मध्यप्रदेश के 24 जिलों में फैली कोरोना महामारी, 80 प्रतिशत मामले इंदौर एवं भोपाल में

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 15, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश के 52 जिलों में से 24 जिलों में कोरोना वायरस की महामारी फैल गई है। इन 24 जिलों में प्रदेश की करीब 59 प्रतिशत आबादी रहती है। आंकडों के अनुसार 31 मार्च से अब तक प्रदेश मेंकोविड-19 संक्रमितों की संख्या 13 गुना बढ़ गई है। मध्य प्रदेश में 31 मार्च को मात्र संक्रमित मरीज थेजो 14 अप्रैल को बढ़कर 874 हो गए। अधिकारियों का कहना है कि कोरोना वायरस के करीब 80 प्रतिशत मरीज मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल एवं इंदौर में हैं। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार मध्य प्रदेश की जनसंख्या करीब 7.26 करोड़ है। जिन 24 जिलों में कोरोना वायरस ने दस्तक दे दी है, उनमें करीब 4.29 करोड़ लोग रहते हैं।

मध्य प्रदेश में 15 अप्रैल तक कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आने वाले मरीजों की तादाद 874 पर पहुंच गई। इनमें से अब तक 53 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से इंदौर में 37, उज्जैन में छह, भोपाल में पांच, खरगोन में तीन और छिंदवाड़ा एवं देवास में एक-एक मौत शामिल हैं। मध्य प्रदेश में अब तक इस महामारी के जो 874 संक्रमित मरीज पाये गये हैं, उनमें से 544 मरीज (62 प्रतिशत से अधिक) इंदौर में हैं, जबकि भोपाल में 158 (करीब 18 प्रतिशत) मरीज हैं।

प्रमुख खबरें

Pakistan: Imran Khan की रिहाई के लिए PTI का इस्लामाबाद मार्च अब 4 अक्टूबर को होगा

Digital Media: स्कूलों में Smartphone बैन और बच्चों के लिए बने राष्ट्रीय नीति, रिपोर्ट में मांग

Asian Games में MMA पदक विजेता Suchika Tariyal ने सेमीफाइनल के फैसले पर उठाए सवाल

SEBI ने Omaxe और 5 अन्य पर लगाया बैन, 1.92 करोड़ का जुर्माना भी ठोका