Odisha: PM Modi के वार पर नवीन पटनायक का पलटवार, बोले- दिन में सपने देख रही भाजपा

Naveen Patnaik
ANI
अंकित सिंह । May 6 2024 7:08PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बेहरामपुर में एक रैली में कहा कि आजादी के बाद सात दशकों से अधिक समय तक कांग्रेस और फिर बीजू जनता दल की लूट ने संसाधनों से समृद्ध ओडिशा को गरीब बनाए रखा। प्रधानमंत्री ओडिशा में आम चुनाव के साथ होने वाले राज्य चुनावों से पहले भाजपा के लिए प्रचार कर रहे थे।

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सोमवार को बीजेपी पर जमकर निशाना साधा और कहा कि पार्टी राज्य में सरकार बनाने का दिवास्वप्न देख रही है। इस मामले पर पटनायक की ओर से बोलते हुए उनके सहयोगी वीके पांडियन ने कहा कि भाजपा कई दिनों से दिवास्वप्न देख रही है। ओडिशा में बीजेडी सरकार के दिन अब गिने-चुने रह गए हैं, इस पर पीएम के दावे का कड़ा खंडन करते हुए पांडियन ने कहा, "नवीन पटनायक 9 जून को सुबह 11.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे के बीच लगातार छठी बार ओडिशा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।"

इसे भी पढ़ें: Odisha Assembly Elections 2024: हिंजली सीट पर CM पटनायक को BJP और कांग्रेस से मिल रही कड़ी टक्कर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बेहरामपुर में एक रैली में कहा कि आजादी के बाद सात दशकों से अधिक समय तक कांग्रेस और फिर बीजू जनता दल की लूट ने संसाधनों से समृद्ध ओडिशा को गरीब बनाए रखा। प्रधानमंत्री ओडिशा में आम चुनाव के साथ होने वाले राज्य चुनावों से पहले भाजपा के लिए प्रचार कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ओडिशा में पानी है, उपजाऊ ज़मीन है, खनिज हैं, लंबी तटरेखा है, इतिहास है, संस्कृति है, भगवान ने बहुत कुछ दिया है। लेकिन ओडिशा के लोग गरीब क्यों हैं? इसका जवाब है लूट, पहले कांग्रेस नेताओं द्वारा और फिर बीजद नेताओं द्वारा। बीजेडी के छोटे नेताओं के पास भी बड़े-बड़े बंगले हैं। 

इसे भी पढ़ें: Narendra Modi In Odisha | ओडिशा में पीएम मोदी की चुनावी सभाएं, कहा- 'डबल इंजन सरकार' का भरोसा, बीजेपी ने जो कहा वो करके दिखाया

बीजद नेता और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पर एक दुर्लभ हमला करते हुए, प्रधान मंत्री ने गंजाम में एक रैली में पूछा कि उनके निर्वाचन क्षेत्र हिंजिली से मजदूर दूसरे राज्यों में क्यों पलायन करते हैं। "यहां के ज्यादातर अस्पतालों में डॉक्टरों के पद खाली क्यों हैं? ज्यादातर बच्चे स्कूल क्यों छोड़ देते हैं?" उन्होंने इस बात पर जोर देते हुए पूछा कि वह विकास कार्यों के लिए ओडिशा को बजट उपलब्ध कराने से कभी नहीं कतराते। प्रधानमंत्री ने कहा कि ओडिशा के लोगों ने भाजपा को वोट देकर सत्ता में लाने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा, "चार जून बीजद सरकार की समाप्ति तिथि है। भाजपा ओडिशा के लिए नए अवसरों का सूरज है।" उन्होंने "दूरदर्शी" घोषणापत्र लाने के लिए भाजपा की ओडिशा इकाई की भी सराहना की।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़