Diwali पर पाना है रॉयल लुक तो Radhika Merchant के इन Saree कलेक्शन से लें इंस्पिरेशन

Diwali Look
Instagram

दीपावली पर अगर आप खूबसूरत और रॉयल दिखना चाहती हैं, तो राधिका मर्चेंट के साड़ी कलेक्शन से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। इसमें सीक्वेंस, ओम्ब्रे मेटैलिक, व्हाइट नेट और सिल्क साड़ियों के बेहतरीन विकल्प शामिल हैं। सही ब्लाउज, ज्वेलरी और मेकअप के साथ आप अपने फेस्टिव लुक को बेहद खास बना सकती हैं।

दीपावली पर हर लड़की की चाहत होती है कि उसका लुक सबसे अलग और खूबसूरत नजर आए। ऐसे में अगर आप कुछ हैवी और ट्रेंडी ट्राई करना चाहती हैं, तो आपको राधिका मर्चेंट से फैशन इंस्पिरेशन ले सकती हैं। दरअसल, राधिका मर्चेंट का साड़ी कलेक्शन बेहद यूनिक और खूबसूरत है, जोकि हर मौके के लिए परफेक्ट होता है। फिर चाहे वह सीक्वेंस की मॉडर्न शाइन हो या सिल्क की ट्रेडिशनल चमक। राधिका मर्चेंट का हर इंडियन और मॉर्डन लुक बैलेंस दिखता है। ऐसे में आप भी राधिका मर्चेंट के लुक से फैशन इंस्पिरेशन लेकर अपने दीवाली लुक में चार चांद लगा सकती हैं।

पाएं राधिका मर्चेंट जैसा रॉयल लुक

राधिका मर्चेंट सिर्फ महंगे डिजाइनर के कपड़े ही नहीं पहनती हैं, बल्कि उनका स्टाइल भी बेहद यूनिक होता है। कभी राधिका नारंगी सिल्क साड़ी में तो कभी आइवरी शिफॉन सीक्वेंस साड़ी में स्टाइलिश दिखती हैं। वह हर साड़ी के साथ ब्लाउज, ज्वेलरी और मेकअप इतनी खूबसूरती के साथ बैलेंस करती हैं कि कहीं से भी उनका लुक ओवर नजर नहीं आता है।

इसे भी पढ़ें: डेड स्किन और टैनिंग हटाएगा Homemade Scrub, छोटी दिवाली पर तुरंत मिलेगा Festive Glow

आइवरी शिफॉन सीक्वेंस साड़ी

इस दिवाली सबसे अलग और खूबसूरत दिखने के लिए आप आइवरी शिफॉन सीक्वेंस साड़ी पहन सकती हैं। इस साड़ी पर बारीक सीक्वेंस वर्क और स्लीवलेस ब्लाउज कैरी करें। आपको मार्केट में 2500 से 3000 के बीच में ऐसी साड़ी मिल जाएगी।

स्टाइलिंग टिप्स

हालांकि यह साड़ी काफी हैवी है, इसलिए अपनी ज्वेलरी को हल्का रखे। पतला अमेरिकन डायमंड चोकर और छोटे स्टड ईयररिंग्स आपके लुक में चार चांद लगा देंगे। बालों को सॉफ्ट वेव्स करें और खुला छोड़ें।

शिमरी ओम्ब्रे मेटैलिक साड़ी

इस दिवाली स्टाइलिश और एलिगेंट दिखने के लिए शिमरी ओम्ब्रे मेटैलिक साड़ी जरूर ट्राई जरूर करें। मार्केट में आपको ऐसी साड़ी 3 से 4 हजार के बीच में मिल जाएगी। इस साड़ी को स्वीटहार्ट या डीप U-नेक ब्लाउज के साथ पहनें।

स्टाइलिंग टिप्स

इस साड़ी के साथ हल्का सा सेट पहनें और अपने मेकअप को सॉफ्ट पिंक रखें। वहीं फुटवियर में जूती पहनें। इससे आपको रॉयल लुक मिलेगा।

सफेद नेट साड़ी

इस दिवाली राधिका मर्चेंट की तरह स्टाइलिश दिखने के लिए व्हाइट नेट साड़ी जरूर ट्राई जरूर करें। आप इसका ब्लाउड डीप नेक या U नेक में बनवाकर डोरी लगवा लें। अगर चाहें तो ब्लाउज को स्लीवलेस रख सकती हैं।

स्टाइलिंग टिप्स

इस साड़ी के साथ पतला चोकर या लॉन्ग नेकलेस या सिल्वर या अमेरिकन डायमंड ज्वेलरी कैरी कर सकती हैं। इसके साथ मेकअप सॉफ्ट और ग्लॉसी करें। आंखों में हल्का सा शिमर लगाएं और पैरों में सिल्वर या ट्रांसपेरेंट हील्स पहनें। इससे आपका लुक क्लासी नजर आएगा।

एक्वा ब्लू शिफॉन साड़ी

अगर इस दीवाली आप भी अपने लुक के साथ कोई समझौता नहीं करना चाहती हैं, तो आपको एक्वा ब्लू शिफॉन साड़ी कैरी करना चाहिए। इसके साथ स्लीवलेस या डीप नेक ब्लाउज पहनें। यह आपकी खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देगा।

स्टाइलिंग टिप्स

इस आउटफिट के साथ सिल्वर या डायमंड के छोटे झुमके और एक पतला ब्रेसलेट पहनें। वहीं लो स्लीक बन हेयर स्टाइल करें। न्यूड मेकअप, ग्लॉसी लिप्स के साथ सिल्वर हील्स कैरी करें। इससे आपके लुक में चार चांद लग जाएंगे।

ऑफ-व्हाइट सिल्क साड़ी

ऑफ-व्हाइट सिल्क साड़ी उन लड़कियों के लिए एकदम परफेक्ट है, जो सटल एलिगेंस पसंद करती हैं। इस साड़ी को U-नेक ब्लाउज के साथ कैरी कर सकती हैं। इसमें आपका लुक बेहद खास नजर आएगा।

स्टाइलिंग टिप्स

इसके साथ छोटे गोल्डन झुमके, पतला चोकर और एक-एक चूड़ी वियर करें। वहीं हेयर स्टाइल में लो बन या सॉफ्ट वेव्स रखें। इसके साथ हल्का मेकअप और छोटी सी बिंदी लगाकर अपने लुक को कंप्लीट करें। इस तरह से आपको रॉयल लुक मिलेगा।

All the updates here:

अन्य न्यूज़