टूटना कम हो सकता है।
हेयर मास्क
इस मौसम में हफ्ते में एक बार घरेलू हेयर मास्क का इस्तेमाल जरुर करें। इसके लिए ताजा एलोवेरा जेल, एक चम्मच दही, एक अंडा और एक चुटकी मेथी पाउडर मिलाकर अपने स्कैल्प पर लगाएं। इसको आप कम से कम 15-20 मिनट तक लगाकर छोड़ दें और फिर हेयर्स को धो लें। इससे बालों की ड्राईनेस कम होती है और नमी लौट आती है। असल में अंडा बालों की चमक लाने और दही नमी को बरकारर रहता है। इस मास्क से स्कैल्प का चिपचिपापन खत्म होता है।
नीम और हल्दी पैक
नीम और हल्दी में एंटीबैक्टीरियल व एंटी इंफ्लेमटरी के गुण पाए जाते हैं। ये दोनों ही बालों के लिए फायदेमंद है। एक चुटकी हल्दी और नीम पाउडर को हल्के गुनगुने पानी में डालकर नहाएं। ऐसा करने से त्वचा और स्कैल्प दोनों हेल्दी रहेंगे। यदि आप चाहे तो नीम पाउडर के साथ एक चुटकी हल्दी और दही मिलाकर एक पेस्ट भी बना सकते हैं और इसे बालों के स्कैल्प पर 10 से 15 मिनट तक लगा सकते हैं। इसके इस्तेमाल से बालों में खुजली होना, अतिरिक्त तेल निकलना कंट्रोल हो जाता है और स्कैल्प फ्रेश रहता है।
हेयर लेंथ मास्क
आपको बता दें कि, केवल बालों की जड़े ही नहीं, नीचे के बाल भी हेल्दी रखना जरुरी होता है। इसके लिए आप शहद, केला और दही मिलाकर एक मास्क को तैयार कर सकते हैं। इससे बालों के निचले हिस्से में लगाएं और थोड़ी देर तक छोड़ दें। यदि कई बार नीचे की ओर बाल झाडू की तरह दिख रहे हैं या फिर दो मुंहे दिखते हैं, तो आप बीचो-बीच में ट्रीमिंग करते रहें या फिर मास्क से बालों को हेल्दी बनाएं रखें। इस मास्क से बाल नरम और शाइनी दिखेंगे।
स्किन केयर ट्रेंड्स हमेशा बदलते रहते हैं और आजकल स्किन केयर पर काफी ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। आज के समय में स्किन केयर का मकसद हेल्दी और ग्लोइंग स्किन पाना है। वहीं आजकल पीडीआरएन सीरम काफी ज्यादा ट्रेंड में है। यह स्किन को चिकना बनाने, हाइड्रेट और प्लंप करने के साथ रंगत को एक जैसा करने के लिए जाना जाता है। यह सीरम स्किन उन लोगों के लिए खासकर फायदेमंद है, जिसकी त्वचा डिहाइड्रेटेज, रुखी, बेजान और फाइन लाइंस की समस्या से जूझ रहे हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि PDRN क्या है और आज कल लोग इसकी ओर क्यों आकर्षित कर रहा है।
स्किन केयर में PDRN सीरम
PDRN का पूरा नाम पॉलीडिऑक्सीराइबोन्यूक्लियोटाइड है। यह स्किन को पुर्नजीवित करने वाला तत्व है। जो स्किन की मरम्मत करके त्वचा को ग्लोइंग बनाता है। आमतौर पर इसका इस्तेमाल थकी और बेजान त्वचा को निखारने के लिए किया जाता है।
इसे भी पढ़ें: Foundation लगाते वक्त न करें ये गलती, इन Makeup Tricks से मिलेगा Perfect Flawless Look
PDRN डीएनए के छोटे-छोटे टुकड़ों से बना होता है और इसको सैल्मन मछली के डीएनए से प्राप्त किया गया है। क्योंकि यह ह्यूमन स्किन के अनुकूल है और इसमें पुनर्योजी गुण होते हैं।
जो लोग स्किन को हेल्दी, हाइड्रेटेड और ग्लोइंग बनाना चाहते हैं, वह पीडीआरएन को चुन सकते हैं।
पीडीआरएन सीरम के फायदे
यह स्किन की मरम्मत को बढ़ावा देता है। अपर्याप्त नींद, प्रदूषण और सक्रिय तत्वों के ज्यादा उपयोग से स्किन थकी और बेजान हो सकती है। इसमें ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो स्किन की मरम्मत करते हैं और स्किन की सुरक्षात्मक परत की स्थिरता बनाए रखते हैं।
ग्लोइंग और हेल्दी स्किन
बढ़ती उम्र के साथ स्किन की कोमलता और चिकनापन खो देती है। इसी वजह से एंटी-एजिंग स्किन केयर रूटीन में पीडीआरएन युक्त उत्पादों को शामिल किया जाता है। इसके गुण स्किन को लंबे समय तक जीवंत बनाए रखते हैं।
स्किन की चमक और नमी
हेल्दी स्किन के लिए हाइड्रेशन जरूरी होता है। पीडीआरएन सीरम के इस्तेमाल से स्किन हाइड्रेटेड होकर स्वाभाविक रूप से ज्यादा तरोताजा और चमकदार दिखती है।
कौन कर सकता है इस्तेमाल
स्किन का हेल्दी न दिखना, स्किन का बेजान और थका दिखने पर इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।
रुखी, खिंची हुई और खुरदरी स्किन के लिए भी यह परफेक्ट ऑप्शन है।
असमान बनावट और खुरदरी स्किन के लिए भी यह सीरम अच्छा है।
अगर स्किन पर बढ़ती उम्र के शुरूआती लक्षण दिखने लगे हैं, महीने रेखाएं और झुर्रियां हैं तो इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।
स्किन में चमक और कसाव की कमी होने से स्किन थकी हुई दिखती है, तो पीडीआरएन सीरम का इस्तेमाल कर सकती हैं।
