Jharkhand में सभी 14 लोकसभा सीट जीतेगा ‘इंडिया’ गठबंधन : मुख्यमंत्री चंपई सोरेन

Champai Soren
ANI

भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए सोरेन ने आरोप लगाया कि नरेन्द्र मोदी सरकार ने शिक्षा और रोजगार के लिए कुछ नहीं किया, बल्कि लोगों को केवल जुमले देने का काम किया।

झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने रविवार को दावा किया कि राज्य की सभी 14 लोकसभा सीट पर ‘इंडिया’ गठबंधन के उम्मीदवार जीत दर्ज करेंगे। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता चंपई सोरेन ने संवाददाताओं से कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में राज्य के कोल्हान क्षेत्र में जो हुआ वह लोकसभा चुनाव में पूरे झारखंड में दोहराया जाएगा।

झामुमो और इसके गठबंधन सहयोगियों ने 2019 में कोल्हान क्षेत्र की सभी 14 विधानसभा सीट पर जीत हासिल की थी। उन्होंने कहा, 2019 के लोकसभा चुनाव में हम पिछड़ गए थे, लेकिन कोल्हान क्षेत्र में अपने सहयोगियों के साथ सभी 14 विधानसभा सीट जीतकर अपनी स्थिति फिर से हासिल करने में कामयाब रहे।

भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए सोरेन ने आरोप लगाया कि नरेन्द्र मोदी सरकार ने शिक्षा और रोजगार के लिए कुछ नहीं किया, बल्कि लोगों को केवल जुमले देने का काम किया। सोरेन ने कहा कि झारखंड की जनता भाजपा को करारा जवाब देगी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़