दिल्ली में ‘मन की बात’ पर ‘जन की बात’ को जीत मिली: उद्धव ठाकरे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 11, 2020

मुंबई। दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतगणना के रुझानों में आम आदमी पार्टी (आप) को बड़ी जीत का संकेत मिलने पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने स्पष्ट रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए मंगलवार को कहा कि “जन की बात”को “मन की बात” पर जीत मिली है।  निर्वाचन आयोग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक आप दिल्ली में सत्ता में वापसी की राह पर अग्रसर है, जहां पार्टी 70 में से 63 सीटों पर आगे चल रही है जबकि भाजपा सात सीटों पर आगे है। 

इसे भी पढ़ें: जीत के बाद AAP के युवा चेहरों ने कहा- काम की राजनीति जीती, यही असली राष्ट्रवाद है

ठाकरे ने भाजपा का नाम लिए बिना कहा, “केजरीवाल को आतंकवादी कहा गया। स्थानीय मुद्दों पर ध्यान देने की बजाए, उन्होंने (भाजपा) अंतरराष्ट्रीय मुद्दे लाने और लोगों के दिमाग को बदलने की कोशिश की लेकिन विफल हो गए। दिल्ली के लोग केजरीवाल की ईमानदारी और बेहतरी के लिए काम करने की उनकी इच्छाशक्ति के साथ मजबूती से खड़े रहे।” शिवसेना प्रमुख ने कहा, “कुछ लोगों को ऐसा भ्रम था कि केवल वही राष्ट्र को प्रेम करते हैं और बाकी सभी राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी राष्ट्र विरोधी हैं। दिल्ली के लोगों ने ऐसे लोगों को उनकी जगह दिखा दी।” ठाकरे ने महाराष्ट्र और शिवसेना की तरफ से केजरीवाल और दिल्ली के लोगों को बधाई और शुभकामना दी।

 

प्रमुख खबरें

Fatty Liver की समस्या दूर करने के लिए डाइट में शामिल करें Fiber और Protein

Ishwar Chandra Vidyasagar Birth Anniversary: बंगाल पुनर्जागरण के प्रमुख स्तंभ थे ईश्वरचंद्र विद्यासागर

West Indies के खिलाफ वनडे सीरीज में Rohit Sharma और Virat Kohli पर रहेंगी निगाहें

World Environmental Health Day 2026: स्वस्थ पर्यावरण तो स्वस्थ मानव, यही स्वस्थ पृथ्वी का संकल्प