महिलाएं अपनी त्वचा का खास ध्यान रखती हैं। हर मौसम में वे अपनी स्किन को साफ, स्वस्थ और खूबसूरत बनाए रखने के लिए कई तरह के उपाय करती हैं। कई महिलाएं रोज चेहरे पर सनस्क्रीन भी लगाती हैं, ताकि धूप से त्वचा को नुकसान न पहुंचे। अगर आप भी सनस्क्रीन इस्तेमाल करना चाहती हैं, लेकिन यह समझ नहीं पा रही हैं कि आपकी स्किन के लिए कौन-सा सनस्क्रीन सही रहेगा,तो यहां हम आपको आसान भाषा में बताएंगे कि अपनी स्किन टाइप के अनुसार सही सनस्क्रीन कैसे चुनें।
ऑयली स्किन के लिए सनस्क्रीन
जिन लोगों की स्किन ऑयली है, उनको अल्ट्रा-लाइट मैट-फिनिश जेल सनस्क्रीन का प्रयोग करना चाहिए। बरसात के मौसम में उमस सबसे ज्यादा होती है, यह सनस्क्रीन आपकी स्किन को हेल्दी रखेगा। अगर बात करें SPF की तो आपके स्किन टाइप के हिसाब से SPF 35 से SPF 50 वाला सनस्क्रीन बेहतरीन है।
ड्राई स्किन वालों के लिए सनस्क्रीन
अगर आपकी स्किन ड्राई है, तो सबसे पहले लाइटवेट हाइड्रेटिंग फ्लूइड या लोशन सनस्क्रीन सही ऑप्शन हो सकता है। इसका आप इस्तेमाल उमस के समय कर सकते हैं, जिससे आपकी स्किन भी स्वस्थ रहेगी। मॉनसून सीजन में यह सनस्क्रीन बेहद काम की है। इसलिए अपनी स्किन टाइप के अनुसार ही SPF का चूज करें, आप चाहे तो SPF 50 वाला सनस्क्रीन बेस्ट हो सकता है।
सेंसिटिव स्किन के लिए सनस्क्रीन
जिन लोगों की स्किन सेंसिटिव है, वो लोग मिनरल या फिजिकल सनस्क्रीन ट्राई कर सकते हैं। वैसे यह एक सही ऑप्शन हो सकता है, इसको आप बरसात के समय पर स्किन पर अप्लाई कर सकते हैं। इसलिए आपके लिए सबसे बेस्ट  SPF 30 से SPF 50 है।
इन बातों का रखें ध्यान
स्किन टाइप के अनुसार ही सनस्क्रीन को चेहरे पर अप्लाई करें। जब सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें तो एक बार पैच टेस्ट जरुर करें। यदि आपको किसी तरह की कोई समस्या है, तो आप डर्मटलॉजिस्ट की एक बार सलाह लें।
हर एक लड़की को सबसे ज्यादा सजना-संवरना काफी पसंद होता है। आमतौर पर महिलाएं सुंदर और ग्लोइंग दिखने के लिए मेकअप जरुर करती हैं। हालांकि कई बार मेकअप करने बाद चेहरे पर दाग-धब्बे जरुर नजर आते हैं। त्वचा की देखभाल न करने पर भी कई बार दाग-धब्बे नजर आ ही जाते हैं।
अगर आप भी चाहती हैं कि किसी भी खास ओकेजन में जाने से पहले एकदम फ्लॉलेस मेकअप लुक चाहती है या फिर कुछ ऐसी ट्रिक्स की तलाश में है, जिससे स्किन मिनटों में ग्लोइंग दिखें, तो इन बातों का रखें ध्यान।
फ्लॉलेस मेकअप लुक पाने के उपाय
स्किन को तैयार करें
सबसे पहले आप स्किन टाइप के अनुसार ही क्लेंजर का प्रयोग करें। फेस धोने के बाद तौलिए से पोंछें और फिर प्राइमर अप्लाई करें। अब फेस को स्मूद करने के साथ ही मेकअप भी लंबे समय तक टिक जाए। इसके अलावा, यदि आपका स्किन केयर में टोनर और सीरम भी शामिल है, तो प्राइमर लगाने से पहले उसे भी इस्तेमाल कर लें।
कलर करेक्टिंग कंसीलर का इस्तेमाल
डार्क स्पॉट्स को छिपाने के लिए कलर करेक्टिंग कंसीलर का प्रयोग करें। इसको बस अपनी उंगलियों या फिर कंसीलर ब्रश का इस्तेमाल करें। दाग-धब्बों वाली जगह पर लगाने के बाद जेंटली ब्लेन्ड करें। पिंक या पिच कलर का करेक्टर या कंसीलर बेस्ट काम करेगा।
फाउंडेशन की पतली लेयर लगाएं
चेहरे पर हमेशा पतली फाउंडेशन की लेयर लगाएं। इसको मेकअप स्पंज, ब्रश या उंगलियों की मदद से लगाएं। पहले नाक से शुरु करें और फिर बाद में चेहरे पर धीरे-धीरे लगाएं। एकदम नेचुरल लुक चाहिए तो स्किन टोन से मैच करता फाउंडेशन को खरीदें।
ट्रांस्लूसेंट सेटिग पाउडर अप्लाई करें
किसी भी स्पंज या फ्लफी ब्रश में ट्रांस्लूसेंट सेटिंग पाउडर लें, उसको थोड़ा-सा थपथपाएं जिससे एक्स्ट्रा पाउडर निकल जाए। फिर इसे चेहरे के टी जोन वाले हिस्से, आंखों के नीचे और नाक के आसपास हल्के हाथ से दबाते हुए अप्लाई करें। यदि आपका मेकअप समय तक टिकाना चाहते हैं, तो सेटिंग स्प्रे का इस्तेमाल करें।
मेकअप का आखिरी स्टेप
इस तरीके से आपका फ्लॉलेस मेकअप लुक रेडी है, इसको आखिरी स्टेप में अपना बाकी का मेकअप पूरा करें, जैसे कि ब्लश लगाना, आई मेकअप, हाईलाइटर और लिपस्टिक।
इस साल कोरियन स्किन केयर की लगातार चर्चा होती रही है। पूरे साल यह कोरियन स्किन केयर ट्रेंड में रहा है। लोग तरह-तरह की चीजों का इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं समझने वाली बात यह है कि आखिर कोरियन स्किन केयर क्यों फेमस है और लोग इसका क्यों इस्तेमाल कर रहे हैं। अधिकतर लोगों का मानना है कि यह नेचुरल है और चावल से बना हुआ है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कोरियन स्किन केयर ट्रेंड्स के बारे में बताने जा रहे हैं।
कोरियन स्किन केयर
