12 साल बाद गुरु का वृषभ में हो रहा है गोचर, कैसा होगा इसका असर विभिन्न राशियों पर जानें सिर्फ यहां

guru gochar in Taurus
pixabay

वृषभ राशि में बृहस्पति के गोचर से महत्वपूर्ण सहयोग और संबंध बन सकते हैं, जो आपके व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन को बेहतर बना देता बना सकता हैं।गुरु को विवाह, धन और करियर का कारक माना जाता है। गुरु का वृषभ राशि में गोचर करने से विभिन्न राशियों पर प्रभाव देखने को मिलेगा।

देव बृहस्पति 12 वर्षों बाद वृषभ राशि में गोचर कर रहे है। गुरु का यह गोचर 1 मई 2024 को हो रहा है और वे 14 मई 2025 तक वृषभ राशि में ही मौजूद रहेंगे। गुरु को विवाह, धन और करियर का कारक माना जाता है। गुरु का वृषभ राशि में गोचर करने से विभिन्न राशियों पर प्रभाव देखने को मिलेगा। वृषभ राशि में बृहस्पति के गोचर से महत्वपूर्ण सहयोग और संबंध बन सकते हैं जो आपके पर्सनालिटी और व्यावसायिक जीवन दोनों को बेहतर बना सकता हैं। वहीं आपका सामाजिक दायरा बढ़ सकता है।

गुरु गोचर के राशियों पर प्रभाव

देव गुरु 9 अक्टूबर 2024 से 4 फरवरी 2025 तक वृषभ राशि में वक्री रहेंगे। 19 मई से 12 जून 2024 तक वृषभ राशि में बृहस्पति और शुक्र की युति कानूनी मुद्दों को सुलझाने में मदद कर सकती है। आपको पैतृक संपत्ति और अन्य रुका हुआ धन मिल सकता है, जिसका आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। इस दौरान आपकी वित्तीय स्थिति बेहतर होगी। गुरु का 1 मई, 2024 को वृषभ राशि में गोचर करने से विभिन्न राशियों पर अलग-अलग प्रभाव देखने को मिलेगा।

मेष राशि

मेष राशि जातकों को इस दौरान क्रोध बढ़ सकता है, इससे सावधान रहें। खास बात यह है कि ग्रह के गोचर के मुताबिक अभी आप में चुनौतियों को संभावनाओं में बदलने का साहस होगा आपके जीवन के विपरित क्षेत्रों में सफलता का मार्ग प्रशस्त करेगा। आप अपनी भावनाओं को उचित तरीके से व्यक्त करने में सक्षम होंगे जिससे मानसिक तनाव से राहत मिल सकती है। आप अपने जीवन में आर्थिक सफलता हासिल करेंगे। सभी प्रमुख निर्णयों में अपने साथी के विचारों पर भी गौर करने की जरूरत है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए यह गोचर अच्छा रहेगा। आपका मन खुश रहेगा और पढ़ाई में भी रुचि बनी रहेगी। आप अपने जीवन के व्यापक दायरे पर ध्यान केंद्रित करेंगे और सभी परेशानियों का समाधान करेंगे। अपना सकारात्मक सोच बनाए रखें और दृढ़ संकल्प से लक्ष्य हासिल करें। इस अवधि में आपकी आर्थिक मामलों से निपटने और सही निवेश करने की सीख मिलेगी। आप अपने रिश्ते में परिपक्व निर्णय लेंगे जिससे आपके निजी जीवन में मधुरता आएगी। व्यक्तिगत और व्यावसायिक मोर्चे पर बहस और झड़प की स्थिति से बचें। 

मिथुन राशि

आत्मविश्वास बढ़ेगा, अति उत्साह से बचें। बिजनेस को लेकर सतर्क रहें। लेकिन अभी आपकी नौकरी में बदलाव के अवसर बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति बेहतर बनाए रखने के लिए नए रचनात्मक विचारों को लागू करें। आप अपने जीवनसाथी और परिवार के सदस्यों के साथ अच्छे समय का आनंद उठाएंगे और खर्चो में वृद्धि होगी।

