पेरिस से मुंबई जा रहा एयरबस ए340 विमान ईरान में आपात स्थिति में उतरा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 09, 2019

तेहरान। पेरिस से मुंबई जा रहा एयर फ्रांस की सहयोगी इकाई के विमान को आपात स्थिति में ईरान में उतरना पड़ा। विमान ने बुधवार कई घंटे तक ईरान में ठहरने के बाद दुबई के लिए उड़ान भरी। विमानन कंपनी ‘जून’ का एयरबस ए340 विमान ईरान के इस्फ़हान शहर में उतरा। जून ने एक बयान में कहा कि उड़ान संख्या एएफ218 को वेंटिलेशन सर्किट में गड़बड़ी के कारण एहतियातन उतारा गया।

ईरान की आईआरएनए संवाद समिति ने बताया कि स्थानीय प्राधिकारियों ने यात्रियों को सेवाएं मुहैया कराईं। उसने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। एयर फ्रांस ने बताया कि स्थानीय मरम्मत दल ने विमान की जांच की और इसके बाद वह दुबई में अल मकतूम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए रवाना हो गया। एयर फ्रांस ने बताया कि वह यात्रियों को अन्य विमानन कंपनियों के विमान से जल्द से जल्द मुंबई पहुंचाएगी।

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश: Rajya Sabha की 10 और विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव कार्यक्रम तय

Chhattisgarh में भारी बारिश: CM Vishnu Deo Sai ने शनिवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Ram Govind Chaudhary का 74 वर्ष की उम्र में निधन

Allahabad High Court ने जब्त XUV के दुरुपयोग और सड़क हादसे की DGP जांच के दिए आदेश