कोरियन स्किन केयर की खासियत एक ही है और वह हाइड्रेशन है। दरअसल, कोरियन स्किन केयर में त्वचा के हाइड्रेशन पर ध्यान दिया जाता है। माना जाता है कि अगर आपको स्किन को हमेशा के लिए ग्लोइंग और हेल्दी बनाना है तो फेस को हाइड्रेटेड और मॉइस्चराइज रखें। यही वजह है कि कोरियन लोगों की स्किन दमकती है, साफ रहती है और एजिंग के लक्षण जैसे फाइन लाइंस और झुर्रियों में भी कमी आती है।
इसे भी पढ़ें: Hair Care: गर्मी में ये 3 Non-Sticky Oils हैं सबसे असरदार, बाल रहेंगे Healthy
ट्रेंडिंग में क्यों है कोरियन स्किन केयर
बता दें कि कोरियन स्किन केयर में स्किन के लिए कोमल इंग्रीडिएंट्स और तकनीकों का इस्तेमाल किया जाता है। जो आपकी स्किन की रक्षा और रिपेयर करते हैं। वहीं इसमें कुछ खास बातों का ध्यान रखा जाता है।
स्किन की डबल क्लींनिंग पर
टोनर के इस्तेमाल पर
स्किन के लिए हाइड्रेटिंग नेचुरल इंग्रीडिएंट्स और सीरम पर
पूरे दिन हाइड्रेशन मिस्ट के इस्तेमाल से
इन चीजों के इस्तेमाल से आपकी स्किन तरोताजा रहती है।
अधिकतर लोगों की चाहत होती है कि उनके बाल लंबे, घने और हेल्दी हों। जिसके लिए लोग ऑयलिंग करना पसंद करते हैं। ऑयलिंग करने से बातों की जड़ों को गहराई से पोषण मिलता है और बालों को हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है। लेकिन गर्मियों के मौसम में बालों में तेल लगाने से चिपचिपाहट महसूस होती है। ऐसे में गर्मी और उमस भरे मौसम में हल्के ऑयल का इस्तेमाल करना फायदेमंद हो सकता है। साथ ही यह बालों की सेहत के लिए भी अच्छे होते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि गर्मियों में बालों में कौन से हल्के ऑयल लगाए जा सकते हैं।
गर्मी में कौन से हल्के ऑयल लगाएं
गर्म और चिपचिपे मौसम में बालों के लिए सबसे अच्छे ऑयल वह होते हैं, जो चिपचिपे नहीं होते हैं और हल्के होते हैं। ऐसे ऑयल्स स्कैल्प में जल्दी एब्जॉर्ब होते हैं। जोकि बालों को भारी और ऑयली दिखाए बिना हेल्दी बनाने में सहायता करते हैं। उमस भरे मौसम में नारियल तेल, जोजोबा ऑयल और आर्गन ऑयल को लगाया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें: Skin Care: आज भी इन ब्यूटी मिथ्स को सच मानती हैं ज्यादातर महिलाएं, जानिए
जोजोबा ऑयल
जोजोबा ऑयल को अक्सर सबसे हल्के बालों के तेलों में से एक है। इसकी बनावट एक तरह से स्कैल्प के अपने नेचुरल ऑयल से मेल खाता है। यह स्कैल्प को नमी देने के साथ पोर्स को बंद नहीं करता है। वहीं यह ज्यादा चिपचिपा भी नहीं लगता है। यह तेल उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जिनकी स्कैल्प ऑयली है, डैंड्रफ की समस्या है और जिनको पसीने से जलन या दिनभर की थकान के बाद स्कैल्प पर होने वाली रेडनेस की समस्या रहती है।
आर्गन ऑयल
गर्मियों में लिए आर्गन ऑयल एक अच्छा ऑप्शन है। यह एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन ई से भरपूर होता है। जोकि बालों के बेजानपन, रुखेपन और गर्मी से होने वाले नुकसान को कम करता है। बालों को मुलायम बनाने के साथ संभालने में भी आसान बनाता है। आमतौर पर आर्गन ऑयल बालों पर किसी तरह की चिपचिपापन नहीं छोड़ता है। यह उमस भरे मौसम में जरूरी है। कई लोग रातभर बालों में तेल की मोटी परत लगाए रहने की जगह बाल धोने से कुछ समय पहले हल्की मात्रा में नारियल तेज लगाना पसंद करते हैं।
खुशबू वाले तेलों का इस्तेमाल करने से बचें
यह तेल आपके बालों को पोषण तो देता है, लेकिन एक्स्ट्रा गंदगी और पसीने को जमा होने से रोकता है, जोकि तब हो सकता है जब लंबे समय तक तेल बालों में लगा रहे। गाढ़े तेलों या बहुत ज्यादा खुशबू वाले तेलों का इस्तेमाल उमस भरे मौसम में करने से बचना चाहिए। क्योंकि यह अपनी ओर गंदगी को खींच सकते हैं और डैंड्रफ की समस्या को भी बढ़ा सकते हैं। इससे स्कैल्प पर असहजता महसूस हो सकती है।
कुछ बातों का रखें ध्यान
हल्के तेलों के साथ जब आप नियमित रूप से स्कैल्प की सफाई करती हैं, तो बाल गर्मी और मानसून में भी हेल्दी और ताजगी भरे रहते हैं। भले ही फिर इस दौरान नमी और गर्मी का माहौल क्यों न हो।
खूबसूरत दिखने के लिए क्या करें? अक्सर महिलाओं के दिमाग में यही सवाल घूमता है और इसलिए तरह-तरह के उपाय अपनाती हैं। यहां तक कि लोगों की कही सुनी बातों पर भी आंख मूंदकर भरोसा करती हैं। हो सकता है कि आपने भी अपने घर में या बाहर किसी दोस्त से खूबसूरत दिखने के तरीकों के बारे में सुना हो। लेकिन जरूरी नहीं है कि हर सलाह सच ही हो। इनमें से कई ऐसे ब्यूटी मिथ्स हैं जिन पर महिलाएं आज भी भरोसा करती हैं-
