Delhi Excise Policy में Arvind Kejriwal की गिरफ्तारी के बाद, संजय सिंह हुए रिहा, जानें अब तक का अपडेट
दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा अरविंद केजरीवाल को एजेंसी की किसी दंडात्मक कार्रवाई से राहत देने से इंकार करने के कुछ घंटों के बाद ही ये कार्रवाई हुई है। ये पहली बार है जब किसी मुख्यमंत्री को पद पर रहते हुए ही गिरफ्तार किया गया है।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में बृहस्पतिवार रात दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा अरविंद केजरीवाल को एजेंसी की किसी दंडात्मक कार्रवाई से राहत देने से इंकार करने के कुछ घंटों के बाद ही ये कार्रवाई हुई है। ये पहली बार है जब किसी मुख्यमंत्री को पद पर रहते हुए ही गिरफ्तार किया गया है।
जानकारी के मुताबिक अधिकारियों ने बताया कि उच्च न्यायालय के आदेश के शीघ्र बाद, ईडी की एक टीम उनके आवास पर पहुंची और तलाशी ली। इसके बाद, केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया गया। मुख्यमंत्री केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने बृहस्पतिवार को कहा कि अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री पद पर बने रहेंगे और आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में अपनी गिरफ्तारी के बाद जरूरत पड़ने पर जेल से सरकार चलाएंगे।
आज होगी केजरीवाल की पेशी
ईडी शुक्रवार को यहां एक अदालत में मुख्यमंत्री को पेश करेगी और पूछताछ के लिए उन्हें हिरासत में देने का अनुरोध करेगी। बता दें कि यह मामला 2021-22 के लिए दिल्ली आबकारी नीति तैयार करने और उसे लागू करने में कथित भ्रष्टाचार एवं धन शोधन से संबद्ध है। हालांकि, बाद में यह नीति रद्द कर दी गई। आप नेता मनीष सिसोदिया और संजय सिंह मामले में न्यायिक हिरासत में हैं। ईडी के आरोपपत्र में केजरीवाल के नाम का उल्लेख कई बार किया गया है। एजेंसी का आरोप है कि आरोपी आबकारी नीति बनाने के लिए केजरीवाल के संपर्क में थे।
Apr 18, 2024 12:39 | दिल्ली से बाहर BJP को घेरने में जुटीं सुनीता केजरीवाल, इंडिया गठबंधन के साथ बनाया प्लानदिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल 21 अप्रैल को झारखंड के रांची में होने वाली इंडिया गठबंधन रैली में हिस्सा लेंगी। रैली में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और AAP सांसद संजय सिंह भी शामिल होंगे। |
Apr 13, 2024 14:37 | संजय सिंह ने किया दावा, तिहाड़ में अरविंद केजरीवाल के साथ नहीं होने दी गई पत्नी सुनीता की फेस टू फेस बैठकआम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने जानकारी दी है कि तिहाड़ जेल प्रशासन ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल की तिहाड़ जेल में मुलाकात नहीं होने दी है। दोनों की मुलाकात खिड़की के जरिए हुई है। |
Apr 11, 2024 17:06 | Arvind Kejriwal के पीए को लगा बड़ा झटका, विजिलेंट विभाग ने किया टर्मिनेटविजिलेंस डिपार्टमेंट ने केजरीवाल के निजी सचिव विभव कुमार को टर्मिनेट कर दिया है। हाल ही में ईडी ने विभव कुमार से पूछताथ की थी। ये पूछताछ कथित शराब घोटाला मामले में ही हुई थी। |
Apr 11, 2024 17:03 | BRS नेता के कविता की मुसीबत बढ़ी, ईडी के बाद अब CBI ने किया अरेस्टकेंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने गुरुवार को दिल्ली शराब नीति मामले में जेल में बंद भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की एमएलसी के कविता को गिरफ्तार कर लिया। कविता तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी हैं। वर्तमान में 23 अप्रैल तक तिहाड़ जेल में बंद हैं। |
Apr 09, 2024 14:01 | अरविंद केजरीवाल की रिहाई को लेकर आज आएगा हाईकोर्ट का फैसलाअरविंद केजरीवाल की रिहाई को लेकर आज आएगा हाईकोर्ट का फैसला |
Apr 08, 2024 12:10 | के कविता की जमानत याचिका हुई खारिजदिल्ली शराब घोटाला मामले में जेल में बंद के कविता की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। के कविता ने अदालत में जमानत याचिका डाली थी, जिसे खारिज कर दिया गया है। |
