Google ने लोकसभा चुनाव का जश्न मनाने के लिए बनाया स्पेशल Doodle

Google Doodle
X @MehulFanawala
रितिका कमठान । Apr 19 2024 12:57PM

इस डूडल पर उंगली दिखाई गई है, जिसपर स्याही लगी हुई है। ये वो ही स्याही है जो वोट देने के बाद मतदाता की उंगली पर लगाई जाती है। इससे ये चिन्हित किया जाता है कि व्यक्ति मतदान कर चुका है। इस गूगल डूडल पर क्लिक करने से लोकसभा चुनाव से संबंधित खबरें पढ़ने को मिलेंगी।

गूगल डूडल आमतौर पर हर विशेष उत्सव के मौके पर डूडल बनाता है। देश में शुरू हुए पहले लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान किया जा रहा है। लोकतंत्र के इस पर्व में गूगल के होमपेज पर भी डूडल बनाया गया है। इस गूगल डूडल में वोटिंग सिंबल दिखाया गया है।

इस डूडल पर उंगली दिखाई गई है, जिसपर स्याही लगी हुई है। ये वो ही स्याही है जो वोट देने के बाद मतदाता की उंगली पर लगाई जाती है। इससे ये चिन्हित किया जाता है कि व्यक्ति मतदान कर चुका है। इस गूगल डूडल पर क्लिक करने से लोकसभा चुनाव से संबंधित खबरें पढ़ने को मिलेंगी। बता दें कि अंग्रेजी में गूगल ने तीसरे अक्षर पर हाथ की उंगली दिखाई है, जिसपर मतदाता स्याही लगी हुई है। इसके जरिए मतदान करने का संकेत दिया गया है।

वैसे ये नहीं पता है कि गूगल के लिए इस डूडल को किसने डिजाइन किया है। बता दें कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 102 सीटों पर मतदान जारी है। निर्वाचन आयोग ने 1.87 लाख मतदान केंद्रों पर 18 लाख से अधिक मतदान कर्मियों को तैनात किया है। इन मतदान केंद्रों पर 16.63 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे। मतदाताओं में 8.4 करोड़ पुरुष, 8.23 करोड़ महिलाएं हैं और 11,371 लोग थर्ड जेंडर के हैं। 35.67 लाख लोग पहली बार मतदाता बने हैं। इसके साथ ही 20 से 29 वर्ष के आयु वर्ग के 3.51 करोड़ युवा मतदाता हैं।

इन सीटों पर पहले चरण में हो रहा चुनाव

पहले चरण में जिन राज्यों की सभी लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है उनमें तमिलनाडु (39), उत्तराखंड (5), अरुणाचल प्रदेश (2), मेघालय (2), अंडमान और निकोबार द्वीप समूह (1), मिजोरम (1), नगालैंड (1), पुडुचेरी (1), सिक्किम (1) और लक्षद्वीप (1) शामिल हैं। इसके अलावा राजस्थान में 12, उत्तर प्रदेश में 8, मध्य प्रदेश में 6, असम और महाराष्ट्र में 5-5, बिहार में 4, पश्चिम बंगाल में 3, मणिपुर में 2 और त्रिपुरा, जम्मू कश्मीर और छत्तीसगढ़ में एक-एक सीट पर मतदान हो रहा है। पहले चरण में अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा की 60 और सिक्किम की 32 सीट के लिए भी एक साथ मतदान हो रहा है। 

पहले चरण में ये दिग्गज चुनाव मैदान में

पहले चरण में चुनावी मैदान में उतरे प्रमुख नेताओं में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और सर्बानंद सोनोवाल, कांग्रेस से गौरव गोगोई और द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम से कनिमोई शामिल हैं। तमिलनाडु में भाजपा के चुनाव प्रचार की कमान संभाल रहे के. अन्नामलई भी पहले चरण के उम्मीदवारों में शामिल हैं। गडकरी और सोनोवाल के अलावा सात अन्य केंद्रीय मंत्री - भूपेंद्र यादव, किरेन रीजीजू, संजीव बालियान, जितेंद्र सिंह, अर्जुन राम मेघवाल, एल मुरुगन और निसिथ प्रमाणिक भी पहले चरण में चुनावी मैदान में हैं। दो पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब (त्रिपुरा) और नबाम तुकी (अरुणाचल प्रदेश) तथा तेलंगाना के राज्यपाल पद से इस्तीफा देकर सक्रिय राजनीति में लौटीं तमिलिसाई सौंदरराजन भी चुनावी मैदान मे हैं। सौंदरराजन भाजपा के टिकट पर चेन्नई दक्षिण से चुनाव लड़ रही हैं। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़