राहुल गांधी के 'संविधान में बदलाव' के दावे पर केंद्रीय मंत्री अठावले ने किया चुनाव आयोग का रुख, दर्ज कराई शिकायत

Athawale
ANI
अभिनय आकाश । May 9 2024 12:50PM

कांग्रेस अक्सर ये आरोप लगाती आई है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वास्तविक मंशा संविधान को बदलना तथा आरक्षण खत्म करना है, यही कारण है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी पार्टी के नेता लोकसभा चुनाव में जनता से उन्हें 400 से अधिक सीट जिताने के लिए कह रहे हैं।

केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्य मंत्री रामदास अठावले ने कहा है कि उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लगातार दावे पर आपत्ति जताते हुए चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है कि भाजपा देश के संविधान को बदल देगी। प्रमुख दलित नेता और भाजपा सहयोगी अठावले ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा, गांधी को यह दावा करने से रोका जाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: रायबरेली से BJP उम्मीदवार ने Amethi में कांग्रेस प्रत्याशी को बताया Priyanka Gandhi का क्लर्क

कांग्रेस अक्सर ये आरोप लगाती आई है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वास्तविक मंशा संविधान को बदलना तथा आरक्षण खत्म करना है, यही कारण है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी पार्टी के नेता लोकसभा चुनाव में जनता से उन्हें 400 से अधिक सीट जिताने के लिए कह रहे हैं। कांग्रेस पार्टी ने प्रधानमंत्री की इस टिप्पणी को लेकर भी उन पर निशाना साधा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो उच्चतम न्यायालय के राम मंदिर से संबंधित फैसले को पलट दिया जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: 'राम मंदिर पर बाबरी ताला लगा देगी कांग्रेस', मोदी के इस आरोप पर बोलीं प्रियंका, यह सरासर झूठ

प्रधानमंत्री मोदी का साक्षात्कार लिया जा रहा था, जिसमें उनसे कोई सवाल नहीं पूछा गया। उन्हें महान बताने की कोशिश की जा रही है। पत्रकारों की ये हालत देखकर बहुत दुख होता है।’’ खेड़ा ने कहा कि लोग कांग्रेस नेता राहुल गांधी की बातों पर भरोसा कर रहे हैं और उन्होंने यह भरोसा अपनी भारत जोड़ो यात्रा और भारत जोड़ो न्याय यात्रा के कारण अर्जित किया है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़