मिथक 1- रोज 100 बार बालों में कंघी करने से बाल लंबे और घने होते हैं
सच्चाई- जरूरत से ज्यादा कंघी करने से बालों में फ्रिक्शन बढ़ता है। जिसकी वजह से हेयर ब्रेकेज और स्प्लिट एंड्स की समस्या हो सकती है। इसलिए, बालों की केयर के लिए दिन में 2-3 बार हल्के हाथों से कंघी की जा सकती है।
इसे भी पढ़ें: Expired Makeup Products को फेंकने की भूल न करें, ये 5 Amazing Beauty Hacks बचाएंगे आपके पैसे
मिथक 2- ऑयली स्किन को मॉइश्चराइजर की जरूरत नहीं होती
सच्चाई- स्किन टाइप चाहे जो भी हो, लेकिन हर किसी को मॉइश्चराइजर की जरूरत होती है। ऑयली स्किन के लिए ऑयल-फ्री और नॉन-कॉमेडोजेनिक मॉइश्चराइजर चुना जा सकता है।
मिथक 3- नींबू सीधे चेहरे पर लगाने से दाग-धब्बे खत्म हो जाते हैं
सच्चाई- अगर आप सोचते हैं कि नींबू हर स्किन प्रॉब्लम का इलाज है, तो ये आपका मिथ है। नींबू में मौजूद एसिड त्वचा को जलन, एलर्जी और सन सेंसिटिविटी दे सकता है। इसलिए, इसे सीधे चेहरे पर लगाने से बचें।
मिथक 4- महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट हमेशा बेहतर होते हैं
सच्चाई- अमूमन महिलाएं मानती हैं कि महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट स्किन के लिए काफी अच्छे होते हैं। लेकिन आपको प्रोडक्ट की कीमत नहीं, बल्कि उसके इंग्रीडिएंट्स और अपनी स्किन टाइप पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए।
मिथक 5- घरेलू नुस्खे हमेशा सुरक्षित होते हैं
सच्चाई- अक्सर लोग अपनी स्किन का ख्याल रखने के लिए घरेलू नुस्खों पर ज्यादा भरोसा करते हैं। लेकिन अगर आप यह सोचती हैं कि घरेलू नुस्खे हमेशा सुरक्षित होते हैं तो आप गलत हैं। हल्दी, बेकिंग सोडा, टूथपेस्ट, नींबू या सिरका जैसी चीजें हर स्किन पर सूट नहीं करतीं। गलत इस्तेमाल से स्किन डैमेज भी हो सकती है।
- मिताली जैन
समर सीजन में स्किन का ख्याल रखना काफी जरुरी होता है। कई लोग अपनी त्वचा का ध्यान रखते हैं। गर्मी के मौसम में तेज धूप, पसीना, धूल और प्रदूषण का सबसे ज्यादा असर हमारी स्किन पर ही नजर आता है। अक्सर लोग चेहरे पर ठंडक और ताजगी देने के लिए बर्फ का इस्तेमाल कर सकते हैं।
आपने भी सोशल मीडिया पर कई वीडियोज देखी होंगी और ब्यूटी एक्सपर्ट्स बताते हैं चेहरे पर बर्फ लगाने से स्किन को कई फायदे मिलते हैं। लेकिन क्या आप जानते है कि हर स्किन टाइप के लिए बर्फ फायदेमंद हो, यह जरुरी नहीं है। इसका गलत प्रयोग या जरुरत से ज्यादा बर्फ लगाने से स्किन को नुकसान भी पहुंच सकता है। इसलिए यह आपको पता होना चाहिए कि चेहरे पर बर्फ कब, कैसे और कितनी देर तक लगानी चाहिए।
इस लेख में हम आपको गर्मियों में चेहरे पर बर्फ लगाने के फायदे, नुकसान, सही तरीका और जरुरी सावधानियों के बारे में विस्तार से बताएंगे, जिससे आप अपनी त्वचा की बेहतर देखभाल कर सकती हैं।
गर्मी में चेहरे पर बर्फ लगाने के फायदे
त्वचा को तुरंत ठंडक मिलती है
गौरतलब है कि गर्मी और धूप से गर्म हुई त्वचा को बर्फ तुरंत राहत पहुंचाती है और फ्रेश नजर आती है।
सूजन कम करने में मदद
अगर आप रोजाना सुबह चेहरे पर हल्की सूजन या आंखों के नीचे पफीनेस को कम करने में बर्फ का इस्तेमाल करती हैं, तो यह आपके लिए फायदेमंद है।
पोर्स अस्थायी रूप से टाइट दिखाई देते हैं
बर्फ लगाने से स्किन के पोर्स कुछ समय के लिए छोटे और टाइट नजर आ सकते हैं।
ऑयली स्किन को राहत
बर्फ के इस्तेमाल करने से स्किन पर अतिरिक्त तेल की वजह से होने वाली चिपचिपाहट को कुछ समय के लिए कम महसूस करा सकती है।
सन एक्सपोजर के बाद आराम
हल्की गर्मी या धूप के बाद त्वचा को ठंडक देने में मदद मिलती है।
चेहरे पर बर्फ लगाने के नुकसान
- अगर आपकी स्किन सेंसिटिव हैं, तो आप सीधा स्किन पर बर्फ लगाएंगे, तो आपके चेहरे पर  लालपन और जलन हो सकती है।
- अगर आप काफी देर तक बर्फ स्किन पर लगाते हैं, तो त्वचा रूखी महसूस हो सकती है।
- अधिक ठंड के संपर्क से त्वचा की छोटी रक्त वाहिकाओं पर दबाव पड़ सकता है।
- जिन लोगों को ठंड से एलर्जी  (Cold Urticaria) हो सकती है, इन लोगों को बर्फ के यूज से बचना चाहिए।
- बर्फ को बिना कपड़े लपेटे सीधे चेहरे पर लगाने से त्वचा को नुकसान नहीं पहुंचता है।
चेहरे पर बर्फ लगाने का सही तरीका
- सबसे पहले बर्फ के टुकड़े को साफ और मुलायम कॉटन के कपड़े में लपेटें।
- अब 30-60 सेकंड तक हल्के हाथों से चेहरे पर घुमाएं।
- एक ही जगह पर ज्यादा देर तक न रखें।
- इसका इस्तेमाल दिन में 1-2 बार से ज्यादा न करें।
- अगर आपकी स्किन पर जलन, कट या संक्रमण है तो बर्फ न लगाएं।
किन लोगों को बर्फ नहीं लगानी चाहिए?
