Sam Pitroda के बयान के कांग्रेस ने बनाई दूरी, जयराम रमेश बोले- यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और अस्वीकार्य

Jairam Ramesh
ANI
अंकित सिंह । May 8 2024 1:33PM

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि सैम पित्रोदा ने एक पॉडकास्ट में भारत की विविधता को दर्शाने के लिए जो उपमाएँ तैयार की हैं, वे अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और अस्वीकार्य हैं। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस इन उपमाओं से खुद को पूरी तरह अलग करती है।

कांग्रेस ने बुधवार को इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा की उस विवादास्पद टिप्पणी से खुद को अलग कर लिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि दक्षिण के लोग "अफ्रीकियों की तरह दिखते हैं और पूर्व के लोग अरब की तरह दिखते हैं और पूर्व के लोग चीनी की तरह दिखते हैं"। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि सैम पित्रोदा ने एक पॉडकास्ट में भारत की विविधता को दर्शाने के लिए जो उपमाएँ तैयार की हैं, वे अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और अस्वीकार्य हैं। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस इन उपमाओं से खुद को पूरी तरह अलग करती है। 

इसे भी पढ़ें: 'साउथ इंडिया में रहने वाले अफ्रीकन तो पूर्व के लोग चीनी जैसे दिखते है...' सैम पित्रोदा का नया बयान, भाजपा हुई हमलावर

शिवसेना (यूबीटी) नेता प्रियंका चतुवेर्दी ने कहा कि मैं उनके बयान से सहमत नहीं हूं। लेकिन, क्या वह घोषणापत्र समिति के सदस्य हैं, कांग्रेस के स्टार प्रचारक हैं और क्या वह इसी देश में रहते हैं? वह विदेश में रहता है। उनके मुद्दों को देश का मुद्दा बनाना दुर्भाग्यपूर्ण है... एक तरफ जनता के मुद्दे हैं और दूसरी तरफ अमेरिका से सैम पित्रोदा क्या कह रहे हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि हमारा उससे कोई लेना-देना नहीं है, न ही ये कोई मुद्दा है और न ही ये देश उनकी बातों पर कोई प्रतिक्रिया देना चाहेगा। 

इसे भी पढ़ें: Uttar Pradesh: पाकिस्तान का समर्थन करने वालों CM Yogi ने चेताया, बोले- वैसा ही हाल करेंगे जैसा कि...

सैम पित्रोदा ने आज कहा कि भारत में अलग-अलग शक्ल-सूरत वाले लोग मिलजुल कर रहते हैं। उन्होंने कहा कि हम 70-75 साल से बहुत खुशहाल माहौल में रह रहे हैं, जहां लोग यहां-वहां के कुछ झगड़ों को छोड़कर एक साथ रह सकते हैं। हम भारत जैसे विविधता वाले देश को एक साथ रख सकते हैं - जहां पूर्व के लोग चीनी की तरह दिखते हैं, लोग पश्चिम में लोग अरब जैसे दिखते हैं, उत्तर में लोग शायद श्वेत जैसे दिखते हैं और दक्षिण में लोग अफ्रीका जैसे दिखते हैं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़