Apr 05, 2024 17:20 | भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने रची केजरीवाल को जेल की सलाखों के पीछे डालने की साजिश : संजय सिंहआम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने आरोप लगाया है कि अरविंद केजरीवाल को सलाखों के पीछे भेजने के लिए भाजपा ने कड़ी साजिश रची है। |
Apr 05, 2024 11:47 | Sanjay Singh ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लगाया आरोपआम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया है कि बीजेपी शराब घोटाला मामले में शामिल है। जेल से रिहा होने के एक दिन बाद ही उन्होंने कॉन्फ्रेंस की है। |
Apr 03, 2024 12:09 | Arvind Kejriwal के समर्थन में आप करेगी सामूहिक उपवास, Gopal Rai ने दी जानकारीदिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सलाखों के पीछे है, जिनका समर्थन करने के लिए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता, नेता, सांसद मिलकर सात अप्रैल को सामूहिक उपवास करेंगे। |
Apr 03, 2024 09:52 | आज जेल से बाहर आ सकते हैं संजय सिंहआम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह को कोर्ट से जमानत मिल चुकी है। संभावना है कि वो छह महीने बाद तीन अप्रैल को जेल से बाहर आ जाएं। |
Apr 02, 2024 14:52 | संजय सिंह देर शाम या कल सुबह हो सकते हैं रिहासंजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी है। वो दो अप्रैल की शाम या अगले दिन की सुबह तक जेल से रिहा हो सकते है। |
Apr 02, 2024 14:43 | सुप्रीम कोर्ट ने दी संजय सिंह को जमानतशराब नीति मामले में आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह को जमानत मिल गई है। मामले में ये पहली बार है जब किसी को जमानत मिली है। |
Apr 01, 2024 10:36 | दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशीमुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कुछ ही देर में राऊज एवेन्यू कोर्ट में पेशी होनी है। राऊज एवेन्यू कोर्ट में अरविंद केजरीवाल को लेकर ईडी अधिक रिमांड की मांग कर सकती है। |
Mar 30, 2024 10:27 | ED ने कैलाश गहलोत को दिया समनशराब नीति मामले में दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत को ईडी ने तलब किया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल समेत पार्टी के कई बड़े नेता और पूर्व मंत्री पहले से ही इसकी चपेट में आ चुके हैं। |
Mar 28, 2024 15:57 | Arvind Kejriwal की ईडी रिमांड 1 अप्रैल तक बढ़ीकोर्ट से अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका, एक अप्रैल तक बढ़ाई गई रिमांड |
Mar 28, 2024 15:31 | अरविंद केजरीवाल की रिमांड पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षितमुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की रिमांड पर फैसला सुरक्षित रख लिया है। ईडी ने केजरीवाल की सात दिन की रिमांड की मांग की है। थोड़ी देर में फैसला आएगा। |
Mar 28, 2024 15:09 | केवल 5 मिनट लूंगा... फिर कोर्ट में अरविंद केजरीवाल ने ऐसा क्या कहा? जज बोले- क्या आप लिखित में दे सकते हैंअरविंद केजरीवाल ने कहा कि चार लोगों ने अपने बयानों में मेरा नाम लिया हुआ है। उस ग्राउंड पर मुझे अरेस्ट किया गया। ईडी की ओर से पेश एएसजी एसवी राजू ने बीच में टोका तो केजरीवाल ने कहा कि पांच मिनट और लूंगा। मुझे बोलने दिया जाए। |
Mar 28, 2024 15:08 | अरविंद केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी को बताया राजनीतिक साजिश, बोले- जनता जवाब देगीअरविंद केजरीवाल को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से हटाने की मांग वाली याचिका गुरुवार को हाई कोर्ट ने खारिज कर दी। अदालत ने याचिका खारिज करते हुए कहा कि इस पहलू में न्यायिक हस्तक्षेप की कोई गुंजाइश नहीं है। |
Mar 28, 2024 15:06 | Breaking: अरविंद केजरीवाल को राहत, CM पद से हटाने की मांग वाली याचिका दिल्ली HC ने किया खारिजकेंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं देने के लिए अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता में बने रहने की उनकी महत्वाकांक्षा इतनी प्रबल है कि उन्होंने सलाखों के पीछे होने के बावजूद इस्तीफा नहीं दिया है। |
Mar 28, 2024 14:03 | India- US Relation | अरविंद केजरीवाल के मसले को लेकर अमेरिका की टिप्पणी पर भारत ने जताई नाराजगी, अब आया US का रिएक्शन |