- जिन लोगों की स्किन संवेदनशील है।
- ठंड से एलर्जी वाले लोग।
- रोसैसिया या गंभीर त्वचा रोग से पीड़ित व्यक्ति।
- चेहरे पर खुले घाव या संक्रमण होने पर।
शादियों का सीजन चल रहा है और इस समय गर्मी-उमस काफी देखने को मिल रही है। गर्मियों की शादी में आराम के साथ ही खुद को स्टाइलिश दिखाना भी बेहद जरुरी होता है। किसी भी फंक्शन के लिए लहंगा हो या साड़ी उसके साथ पहने जाने वाला ब्लाउज ऐसा होना चाहिए जो स्टाइलिश होने के साथ आरामदायक भी हो।
इस समय मार्केट में हॉल्टर नेक, कार्सेट और ऑफ शोल्डर जैसे डिजाइनर ब्लाउज ट्रेंड में हैं। आइए आपको बताते हैं आप किस तरह के ब्लाउज को खरीद सकती हैं।
हॉल्टर नेक ब्लाउज
गर्मी के मौसम में हॉल्टर नेक ब्लाउज सबसे बेस्ट होते हैं। यह डिजाइन नेकलाइन को उभारता है और पहनने वाले को मॉर्डन लुक देता है। इस तरह के ब्लाउज सिल्क और जॉर्जेट साड़ियों के लिए सबसे बेहतरीन लगते हैं। ये स्टाइल और आराम का अच्छा संतुलन भी प्रदान करता है।
स्कल्प्टेड कोर्सेट ब्लाउज
फैशन में तड़का लगाने के लिए स्कल्प्टेड कोर्सेट ब्लाउज काफी ट्रेंडी है। यह ब्लाउज भारतीय एथनिक और फ्यूजन फैशन का बेहद ट्रेंडी और मॉर्डन विकल्प है। इसको आप पारंपरिक साड़ी या लहंगे के साथ वेस्टर्न ग्लैमर टच के लिए भी पहन सकते हैं। आपको बता दें कि, एक्‍ट्रेस डायना पेंटी ने भी एक रैंप वॉक के दौरान लहंगे के साथ ऐसा ही डिजाइनर ब्लाउज पहना था। शादी या फंक्शन में जलवा बिखरने के लिए इस तरह का ब्लाउज खरीद लें।
ऑफ शोल्डर ब्लाउज
गौरतलब है कि हर महिलाओं को ऑफ शोल्डर ब्लाउज काफी पसंद आते हैं। गर्मियों में इनकी लोकप्रियता और भी बढ़ जाती है। शादी या फंक्शन के लिए आप इस तरह का ऑफ शोल्डर ब्लाउज खरीद सकती हैं। इनमें कंधों के ऊपर नेकलाइन पर कटवर्क डिजाइन किया जा सकता है। आप इसको ऑनलाइन या ऑफलाइन कहीं से भी खरीद सकती हैं।
ऑल टाइम हिट स्लीवलेस डिजाइन
शादी के हर एक फंक्शन के लिए मोस्ट ट्रेंडी है स्लीवलेस ब्लाउज। किसी भी साड़ी और  लहंगे पर यह काफी सुंदर लगते हैं। आजकल स्लीवलेस ब्लाउज में कई तरह के डिजाइन देखने को मिल जाते हैं। बैकलेस, डीप नेक और लूज फिट डिजाइन न केवल ट्रेंड में है जबकि पहनने में काफी आरामदायक होते हैं।
आजकल बढ़ते प्रदूषण और बिगड़ते खानपान की वजह से लोगों में स्किन संबंधी समस्या दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। बहुत से लोगों की त्वचा काली पड़ जाती है और कई लोगों को सनबर्न जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। त्वचा में होने वाली समस्याओं में हाइपरपिग्मेंटेशन का नाम शामिल है। हाइपरपिग्मेंटेशन से पीड़ित लोगों की त्वचा पर काले धब्बे पड़ जाते हैं, इससे उनका आत्मविश्वास भी कमजोर हो सकता है।
हाइपरपिग्मेंटेशन को ट्रीट करने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खे को आजमा सकती हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको हाइपरपिग्मेंटशन को कम करने के लिए कुछ आसान नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं।
इसे भी पढ़ें: Suit Neckline Designs: ये 5 गले की डिजाइन हैं Super Hit, सिंपल कुर्ती को दें Party Look
शहद और हल्दी का मास्क
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर हल्दी त्वचा से लेकर शरीर की तमाम समस्याओं से छुटकारा दिला सकती है। हल्की त्वचा में मेलेनिन के प्रोडक्शन को रोकती है। जोकि काले धब्बों के लिए जिम्मेदार होता है। वहीं शहद में एंटी-ऑक्सीडेंट पाया जाता है। वहीं इसमें एंटी-इंफ्लामेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। यह त्वचा को साफ और चमकदार बनाता है। इस मास्क को बनाने के लिए हल्दी और शहद को मिलाकर पेस्ट बना लें। फिर इसको फेस पर 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर चेहरा धो लें।
