Fashion Tips: Karwa Chauth 2026 पूजा में रॉयल लुक देंगे Butterfly Cut और Deep V Cut Blouse

Saree Blouse Patterns
AI Image

करवा चौथ पर सिंपल साड़ी के साथ नए और स्टाइलिश बैक नेक ब्लाउज कैरी कर महिलाएं अपने लुक को खास बना सकती हैं। इस मौके पर ओवल कट, बो टाई, स्क्वायर बैक, बटरफ्लाई कट, डीप वी कट और डीप यू कट ब्लाउज बेहतरीन विकल्प हैं। बनारसी और सिल्क साड़ियों के साथ ये डिजाइन आपको परफेक्ट ट्रेडिशनल और रॉयल लुक देंगे।

करवा चौथ के मौके महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं। जिसके लिए महिलाएं काफी दिनों पहले से तैयारियां शुरूकर देती हैं। करवा चौथ पर महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए व्रत करती हैं। यही कारण है कि महिलाएं इस पर्व के कई दिन पहले से अपने गहनों, कपड़ों और मेकअप की तैयारियां करने लगती हैं। हर साल 29 अक्टूबर 2026 को करवा चौथ का व्रत किया जा रहा है।

ऐसे में अगर आप करवा चौथ पर सिंपल साड़ी पहन रही हैं, तो उसके साथ ब्लाउज के कुछ नए और स्टाइलिश बैक नेक डिजाइन कैरी कर सकती हैं। इन ब्लाउज को अपने आउटफिट में शामिल करके अपने लुक को खास बना सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Karwa Chauth पर Hina Khan के Lehenga और Parineeti Chopra के अंदाज से लें टिप्स

ओवल कट ब्लाउज

आप करवा चौथ के मौके पर ओवल कट ब्लाउज डिजाइन कैरी कर सकती हैं। बोल्ड लुक के साथ यह आपको स्टाइलिश लुक देने का काम करेगा। आपको इस साड़ी में काफी स्टाइलिश और ग्लैमरस लुक मिलेगा। इसमें आप गोल्डन जरी बॉर्डर और क्रिस्टल की 3 लेयर लटकन लगा सकती हैं।

बो -टाई ब्लाउज

बो टाई ब्लाउज डिजाइन इन दिनों सबसे ज्यादा वायरल है। बैक पर ओवल कट, ऊपर छोटा टस्सेल और कमर पर बड़ा बो टाई का डिजाइन काफी अच्छा लगता है। फेस्टिवल में भी यह ब्लाउज काफी अच्छा लगेगा। सिल्क की साड़ी पर यह ब्लाउज काफी अच्छा लगता है।

स्क्वायर बैक ब्लाउज

स्क्वायर बैक ब्लाउज डिजाइन आजकल काफी ट्रेंड में है। अगर आपकी बैक भी ब्रॉड है, तो उस पर इस डिजाइन वाला ब्लाउज काफी अच्छा लगता है। इसमें डबल लटकन और लंबी डोरी लगा सकती हैं। इसमें आपको सेलिब्रिटी लुक मिलेगा। आप भी करवा चौथ के मौके पर यह खूबसूरत ब्लाउज के साथ साड़ी पहन सकती हैं।

बटरफ्लाई कट ब्लाउज

करवा चौथ पर रॉयल लुक पाने के लिए आप बटरफ्लाई कट ब्लाउज पहन सकती हैं। इसमें ब्लाउज के बीत में छोटा बटन और लंबी मोटी डोरी के साथ सुंदर लटकन लगी होती है। बनारसी या जरी वाली साड़ी के साथ यह ब्लाउज बेहद खूबसूरत लगेगा। यह लुक करवा चौथ की पूजा के लिए एकदम परफेक्ट लगेगा।

डीप वी कट

करवा चौथ पर स्टाइलिश और ग्लैमरस लुक पाने के लिए डीप वी कट ब्लाउज डिजाइन कराएं। यह ब्लाउज उन महिलाओं के लिए परफेक्ट है, जो पतली हैं। आप इस ब्लाउज को बनारसी साड़ी के साथ कैरी कर सकती हैं। वहीं इस ब्लाउज में 3 झुमका लटकन लगाकर इसको सुंदर लुक दे सकती हैं।

डीप यू कट ब्लाउज

अगर आप भी इस करवा चौथ अपने ट्रेडिशनल लुक में ग्लैमरस और मॉर्डन टच जोड़ना चाहती हैं, तो डीप यू-कट ब्लाउज और कमर पर डोरी विथ गोल्डन टस्सेल आपको बेहद प्यारा लुक देगा। यह ब्लाउज करवा चौथ पर आपको रॉयल लुक देने का काम करेगा।

All the updates here:

अन्य न्यूज़