Akshay Tritiya 2024: सोना-चांदी नहीं खरीद सकते अक्षय तृतीया पर, तो घर में लाएं ये चीजें, सौभाग्य में होगी वृद्धि

Akshay Tritiya 2024
Common Creatives

सनातन धर्म में अक्षय तृतीया को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन माता लक्ष्मी का विधिवत पूजा की जाती है। ऐसा करने से शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। इस साल 10 मई को अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाएगा। इसी दिन वेद व्यास जी का जन्म हुआ था। इस दिन कौन-सी चीजें खरीदने से लाभ होता है, आइए जानते हैं।

हिंदू पंचांग के अनुसार अक्षय तृतीया साल का दूसरा माह माना जाता है। हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। यह इस साल 10 मई को अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाएगा। मान्यता के अनुसार, जो व्यक्ति माता लक्ष्मी की विधिवत पूजा-अर्चना करता है। उसके जीवन में धन की कमी नहीं होती है और आर्थिक तंगी से भी छुटकारा मिल सकता है। बता दें, अक्षय का अर्थ है, 'कभी न खत्म होने वाला'। मान्यता है इस दिन किए गए दान, पुण्य और शुभ कार्य अक्षय फलदायी होते हैं। इतना ही नहीं अक्षय तृतीया के दिन भगवान विष्णु के अवतार परशुराम की जयंती के रुप में मनाया जाता है। इसी दिन वेद व्यास जी का जन्म हुआ था। वैसे तो अक्षय तृतीया के दिन सोना-चांदी खरीदना काफी शुभ माना जाता है। लेकिन महंगाई के कारण अगर आप सोना-चांदी नहीं खरीद पा रहे हैं, तो इसके अलावा भी कई ऐसी चीजें हैं। जिसे खरीदने से लाभ हो सकता है, आइए आपको बताते हैं।

श्रीयंत्र खरीदें

अक्षय तृतीया के दिन अगर आप सोना-चांदी नहीं खरीदे सकते, तो आप श्रीयंत्र खरीद सकते है यह अत्यंत शुभ माना जाता  है। इससे माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है और सौभाग्य की प्राप्ति हो सकती है। 

कौड़ी जरुर खरीदें

अक्षय तृतीया के दिन कौड़ी खरीदना उत्तम माना जाता है। इस दिन कौड़ी खरीदें और माता लक्ष्मी के चरणों में आर्पित करें। इससे आपको धन लाभ होगा, इसके साथ ही घर में सुख- समृद्धि का आगमन होता है।

अक्षय तृतीया के दिन खरीदें मटका

अक्षय तृतीया के दिन अगर आप सोना-चांदी नहीं खरीद सकते हैं, तो मिट्टी का घड़ा जरुर खरीदें। इससे व्यक्ति को कभी किसी भी चीज की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है। 

पीली सरसों खरीदें

अक्षय तृतीया के दिन पीली सरसों खरीदना काफी शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि अगर आप पीली सरसों खरीदते हैं, तो विवाह में चल रही परेशानियों से छुटकारा भी मिल सकता है। इसके साथ ही आप सरसों का पीला रंग भगवान विष्णु, कुबेर देव और माता लक्ष्मी को अर्पित करें। इसलिए इस दिन सरसों खरीदने से धन-धान्य में भी वृद्धि होती है।

शंख खरीद सकते हैं

अक्षय तृतीया के दिन शंख खरीदना उत्तम माना जाता है। बता दें, शंख माता लक्ष्मी के भाई हैं। इसी वजह से जिस घर में शंख रहता है। वहां मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़