Nitish Kumar ने फिर बोला लालू पर बड़ा हमला, अपने हटा तो पत्नी को बनाया, 9 गो बच्चा पैदा कर लिया...

Nitish Kuma
ANI
अंकित सिंह । May 4 2024 6:59PM

लालू यादव पर तंज करते हुए नीतीश ने कहा कि जब अपने हटे तो बीवी को बनवा दिए। देखिए कि उसके बाद 9 गो बाल बच्चा पैदा कर लिया। अब पत्नी के बाद बेटा और फिर बेटी को बना रहे हैं। इसके साथ ही मुंगेर से चुनाव लड़ रही राजद प्रत्याशी पर भी उन्होंने तंज कसा।

परिवारवाद के बहाने एक बार फिर से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लालू प्रसाद यादव और राजद पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा है। उन्होंने पति-पत्नी के 15 सालों की याद भी लोगों को दिलवाई और एनडीए के पक्ष में मतदान करने की अपील की। दरअसल, नीतीश कुमार मुंगेर में पूर्व जदयू अध्यक्ष ललन सिंह के लिए प्रचार करने पहुंचे थे। नीतीश ने कहा कि 2005 से पहले बिहार में कुछ भी नहीं था। हमको जब मौका मिला तो हमने यहां पर विकास का काम शुरू किया। उन्होंने तेजस्वी पर तंज करते हुए कहा कि यह जो अपना प्रचार करते फिर रहे हैं, उनको भी हमने ही बनाया है। लेकिन जब यह गड़बड़ करने लगे तो हमने इनको हटा दिया। 

इसे भी पढ़ें: 'देश को दिशा दिखाता था बिहार', राहुल-तेजस्वी पर PM का वार, बोले- दोनों शहजादों के रिपोर्ट कार्ड एक जैसे

लालू यादव पर तंज करते हुए नीतीश ने कहा कि जब अपने हटे तो बीवी को बनवा दिए। देखिए कि उसके बाद 9 गो बाल बच्चा पैदा कर लिया। अब पत्नी के बाद बेटा और फिर बेटी को बना रहे हैं। इसके साथ ही मुंगेर से चुनाव लड़ रही राजद प्रत्याशी पर भी उन्होंने तंज कसा। अशोक महतो को लेकर नीतीश ने कहा कि अपने जेल में था तो चुनाव नहीं लड़ सकता था। इसलिए शादी किया और पत्नी को लड़ा रहा है। यह सब का कोई मतलब है। एक-एक बात आप लोग याद रखिएगा। इतना ही नहीं, नीतीश कुमार ने लगातार मुस्लिम समुदाय से भी एनडीए के पक्ष में मतदान करने की अपील की है और कहा कि याद रखिएगा हमने आपके लिए कितना किया है। 

इसे भी पढ़ें: सामाजिक न्याय के आंदोलन से उपजे नेताओं ने कभी पिछड़े वर्ग का ध्यान नहीं रखा

कुमार ने दावा किया कि बिहार में राजद के कार्यकाल के दौरान लोग बाहर तक नहीं जा सकते थे। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘लोग पुरानी बातें भूल जाते हैं, इसलिए, मैं सभी को याद दिलाना चाहता हूं कि 2005 से पहले उनके कार्यकाल में बिहार में कोई विकास कार्य नहीं किया गया था। लोग बाहर नहीं निकल सकते थे, सड़कें या शिक्षा नहीं थी। सांप्रदायिक झड़प आम बात थी।’’ कुमार ने कहा, ‘‘मेरे कार्यकाल के दौरान राज्य में मदर्सों को मान्यता दी गई थी। हमने अब तक राज्य में आठ हजार कब्रिस्तानों की चारदीवारी कराई। लगभग एक हजार से अधिक अन्य कब्रिस्तानों को भी चारदीवारी के लिए चिह्नित कर लिया गया है।’’ 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़