एलोवेरा जेल
एलोवेरा जेल स्किन के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। यह स्किन संबंधी कई समस्याओं के इलाज के लिए इस्तेमाल किया जाता है। हाइपरपिग्मेंटेशन को भी यह ट्रीट करने में मददगार होता है। एलोवेरा में एलोइन होता है, जोकि एक नेचुरल डीपिगमेंटिंग एजेंट होता है।
ग्रीन टी
स्किन पर होने वाली हाइपरपिग्मेंटेशन के इलाज के लिए ग्रीन टी भी फायदेमंद होता है। ग्रीन टी में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। यह स्किन को हल्का करते हैं और हाइपरपिग्मेंटेशन के निशानों को भी कंट्रोल करता है। काले धब्बों पर ग्रीन टी बैग लगाने से स्किन का कलर लाइट होता है।
दूध
दूध में लैक्टिक एसिड पाया जाता है। इसके कई फायदे होते हैं और लैक्टिक एसिड त्वचा डिसकलरेशन में भी मददगार होता है। हाइपरपिग्मेंटेशन के लिए दूध और छाछ एक शानदार उपाय है।
चावल का पानी
चावल का पानी भी हाइपरपिग्मेंटेशन को कम कर सकता है। चावल का पानी त्वचा के कलर को लाइट करता है और उसको ग्लोइंग बनाता है।
लाल मसूर दाल
लाल मसूर दाल में एंटी-ऑक्सीडेंट पाया जाता है। जोकि स्किन के लिए फायदेमंद होती है। मसूर दाल का फेस मास्क हाइपरपिग्मेंटेशन के इलाज के लिए फायदेमंद है। इसको लोग खूब पसंद करते हैं।
किसी भी फंक्शन या इवेंट के दौरान ज्यादातर महिलाएं सूट पहनना पसंद करती हैं। ऐसे में अगर आप भी उन महिलाओं में शामिल हैं, जिनको सूट पहनना पसंद है। तो आप अपने लिए नए डिजाइन के सूट बनवा सकती हैं। वहीं आप अपने सूट की नेकलाइन कुछ नए और डिफरेंट तरीके से बनवा सकती हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि कौन-कौन से सूट के नेकलाइन परफेक्ट हो सकते हैं और आपके लुक को भी खास बना सकते हैं।
कटवर्क स्क्वायर नेकलाइन
कटवर्क स्क्वायर नेकलाइन वाले सूट आपको स्टाइलिश और डिफरेंट लुक देगा। आज कल ज्यादातर महिलाओं की ऐसे नेकलाइन वाले सूट महिलाओं की पहली पसंद बने हुए हैं। यह आपकी खूबसूरती को दोगुना कर सकता है।
इसे भी पढ़ें: क्या आप भी रोज बनाती हैं टाइट पोनीटेल? धीरे-धीरे गंजापन दे सकती है यह आदत
स्माल कॉलर वी नेकलाइन
किसी खास फंक्शन में आप सूट पहनने वाली हैं, तो आप इस तरह के स्माल कॉलर वी नेकलाइन वाले सूट को शामिल कर सकती हैं। इससे आपके लुक डिफरेंट और अट्रैक्टिव लगेगा। ऐसे नेकलाइन वाले सूट आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा सकते हैं।
स्वीटहार्ट नेकलाइन डिजाइन
भीड़ से अलग हटकर नजर आने के लिए इस तरह की स्वीटहार्ट नेकलाइन डिजाइन भी बनवा सकती हैं। यह आपके लुक को खूबसूरत बनाने में मदद करेंगे और परफेक्ट लुक देंगे। किसी भी इवेंट आदि में आप इस तरह की नेकलाइन वाले सूट को पहनकर अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेर सकती हैं। आप किसी भी टेलर से यह नेकलाइन बनवा सकती हैं।
राउंड नेक कट आउट नेकलाइन
इस तरह की नेकलाइन भी आपके लिए परफेक्ट हो सकती है। जिसको आप नॉर्मल कुर्ती के लिए भी बनवा सकती हैं या फिर किसी भी तरह के सूट के लिए ऐसे राउंड नेक कट आउट नेकलाइन बेस्ट हो सकती है। इन दिनों ऐसी नेकलाइन वाले सूट काफी ट्रेंड में हैं। आप किसी भी टेलर से इसको बनवा सकती हैं।
स्क्वायर वी शेप नेकलाइन डिजाइन
अलग लुक पाने के लिए आप स्क्वायर वी शेप नेकलाइन डिजाइन वाले सूट को भी शामिल कर सकती हैं। ज्यादातर महिलाओं के लिए यह सूट के डिजाइंस उनकी पहली पसंद बने हुए हैं। जिसको बनवाकर अपने सूट की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। इस तरह के नेकलाइन आपको भीड़ से हटकर लुक देने सहायता करेंगे।