कर्क राशि

मन अशांत रहेगा, आत्मविश्वास में कमी देखने को मिलेगी। बॉस का समर्थन प्राप्त होगा और इस दौरान की गई व्यावसायिक यात्राएं आपके लिए लाभदायक रहेंगी। रोमांटिक पलों का आनंद ले सकेंगे। सट्टेबाजी और शेयर बाजार में निवेश न करें। अभी आपको भविष्य को लेकर चिंता हो सकती है, जिससे शांत तरीके से निपटना होगा। बृहस्पति के गोचर के प्रभाव से अभी नए विचार और उम्मीदें जगेंगी।

सिंह राशि

गुरु के गोचर से प्रभाव से सिंह राशि के जातक आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। नौकरी में भी अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। वाणी में मधुरता देखने को मिलेगी। आय में भी वृद्धि होगी। छोटी-छोटी बाधाओं से निराश न हो और अपना सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखें। सही वित्तीय निर्णय लेंगे। अपने रिश्ते में परिपक्व निर्णय लेंगे जिससे निजी जीवन में माधुरता आएगी।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले काम समय पर पूरा करने को लेकर चिंता में आ जाएंगे। काम में ज्यादा न उलझें, अभी मन परेशान रहेगा और बिजनेस में सुस्ती होगी। वहीं आपको दोस्तों और भाई-बहनों से सहयोग मिल सकता है। अपने लक्ष्य को पाने के लिए आपको अधिक मेहनत करनी होगी। धार्मिक आस्थाओं के प्रति झुकाव होगा और आप अपने परिवार के साथ तीर्थयात्रा पर जाएंगे। 

तुला राशि

मन खुश रहेगा, लेकिन आत्मविश्वास की कमी रहेगी। अपने कार्यक्षेत्र में  विचार-विमर्श के साथ ही बढ़ें।  दूसरों के बहकावे में न आएं, जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। धन लाभ हो सकता है, हालांकि, व्यस्तता के कारण आप मानसिक रूप से थक जाएंगे। आपका अपने सहकर्मियों से मतभेद हो सकता है।

वृश्चिक राशि

अभी आपके मन में कुछ उतार-चढ़ाव आएंगे, लेकिन खुद को शांत रखें। किसी दोस्त के साथ व्यापार शुरु कर सकते हैं। अपने परिवार के प्रति अपने प्यार और दयालु स्वभाव से आपको अपने प्रियजनों से खूब प्यार मिलेगा। इस दौरान आपकी प्रतिभा और कौशल को पहचान मिलेगी। बृहस्पति की स्थिति के कारण आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और करियर में लक्ष्यों को पूरा करने में सफलता प्राप्त करेगी। वहीं आपको बड़ों से सराहना और पुरस्कार मिलेगा।

धनु राशि

आप अपने क्षेत्र में अधिक रचनात्मक होंगे और शेयर बाजार में निवेश करने से लाभ होगा। आप अपने ज्ञान को बेहतर बनाने पर काम करेंगे और खुद को रचनात्मक क्षेत्र में शामिल करने पर ध्यान केंद्रित करेंगे। आप लंबी अवधि के निवेश के बारे में सोचेंगे और उससे लाभ होगा।

मकर राशि 

आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे, लेकिन कुछ मानसिक परेशानी हो सकती है। वैसे परिवार में सुख-शांति रहेगी। आय में भी वृद्धि होगी। आपके बच्चे पढ़ाई में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर आपको गौरवान्वित करेंगे।  बिजनेस घाटे से बचने के लिए आपको अपने लक्ष्य निर्धारित करने की योजना बनानी होगी।

कुंभ राशि

घर की साज-सज्जा, खरीदारी और अपने घर को सजाने का आनंद लेंगे। आप रियल एस्टेट और अचल संपत्तियों में भी निवेश करेंगे। कार्यस्थल पर आपको आत्मविश्वास महसूस होगा और आपके काम की सरहाना होगी। कार्य क्षेत्र में आपमें आत्मविश्वास रहेगा और आप काम सौंपने में सक्षम रहेंगे। पारदर्शी बातचीत से मुद्दे सुलझेंगे। लीक से हटकर सोचने की क्षमता से समय की बचत होगी।

मीन राशि

अभी आपका मन खुश रहेगा, लेकिन कुछ मानसिक उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।  आलस्य और टाल-मटोल के कारण आपको विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन धीरे-धीरे आप अपनी मेहनत से लक्ष्य हासिल कर लेंगे। लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए आपको सतर्कता के साथ सावधानी से अपना काम करने की जरूरत है। सहकर्मियों से पूरा सहयोग मिलेगा। अभी आप रचनात्मक होंगे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़