Bihar: Bhagalpur में बोले JP Nadda, आज विकासवाद की हो रही राजनीति, INDI Alliance पर भी किया वार

nadda
X @ BJP
अंकित सिंह । Apr 24 2024 1:57PM

जेपी नड्डा कहा कि एक समय था, जब देश में और प्रदेश में जाति, धर्म और क्षेत्रवाद की राजनीति होती थी। आज विकासवाद की राजनीति हो रही है। उन्होंने कहा कि बिहार राजनीतिक दृष्टि से बड़ा सजग है। कितनी भी तकलीफ सह लेगा लेकिन बिहार, देश के प्रति और प्रदेश के प्रति अपने दायित्व से नहीं हटता है।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बिहार के भागलपुर में विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान नड्डा ने कहा कि एक समय था, जब राजनीति और राजनेता के बारे में साधारण लोगों की मानसिकता बन गई थी कि यहां कुछ नहीं बदलेगा, सब ऐसे ही चलेगा, सब बेईमान हैं। लेकिन 10 वर्षों में ये अंतर आया है कि आज भारत का साधारण मानवी भी विकसित भारत के संकल्प के लिए साथ आकर खड़ा हो गया है। ये बदलता भारत है।

इसे भी पढ़ें: JP Nadda का बड़ा आरोप, शुरू से सनातन विरोधी रही है कांग्रेस, भगवान राम को बताया था काल्पनिक

जेपी नड्डा कहा कि एक समय था, जब देश में और प्रदेश में जाति, धर्म और क्षेत्रवाद की राजनीति होती थी। आज विकासवाद की राजनीति हो रही है। उन्होंने कहा कि बिहार राजनीतिक दृष्टि से बड़ा सजग है। कितनी भी तकलीफ सह लेगा लेकिन बिहार, देश के प्रति और प्रदेश के प्रति अपने दायित्व से नहीं हटता है। उन्होंने कहा कि कोरोना के बाद, यूक्रेन युद्ध के बाद दुनिया की अर्थव्यवस्था पिछड़ रही है, लेकिन आज ब्रिटेन को पीछे छोड़ भारत, दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। आप मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाइए, देश, दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

उन्होंने कहा कि आज से 10 साल पहले, आप जो मोबाइल फोन इस्तेमाल करते थे, उस पर लिखा होता था, मेड इन चाइना, मेड इन कोरिया, मेड इन जापान...आज आपके पास जो मोबाइल है, उस पर लिखा हुआ है, मेड इन इंडिया। आज भारत आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है। नड्डा ने कहा कि 2014 से पहले, गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए मुख्यमंत्री को चिट्टियां लिखकर पैसों की मांग करते थे। 1.5 लाख रुपये की मांग की जाती थी, तब जाकर कहीं एक लाख रुपये मिलते थे। बाकी पैसे जनता से इकट्ठा करके इलाज करवाते थे। लेकिन आज आयुष्मान भारत योजना के तहत हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिल रहा है।

इसे भी पढ़ें: Modi ने बदली भारत की राजनीतिक परिभाषा, Maharashtra के बुलढाणा में JP Nadda ने PM की तारीफ में पढ़े कसीदे

विपक्ष पर वार करते हुए उन्होंने कहा कि इंडी अलायंस सिर्फ दो बातों का गठबंधन है- पहला, परिवारवादी पार्टियों का गठबंधन है। दूसरा, भ्रष्टाचारियों को बचाने का गठबंधन है। जो लोग जिंदगीभर एक-दूसरे के खिलाफ लड़ रहे थे, वही लोग भ्रष्टाचार करने के लिए आज एक साथ हो गए हैं। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़