फैशन के दौर में ट्रेंड्स आते-जाते रहते हैं, लेकिन कुछ साड़ियों का जलवा हमेशा बना रहता है। सिंपल-सी साड़ी भी महिलाओं की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। यदि आप किसी भी खास मौके पर या डेली के लिए कुछ हटकर ब्यूटीफुल, फ्रेश और अट्रैक्टिव लुक चाहती हैं, तो आप फ्लोरल प्रिंट साड़ियां चुन सकते हैं।
फूलों की डिजाइन वाली साड़ियां एकदम फेमिनिन लुक देंगी बल्कि पहनने के लिए आरामदायक है। पिछले कुछ समय में फ्लोरल प्रिंट्स के डिजाइन काफी ट्रेंड में है, इन्हें आप जरुर खरीद सकते हैं।
फ्लोरल ऑर्गेंजा साड़ी
इस तरह की फ्लोरल ऑर्गेंजा साड़ी से आपका लुक एकदम क्लासी नजर आएगा। अब आपको किसी भी ऑफिस गेट-टुगेदर में जाना हो या दोस्तों के साथ डे-आउट पर निकलना हो, यह हर तरह के इंवेट में जलवा बिखेर देगी। यदि आप स्लिम हैं, तो यह आपको एकदम ग्रेसफुल लुक देगा। फ्लोरल ऑर्गेंजा साड़ी के साथ आप पर्ल वर्क ज्वेलरी वियर कर सकती हैं।
फ्लोरल शिफॉन जरी वर्क साड़ी
किसी भी इवेंट या फिर ऑफिस में जलवा बिखरने के लिए आप फ्लोरल शिफॉन जरी वर्क साड़ी सबसे बेस्ट है। इस तरह का फ्लोरल पैटर्न आपके लुक को बेहतरीन बना देता है। फ्लोरल शिफॉन की साड़ी को आप बाजार से ले सकते हैं। इसके साथ ही ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं। इस साड़ी पर मिरर वर्क वाली ज्वेलरी पहन सकते हैं।
फ्लोरल सेक्विन्ड वर्क साड़ी
पार्टी से लेकर खास मौके पर इस तरह की साड़ी को पहन सकते हैं। फ्लोरल सेक्विन्ड वर्क साड़ी व्रत-त्योहार में भी पहन सकते हैं। इस साड़ी को आप बाजार से ले सकती हैं और इसके साथ ही ऑनलाइन भी आपको ये साड़ी 1,500 रुपये की कीमत में खरीद सकती हैं।
हेयरस्टाइल किसी भी महिला के ओवरऑल लुक में काफी अहम् भूमिका निभाता है। सुबह ऑफिस जाने से लेकर पार्टी तक, हम सभी तरह-तरह के हेयरस्टाइल बनाती हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि अगर आप रोजाना बहुत टाइट हेयरस्टाइल बनाती हैं तो इससे आपके बालों और स्कैल्प को काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
अगर आपको अक्सर सिर में दर्द होता है, हेयरलाइन पतली लगने लगी है या बाल जरूरत से ज्यादा टूट रहे हैं, तो इसकी एक वजह आपकी टाइट हेयरस्टाइल भी हो सकती है। तो चलिए आज इस लेख में हम इस बारे में जानते हैं-
इसे भी पढ़ें: Ayurveda Tips: 25 की उम्र के बाद क्यों गायब हो रहा Face का ग्लो? ये 5 आदतें हैं जिम्मेदार
टाइट हेयरस्टाइल के नुकसान
अगर हर दिन टाइट पोनीटेल, बन या चोटी बनाई जाए तो इससे कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। मसलन-
- टाइल हेयरस्टाइल से बालों की जड़ों पर लगातार खिंचाव पड़ता है। हेयर फॉलिकल्स कमजोर होने पर हेयर फॉल, बालों की धीमी ग्रोथ होने लगती है।
- ट्रैक्शन एलोपेसिया एक प्रकार का हेयर लॉस है जो बालों पर लगातार खिंचाव पड़ने से होता है। इससे माथे के पास बाल पतले होना या हेयरलाइन पीछे जाने लगती है।
- टाइट पोनीटेल की वजह से सिरदर्द या माइग्रेन ट्रिगर भी हो सकता है। यह स्कैल्प की नसों और त्वचा पर दबाव डालती है।
- टाइट पोनीटेल से दोमुंहे बाल या बेजान व कमजोर बालों की शिकायत हो सकती है।
- टाइट हेयरस्टाइल की वजह से खुजली, रेडनेस, जलन या स्कैल्प में सूजन हो सकती है।
- टाइट हेयरस्टाइल्स के कारण पसीना ज्यादा जमा हो सकता है। जिससे समय के साथ माथे और हेयरलाइन के पास छोटे-छोटे पिंपल्स निकल सकते हैं।
- अगर लंबे समय तक बहुत टाइट हेयरस्टाइल बनाया जाए तो कुछ हेयर फॉलिकल्स स्थायी रूप से डैमेज हो सकते हैं।
बालों को नुकसान से कैसे बचाएं?