Mar 28, 2024 14:02 | अरविंद केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी को बताया राजनीतिक साजिश, बोले- जनता जवाब देगीअरविंद केजरीवाल को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से हटाने की मांग वाली याचिका गुरुवार को हाई कोर्ट ने खारिज कर दी। अदालत ने याचिका खारिज करते हुए कहा कि इस पहलू में न्यायिक हस्तक्षेप की कोई गुंजाइश नहीं है।
|
Mar 28, 2024 10:35 | आज खत्म हो रही CM Kejriwal की ई़डी रिमांड, कोर्ट में होगी पेशीदिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की रिमांड आज खत्म हो रही है। प्रवर्तन निदेशालय की टीम मुख्यमंत्री को राऊज एवेन्यू कोर्ट में पेश करेगी। |
Mar 27, 2024 13:53 | हाईकोर्ट में सीएम केजरीवाल की अर्जी पर सुनवाई, शाम 4:30 बजे आएगा आदेशदिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई की जा रही है। इस मामले पर हाईकोर्ट शाम 4.30 बजे फैसला सुनाएगा। |
Mar 27, 2024 12:07 | सीएम केजरीवाल की याचिका पर फिर सुनवाई, ईडी की गिरफ्तारी-रिमांड को दी है चुनौतीउच्च न्यायालय प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा उनकी गिरफ्तारी और दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में उन्हें ईडी की हिरासत में भेजने के ट्रायल कोर्ट के आदेश के खिलाफ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका पर फिर से सुनवाई शुरू हो गई है। |
Mar 26, 2024 12:10 | केजरीवाल ने ईडी हिरासत से दिया दूसरा आदेश, अस्पतालों के संबंध में जाहिर की चिंतामुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ईडी हिरासत में है। हिरासत में रहने के बीच ही उन्होंने निर्देश जारी किए हैं कि अस्पतालों और मोहल्ला क्लीनिक में जनता के लिए दवाईयों की कमी नहीं होनी चाहिए। निशुल्क मिलने वाली स्वास्थ्य जांच की सुविधा भी सुचारू रूप से जारी रहनी चाहिए। |
Mar 26, 2024 12:01 | अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आज आप कार्यकर्ता करेंगे पीएम आवास का घेरावआम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आज पार्टी कार्यकर्ता पीएम आवास का घेराव करने पहुंचे है। हालांकि दिल्ली पुलिस ने किसी तरह के प्रदर्शन और घेराव की अनुमति कार्यकर्ताओं को नहीं दी है। |
Mar 23, 2024 17:00 | जबतक दोष साबित ना हो तबतक जेल से चल सकती है सरकार: भगवंत मानदिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि ये कहीं नहीं लिखा है कि जेल में रहते हुए कोई मुख्यमंत्री सरकार नहीं चला सकता है। कानून के अनुसार जबतक व्यक्ति दोषी साबित नहीं होता तब तक उसे सरकार चलाने की अनुमति है। |
Mar 23, 2024 16:09 | पत्नी सुनीता ने पढ़ा केजरीवाल का संदेश, कहा- ऐसी कोई जेल नहीं है जो उन्हें लंबे समय तक सलाखों के पीछे रख सके |
Mar 23, 2024 16:08 | Arvind Kejriwal पर BJP का वार, मनोज तिवारी बोले- जेल से गिरोह चलते हैं, सरकार नहीं |
Mar 23, 2024 14:31 | आप के मंत्री नहीं जा सकते पार्टी ऑफिसदिल्ली सरका के मंत्रियों को आम आदमी पार्टी के ऑफिस में जाने से रोका जा रहा है। आतिशी और सौरभ भारद्वाज को दफ्तार जाने से रोका गया है। |
Mar 23, 2024 14:30 | लोकसभा चुनाव से पहले आप पार्टी के ऑफिस पर हो रही कार्रवाईआप संयोजक अरविंद केजरीवाल के गिरफ्तार होने के बाद आम आदमी पार्टी भी परेशानियों से घिर गई है। पार्टी ने आरोप लगाया है कि चुनाव से पहले पार्टी के ऑफिस पर कार्रवाई हो रही है। पार्टी इस मामले पर चुनाव आयोग से शिकायत करने जा रही है। |
Mar 22, 2024 18:09 | राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई पूरी, अरविंद केजरीवाल की रिमांड पर फैसला सुरक्षितप्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राउज एवेन्यू अदालत में पेश किया। प्रवर्तन निदेशालय ने निचली अदालत में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की 10 दिन की रिमांड की मांग की। अरविंद केजरीवाल की तरफ से कोर्ट में वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी पेश हुए। दोनों पक्षों को सुनने के बाद राउथ एवेन्यू कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। |
