उज्जैन में पाकिस्तान समर्थक नारेबाजी करने वालें 10 लोग गिरफ्तार, चार पर लगाया गया रासुका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 23, 2021

उज्जैन (मप्र)। मध्यप्रदेश के उज्जैन शहर की गीता कॉलोनी में तीन दिन पहले मुहर्रम के मौके पर कथित तौर पर पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने के लिए गिरफ्तार किये गये 10 लोगों में से चार के खिलाफ रविवार को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई की गई है। कुछ दक्षिणपंथी संगठनों और भगवाधारी धर्मगुरुओं द्वारा मुहर्रम के मौके पर पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग करने के एक दिन बाद पुलिस ने इन चार लोगों पर रासुका लगाया है।

इसे भी पढ़ें: विश्व समुदाय अफगानिस्तान से संपर्क बनाए रखे,मौजूदा संकट से निकलने में मदद करे : पाकिस्तान

जो तालिबानी मानसिकता का समर्थन करेगा या राष्ट्र विरोधी गतिविधि करने का प्रयास करेगा, उसको कुचल दिया जाएगा।’’ मालूम हो कि बृहस्पतिवार रात को उज्जैन की गीता कॉलोनी में मुहर्रम के मौके पर एक कार्यक्रम के दौरान कुछ लोगों ने कथित तौर पर पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाए। इस मामले में शहर के जीवाजी गंज थाने में 10 आरोपियों के खिलाफ भादंवि की धारा 124 (ए) (देशद्रोह) एवं 153 (दंगे के लिए उकसाने हेतु) के तहत मामला दर्ज किया गया था। शुक्ला न कहा, ‘‘हमने नारे लगाने वाले 16 लोगों की पहचान की है तथा अन्य लोगों की पहचान करने के प्रयास जारी हैं।

प्रमुख खबरें

Manoj Jarange ने तोड़ा अनशन, Maharashtra Government को दिया तीन महीने का समय

Puri Beach पर Sudarsan Pattnaik ने बनाई 25 फुट लंबी रेत की कलाकृति

गुरुग्राम के वेलनेस स्पा की आड़ में देहव्यापार गिरोह का भंडाफोड़, 13 लोग गिरफ्तार, अनैतिक व्यापार अधिनियम के तहत मामला दर्ज

नंदीग्राम और रेजीनगर Bypolls में TMC के दोनों गुटों ने भरा पर्चा