Loksabha Election। इन मंत्रियों की किस्मत पहले चरण में लगी दांव पर, देखें पूरी लिस्ट

nitin gadkari
प्रतिरूप फोटो
ANI Image
रितिका कमठान । Apr 19 2024 10:24AM

पहले चरण में अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, अंडमान निकोबार, जम्मू और कश्मीर, लक्षद्वीप, पुडुचेरी में मतदान किया जा रहा है।

लोकसभा चुनाव का आगाज पहले चरण की वोटिंग के साथ शुक्रवार को शुरू हो चुका है। लोकसभा चुनाव की पहले चरण में 102 सीटों पर वोटिंग की जा रही है। इसमें 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों सीटें शामिल है। पहले चरण में केंद्रीय मंत्रिमंडल की भी कई मंत्री लोकसभा चुनाव में अपनी आजमाने उतरे हैं। जानकारी के मुताबिक मंत्रिमंडल के 11 सदस्य लोकसभा चुनाव में इस बार अपनी किस्मत आजमा रहे है। इन सभी की किस्मत का फैसला जानता आज ईवीएम में बंद किया जाएगा।

इन जगहों पर हो रहा मतदान

पहले चरण में अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, अंडमान निकोबार, जम्मू और कश्मीर, लक्षद्वीप, पुडुचेरी में मतदान किया जा रहा है।

इन मंत्रियों की किस्मत दांव पर

लोकसभा चुनाव के पहले चरण में कई केंद्रीय मंत्री भी मैदान में है। 

नितिन गडकरी

केंद्र सरकार में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी भी पहले चरण में चुनाव मैदान में है। नितिन गडकरी नागपुर की लोकसभा सीट से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इस सीट से सबसे पहले नितिन गडकरी ने 2014 में जीत हासिल की थी। इसके बाद से लगातार इसी से वह सांसद चुने जाते रहे हैं। वर्ष 2014 के चुनाव में नितिन गडकरी ने सात बार के सांसद कांग्रेस नेता विलास मुत्तेमवार को मात दी थी। इस बार नितिन गडकरी के सामने कांग्रेस उम्मीदवार विकास ठाकरे को मैदान में है।

सर्बानंद सोनेवाल

केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग, आयुष मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे सर्बानंद सोनेवाल भी लोकसभा चुनाव के लिए मैदान में है। वो असम की डिब्रूगढ़ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने उतरे हैं। सर्बानंद सोनवाल को इस सीट से केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री रामेश्वर तेली की जगह है उम्मीदवार बनाया गया है। वर्तमान में सर्बानंद सोनवाल राज्यसभा सांसद हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में वह लखीपुर लोकसभा सीट से जीत हासिल कर संसद पहुंचे थे। 

किरेन रिजिजू

केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री किरेन रिजिजू चुनाव अरुणाचल पश्चिम लोकसभा सीट से मैदान में है। इस सीट से पहली बार उन्होंने 2004 में चुनाव में जीत दर्ज कीथी। हालांकि इसके बाद 2009 के चुनाव में उन्हें हर का सामना करना पड़ा था। लेकिन अपनी जीत को उन्होंने 2014 में फिर से दोहराया और तब से यह सिलसिला लगातार जारी है। इस बार उनका सामना अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नबाम तुकी से है।

भूपेंद्र यादव

केंद्रीय वन और जलवायु मंत्री भूपेंद्र यादव भी पहले चरण में राजस्थान की अलवर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उनके सामने कांग्रेस प्रत्याशी ललित यादव है जो अलवर की मुंडावर विधानसभा सीट से विधायक हैं। अलवर से 2019 में बाबा बालक नाथ ने लोकसभा चुनाव जीता था। बीते वर्ष विधानसभा चुनाव में वह विधायक चुने गए। वहीं अगर भूपेंद्र यादव की बात करें तो वह 2012 से ही राज्यसभा सांसद रहे हैं और यह उनका पहला लोकसभा चुनाव है। 

अर्जुन राम मेघवाल 

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल राजस्थान की बीकानेर लोकसभा सीट से मैदान में है। उनके सामने कांग्रेस के पूर्व मंत्री गोविंद राम मेघवाल चुनौती पेश कर रहे हैं। इसी से सबसे पहले 2009 में उन्होंने जीत दर्ज की थी। इसके बाद ही सीट उनके कब्जे में रही है।

जितेंद्र सिंह

जम्मू कश्मीर की उधमपुर लोकसभा सीट से जितेंद्र सिंह चुनाव मैदान में है। इस सीट पर वह तीसरी बार जीत दर्ज करने की तैयारी में है। इससे पहले 2004 और 2009 में वह इस सीट पर जीत दर्ज कर चुके हैं। 

संजीव बालियान 

केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट पर सबसे पहले 2014 में उन्होंने जीत दर्ज की थी और 2019 में भी वह चुनाव जीते थे। यहां उन्होंने राष्ट्रीय लोक दल के चौधरी अजीत सिंह को मात दी थी। 

 

अजय भट्ट

रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट उत्तराखंड के नैनीताल उधम सिंह नगर लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में है। इस सीट से कांग्रेस ने प्रकाश जोशी को मैदान में उतारा है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़