Mar 22, 2024 18:09 | ‘इंडिया’ गठबंधन और एकजुट होगा: कांग्रेसकांग्रेस ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को ‘प्रतिशोध और उत्पीड़न की राजनीति’ करार देते हुए शुक्रवार को कहा कि इस तरह के कदम से ‘इंडिया’ गठबंधन और एकजुट होगा क्योंकि यह गठबंधन नहीं, बल्कि ‘जनबंधन’ है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह दावा भी किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह बौखलाए हुए हैं तथा विपक्ष को पटरी से उतारने और असल मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारियां की जा रही हैं। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल को ईडी ने बृहस्पतिवार रात को आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में गिरफ्तार कर लिया। ईडी ने केजरीवाल को अदालत में पेश किया और 10 दिन की उनकी हिरासत का अनुरोध किया। |
Mar 22, 2024 18:08 | केजरीवाल के परिवार को ‘नजरबंद’ करने का आरोपप्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के एक दिन बाद शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक और पार्षद केजरीवाल के परिवार से मिलने सिविल लाइंस स्थित उनके आवास पर पहुंचे। आप विधायक दुर्गेश पाठक ने कहा, ‘‘हम यहां मुख्यमंत्री के परिवार से मिलने आए हैं। उन्हें किसी से मिलने नहीं दिया जा रहा है। उन्हें घर में नजरबंद कर दिया गया है। किसी को नहीं पता कि वे किस हालत में हैं।’’ केजरीवाल के आवास के बाहर मौजूद लोगों में जरनैल सिंह और राज कुमार आनंद समेत आप विधायक और दिल्ली की महापौर शैली ओबेरॉय भी शामिल थीं। |
Mar 22, 2024 18:08 | जेल में रहूं या बाहर, मेरा जीवन राष्ट्र को समर्पित : अरविंद केजरीवालदिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि उनका जीवन राष्ट्र के लिए समर्पित है, चाहे वह जेल के अंदर हों या जेल के बाहर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में केजरीवाल को यहां राउज एवेन्यू अदालत में पेश किया और उनकी 10 दिन की हिरासत का अनुरोध किया। अदालत में पेश किये जाने के दौरान केजरीवाल ने ‘टीवी9 नेटवर्क’ से कहा, ‘‘मेरा जीवन देश की सेवा के लिए समर्पित है, चाहे मैं जेल के अंदर रहूं या बाहर।’’ ईडी द्वारा बृहस्पतिवार की रात गिरफ्तार किये जाने के बाद केजरीवाल की यह पहली प्रतिक्रिया है। आम आदमी पार्टी (आप) ने केजरीवाल की गिरफ्तारी को लोकसभा चुनाव में प्रचार करने से रोकने की एक ‘‘राजनीतिक साजिश’’ बताया है। उनकी गिरफ्तारी के बाद पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया। |
Mar 22, 2024 18:08 | केजरीवाल से पूरी तरह निराश हूं: अन्ना आंदोलन में सहयोगी रहे हेगड़े ने कहाउच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश एन संतोष हेगड़े ने शुक्रवार को कहा कि वह आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से पूरी तरह निराश हैं जिन्हें आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में गिरफ्तार किया गया है। भारत के पूर्व सॉलिसिटर जनरल हेगड़े उन लोगों में शामिल हैं जो एक दशक से अधिक समय पहले अन्ना हजारे द्वारा चलाए गए ‘इंडिया अगेंस्ट करप्शन’ आंदोलन में केजरीवाल के साथ शामिल थे। उन्होंने यहां ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘इससे स्पष्ट दिखाई देता है कि जब आप सत्ता में होते हैं तो लालच आप पर हावी हो जाता है।’’ हेगड़े ने कहा, ‘‘मैं पूरी तरह निराश हूं। मैंने सोचा था कि ‘आप’ प्रशासनिक निष्पक्षता लाएगी जबकि ऐसा नहीं है। और यह इस तथ्य का संकेत है कि सत्ता भ्रष्ट बनाती है और संपूर्ण सत्ता पूरी तरह भ्रष्ट कर देती है।’’ आंदोलन ने जब आम आदमी पार्टी (आप) के रूप में राजनीतिक दल का रूप ले लिया था तो कर्नाटक के पूर्व लोकायुक्त हेगड़े इससे अलग हो गए थे। |