बालों को डैमेज से बचाने के लिए कुछ आसान तरीके आजमाए जा सकते हैं। मसलन-
- रोजाना टाइट हेयरस्टाइल बनाने से बचें।
- हेयरस्टाइल बनाते समय कपड़े या साटन वाले स्क्रंचीज का इस्तेमाल करें।
- सोते समय बाल पोनीटेल बनाने से बचें।
- हेयरस्टाइल बदलती रहें। हर दिन एक ही जगह से बाल न बांधें।
- सप्ताह में एक से दो बार स्कैल्प मसाज जरूर करें।
- मिताली जैन
हर कोई चाहता है कि उसकी स्किन साफ, हेल्दी और नैचुरली ग्लोइंग दिखे। इसके लिए लोग महंगे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स से लेकर तरह-तरह के घरेलू नुस्खे तक अपनाते हैं। लेकिन आयुर्वेद की मानें तो खूबसूरत त्वचा सिर्फ क्रीम और सीरम से नहीं मिलती, बल्कि आपकी रोजमर्रा की आदतों का भी इसमें बड़ा रोल होता है।
कई बार हम अनजाने में ऐसी चीजें करते रहते हैं जो धीरे-धीरे हमारी स्किन का नैचुरल ग्लो कम कर देती हैं। अगर आपकी त्वचा पहले जैसी चमकदार नहीं दिख रही है, तो इसकी वजह बढ़ती उम्र से ज्यादा आपकी लाइफस्टाइल भी हो सकती है। कई बार छोटी-छोटी आदतों में बदलाव ही आपकी स्किन को वह चमक लौटा सकता है, जिसे पाने के लिए लोग हजारों रुपये खर्च कर देते हैं।
खाने के तुरंत बाद फल खाना
कई लोग लंच या डिनर के बाद फलों को हेल्दी डेजर्ट समझकर खाते हैं। लेकिन आयुर्वेद के अनुसार फलों का पाचन बाकी भोजन से अलग तरीके से होता है। भारी भोजन के तुरंत बाद फल खाने से पाचन प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है, जिससे गैस, ब्लोटिंग और अपच जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। जब पाचन तंत्र सही तरह से काम नहीं करता, तो उसका असर सबसे पहले चेहरे पर दिखाई देने लगता है।
काम करते-करते खाना खाना
आजकल ज्यादातर लोग मोबाइल स्क्रॉल करते हुए, लैपटॉप पर काम करते हुए या मीटिंग के बीच में खाना खा लेते हैं। यह आदत भले ही सामान्य लगती हो, लेकिन आयुर्वेद इसे सही नहीं मानता। आयुर्वेद के अनुसार भोजन करते समय पूरा ध्यान खाने पर होना चाहिए। जल्दबाजी या ध्यान भटकने की स्थिति में शरीर पोषक तत्वों को सही तरीके से अवशोषित नहीं कर पाता, जिसका असर स्किन की हेल्थ पर भी पड़ता है।
इसे भी पढ़ें: Korean Skin Care Tips: K-Beauty का ये Skincare Trend हुआ Viral, घर बैठे पाएं कोरियन जैसी बेदाग त्वचा
हर सुबह चेहरे पर बर्फ लगाना
सोशल मीडिया पर फेस आइसिंग काफी ट्रेंड में है। लोग इसे स्किन को टाइट और फ्रेश रखने का आसान तरीका मानते हैं। हालांकि आयुर्वेद के मुताबिक रोजाना और जरूरत से ज्यादा ठंडे तापमान का इस्तेमाल त्वचा के लिए नुकसानदायक हो सकता है। खासतौर पर जिन लोगों की स्किन पहले से ड्राई या सेंसिटिव है, उनमें यह आदत त्वचा की प्राकृतिक नमी और संतुलन को प्रभावित कर सकती है।
बार-बार स्किनकेयर प्रोडक्ट बदलना
नई-नई स्किनकेयर ट्रेंड्स देखकर कई लोग हर कुछ हफ्तों में अपना पूरा रूटीन बदल लेते हैं। लेकिन स्किन को किसी भी प्रोडक्ट के साथ एडजस्ट होने और रिजल्ट दिखाने के लिए समय चाहिए होता है। आयुर्वेद का मानना है कि त्वचा को स्थिरता पसंद होती है। बार-बार बदलाव करने से उसकी प्राकृतिक प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है और फायदा होने की बजाय नुकसान भी हो सकता है।
डाइट से पूरी तरह तेल हटाना
वजन कम करने के चक्कर में कई लोग अपनी डाइट से फैट लगभग खत्म कर देते हैं। लेकिन हेल्दी फैट्स शरीर और त्वचा दोनों के लिए जरूरी होते हैं। आयुर्वेद में घी, तिल का तेल, मेवे और बीजों को त्वचा को भीतर से पोषण देने वाला माना गया है। इनकी कमी से स्किन रूखी और बेजान महसूस हो सकती है।
इसे भी पढ़ें: Beauty Tips: Summer में Sun Tan ने कर दिए हाथ काले? ये 3 Home Remedies मिनटों में लौटाएंगी खोया हुआ Glow
दिन में दो बार बहुत गर्म पानी से नहाना
गर्म पानी से नहाना आरामदायक जरूर लगता है, लेकिन बार-बार बहुत गर्म पानी का इस्तेमाल त्वचा की प्राकृतिक नमी को नुकसान पहुंचा सकता है। आयुर्वेद चेहरे और शरीर के लिए गुनगुने पानी की सलाह देता है, जिससे त्वचा का मॉइस्चर बैलेंस बना रहता है और स्किन ज्यादा सॉफ्ट महसूस होती है।
स्कैल्प की हेल्थ को नजरअंदाज करना
अक्सर लोग सिर्फ चेहरे की देखभाल पर ध्यान देते हैं और सिर की त्वचा यानी स्कैल्प को भूल जाते हैं। आयुर्वेद में बालों और त्वचा की सेहत को एक-दूसरे से जुड़ा माना गया है। अगर स्कैल्प लगातार ड्राई, खुजलीदार या कमजोर महसूस हो रहा है, तो यह शरीर में पोषण की कमी या अधिक तनाव का संकेत हो सकता है।
सुबह की धूप से दूर रहना
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में कई लोग सुबह घर से बाहर निकल ही नहीं पाते। लेकिन आयुर्वेद प्राकृतिक रोशनी के साथ शरीर की दिनचर्या को जोड़ने पर जोर देता है। सुबह की हल्की धूप शरीर की जैविक घड़ी को संतुलित करने में मदद कर सकती है। इसका सकारात्मक असर नींद, ऊर्जा और त्वचा की सेहत पर भी दिखाई देता है।
सिर्फ स्किनकेयर नहीं, लाइफस्टाइल भी बदलें
अगर आप 25 की उम्र के बाद भी अपनी त्वचा में नैचुरल ग्लो बनाए रखना चाहते हैं, तो सिर्फ महंगे प्रोडक्ट्स पर निर्भर रहना काफी नहीं है। सही खानपान, बेहतर पाचन, पर्याप्त आराम और संतुलित दिनचर्या भी उतनी ही जरूरी है।