#MeToo सिर्फ सिनेमा जगत तक सीमित नहीं, यह सभी क्षेत्रों में भी है: कमल हासन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 16, 2018

चेन्नई। भारत में मी टू अभियान के जोर पकड़ने तथा कला एवं राजनीति क्षेत्र की हस्तियों के विरूद्ध महिलाओं की ओर से यौन उत्पीड़न के आरोपों के बीच, अभिनेता से नेता बने कमल हासन ने सोमवार को कहा कि इस मामले में सिर्फ सिनेमा जगत को ही निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए  हासन ने कहा कि जब इस तरह के आरोप लगते हैं तो दोनों को पक्षों की बात को सुनना चाहिए।

उन्होंने यहां हवाई अड्डे पर पत्रकारों से कहा, ‘‘ केवल सिनेमा जगत को निशाना मत बनाइये। हमें इसे (यौन उत्पीड़न को) समझना है, यह सभी क्षेत्रों में है।’’ अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने हाल में अभिनेता नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इस घटना को देश में मी टू अभियान की शुरुआत कहा जा रहा है। यह अभियान अमेरिका में हॉलीवुड में शुरू हुआ था।

एमएनएम पार्टी के संस्थापक ने कहा कि महिलाएं एक समस्या को सामने रख रही हैं और अगर आरोपों का परीक्षण करने की जरूरत पड़ती है तो इसे किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि दुनिया में ऐसी मान्यता है कि अगर इस तरह की चीजें सामने आएंगी तो भविष्य में इस तरह का उत्पीड़न नहीं होगा।

प्रमुख खबरें

Messi मैच विवाद: पूर्व खेल मंत्री Abdurahiman पर केस चलाने को राज्यपाल की हरी झंडी

James Anderson 2027 में Surrey से खेलेंगे County Championship लंकाशायर से नाता टूटा

Mehrajuddin Wadoo ने Gangte की हैट्रिक और कप्तानी को सराहा, युवा प्रतिभाओं के लिए मजबूत व्यवस्था की मांग की

Manchester United ने मुख्य कोच Michael Carrick को हटाया, Mauricio Pochettino ले सकते हैं जगह