Mar 22, 2024 18:07 | देश में अघोषित आपातकाल जैसे हालात: आपआम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) संदीप पाठक ने शुक्रवार को कहा कि देश में ‘‘अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति’’ पैदा हो गई है और भाजपा विपक्षी दलों को खत्म करने की कोशिश कर रही है। ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बृहस्पतिवार की रात गिरफ्तार कर लिया था। पाठक ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि केजरीवाल की गिरफ्तारी ‘‘कपटपूर्ण’’ है। उन्होंने कहा, ‘‘हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। देरी हो सकती है लेकिन अंततः न्याय मिलेगा और सच्चाई की जीत होगी।’’ दिल्ली विधानसभा में ‘आप’ के मुख्य सचेतक दिलीप पांडे ने एक अन्य संवाददाता सम्मेलन में कहा कि केजरीवाल की गिरफ्तारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सबसे बड़ी राजनीतिक गलती साबित होगी और दिल्ली तथा देश की जनता लोकसभा चुनाव में इसका करारा जवाब देगी। |
Mar 22, 2024 18:07 | केजरीवाल की गिरफ्तारी पर अखिलेश का वारसमाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भ्रष्टाचार के मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनावी बॉण्ड को लेकर हुए खुलासे से घबराई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश करार देते हुए शुक्रवार को कहा कि भाजपा चाहे जितने नेताओं को जेल भेज दे, लेकिन जनता को जेल नहीं भेज सकती जो आगामी लोकसभा चुनाव में उसे सबक सिखायेगी। यादव यहां विभिन्न आपराधिक मामलों में मिली सजा के तहत सीतापुर जेल में बंद वरिष्ठ सपा नेता एवं पूर्व मंत्री आजम खां से मुलाकात करने आये थे। |
Mar 22, 2024 18:06 | दिल्ली जैसा दृश्य दिख सकता है बंगाल में: भाजपातृणमूल कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को विपक्षी नेताओं पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का सुनियोजित हमला तथा आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) का उल्लंघन बताया, वहीं भाजपा ने कहा कि दिल्ली में हुई गिरफ्तारी जैसा दृश्य बंगाल में भी दिख सकता है। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल को ईडी ने आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में बृहस्पतिवार रात गिरफ्तार किया। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए केजरीवाल की गिरफ्तारी को ‘लोकतंत्र पर स्पष्ट हमला’ करार दिया। उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के नेता निर्वाचन आयोग से मिलकर चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी पर कड़ी आपत्ति जताएंगे। |
Mar 22, 2024 12:12 | कुछ समय में होगी केजरीवाल की पेशी, 10 दिन की रिमांड मांगेगी जांच एजेंसीकेंद्रीय जांच एजेंसी ईडी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आज दोपहर अदालत में पेश करेगी। इस दौरान ईडी की टीम अरविंद केजरीवाल से पूछताछ के लिए 10 दिनों की रिमांड भी मांग सकती है। |
Mar 22, 2024 11:21 | CM की गिरफ्तारी के बाद कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, कई हिरासत मेंदिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद कार्यकर्ता प्रदर्शन करने उतरे थे। प्रदर्शन कर रहे कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है। |
Mar 22, 2024 11:19 | Supreme Court से राहत मांगने पहुंचे Arvind Kejriwalदिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पीएमएलए के तहत प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया है। इसके बाद अरविंद केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट की शरण में पहुंचे है। शराब घोटाला मामले में गिरफ्तारी के विरोध में अरविंद केजरीवाल की याचिका पर जस्टिस खन्ना के नेतृत्व वाली तीन जजों की बेंच सुनवाई करेगी। सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल की जल्द सुनवाई की याचिका को मंजूर कर लिया है। |
Mar 22, 2024 11:16 | आतिशी ने जताई केजरीवाल की सुरक्षा पर चिंतादिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा है कि प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया है। उनके पास जेड प्लस सुरक्षा थी। ऐसे में कस्टडी में रहने के दौरान अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा की जिम्मेदारी किस पर होगी? |
Mar 22, 2024 11:15 | Arvind Kejriwal का परिवार हाउस अरेस्ट में, गोपाल राय का दावादिल्ली सरकार के मंत्री और आप पार्टी के नेता गोपाल राय ने दावा किया है कि वो मुख्यमंत्री के परिवार से मिलने पहुंचे मगर उन्हें परिवार से मिलने की अनुमति नहीं दी गई। |
अन्य न्यूज़