365 दिन के बाद अपने घर में प्रवेश करेंगे शुक्र, इन 3 राशियों को करियर, नौकरी और बिजनेस में होगा बड़ा लाभ

Venus transit
Pixabay

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, 1 साल के बाद शुक्र अपनी स्वराशि में गोचर करने वाले हैं, जिसका सकारात्मक असर इन तीन राशियों पर पड़ेगा। इन राशियों को हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी और धन आगमन से लेकर आय के स्रोत में भी काफी वृद्धि होगी। ज्योतिषाचार्य ने बताया कि शुक्र का वृषभ राशि में गोचर करने से कुछ राशियों के सकारात्मक प्रभाव डालने वाला है।

ज्योतिष के मुताबिक, देवगुरु बृहस्पति के बाद अगर कोई सर्वाधिक शुभ ग्रह है तो वह है शुक्र। शुक्र को दैत्य गुरु की संज्ञा दी गई है। शुक्र ग्रह आकर्षण, सौंदर्य, खुशी, विलासिता, रोमांस, प्रेम, शारीरिक आकर्षण, रचनात्मकता और एश्वर्य की प्रतीक माने जाते हैं। जब भी शुक्र राशि परिवर्तन करते हैं तो सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव देखने को मिलता है। वर्तमान में शुक्र मेष राशि में हैं।  25 अप्रैल को हो उनका राशि परिवर्तन हुआ है। इसके बाद शुक्र 19 मई को वृषभ राशि में परिवर्तन करेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वृषभ राशि के स्वामी शुक्र ही हैं। ऐसे में शुक्र स्वराशि यानी अपने घर में प्रवेश करेंगे। यह ग्रह स्थिति कई राशि के जातकों के लिए शुभ होने वाली है। इन 3 राशियों पर दैत्य गुरु की विशेष कृपा बरसने वाली जिससे, उनको धन-ऐश्वर्य समेत तमाम सुखों में वृद्धि होगी। लोकल 18 के ज्योतिषाचार्य ने बताया कि शुक्र का वृषभ राशि में गोचर करने से कुछ राशियों के सकारात्मक प्रभाव डालने वाला है।

एक साल बाद वृषभ राशि में जाएंगे शुक्र

ज्योतिषाचार्य ने लोकल 18 को बताया कि जब कोई ग्रह अपनी राशि में जाता है तो वह अत्याधिक बलवान हो जाता है। वहीं पूरे 365 दिन यानी 1 साल के बाद 19 मई को शुक्र अपनी स्वराशि वृषभ में गोचर करने वाले हैं। शुक्र के वृषभ में गोचर करते ही कई राशियों किस्मत बदल जाएगी। शुक्र के वृषभ राशि में गोचर करने से इन 3 राशियों की बदल जाएगा भाग्य।

वृषभ

शुक्र का गोचर वृषभ राशि में होगा। इसलिए वृषभ राशि वालों के लिए ये अत्यंत शुभ होने वाला है। लग्न में शुभ ग्रह के आने से जातकों के बिगड़े काम बनने लगेंगे। सेहत में सुधार होगा, आर्थिक तरक्की होने वाली है। घर में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा। आर्थिक परेशानियां दूर होंगी। इस दौरान आप जीवन, भवन या वाहन खरीद सकते हैं। यह समय वृषभ राशि वालों के लिए  सबसे बेस्ट है।

वृश्चिक 

वृश्चिक राशि पर शुक्र का राशि परिवर्तन का प्रभाव सकारात्मक प्रभाव डालने वाला है, जो छात्र प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए सफलता का योग बन रहा है। नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है। वहीं नौकरीपेशा वालों के लिए प्रमोशन का योग बन रहा है। खुद का नया बिजनेस शुरु करने वाले हैं तो यह समय आपका सहयोग करेगा। अविवाहित लोगों के लिए प्रमोशन का योग बन रहा है। खुद का नया बिजनेस शुरु करने वाले हैं तो यह समय काफी अच्छा रहेगा। अविवाहित लोगों के लिए विवाह तय होने का योग बन रहा है।

मकर 

इस राशि के जातकों पर शुक्र का सकारात्मक प्रभाव पड़ने वाला है। संतान पक्ष की तरफ से कोई शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। संतान की नौकरी लग सकती है। आर्थिक परेशानियां दूर हो सकती है। इनकम के नए-नए स्रोत बनने वाले हैं। अचानक किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। माता-पिता के सहयोग से अटके कार्य पूर्ण होंगे। व्यापार में भी आर्थिक लाभ का योग है। लाइफपार्टनर के साथ पर जा सकते हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़