नेपाल में बाढ़ का कहर,एक भारतीय और दो चीनी श्रमिकों की मौत; 17 लोग लापता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 17, 2021

काठमांडू। मध्य नेपाल के सिंधुपाल चौक जिले में बाढ़ की चपेट में आने से एक भारतीय और दो चीनी श्रमिकों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। मुख्य जिला अधिकारी अरुण पोखरेल ने कहा कि भारतीय श्रमिक का शव बृहस्पतिवार को सिंधुली में सुनकोशी नदी में मिला जबकि दो चीनी नागरिक सिंधुपालचौक में मृत पाए गए।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका ने हिंसा पीड़ित प्रवासियों को शरण देने संबंधी ट्रंप के कड़े नियमों को किया खत्म

पीड़ित मेलमची जलापूर्ति परियोजना के लिये काम करते थे। इस बीच, एक अन्य अधिकारी ने कहा कि दो भारतीय और एक चीनी श्रमिक अभी भी लापता हैं। जिले में मूसलाधार बारिश के चलते बाढ़ और भूस्खलन में कुल मिलाकर 17 लोग लापता हैं। नेपाल पुलिस, सेना और सशस्त्र पुलिस बल द्वारा बचाव और राहत अभियान चलाया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

550 अरब रुपये का बकाया, पाई पाई वसूलने की शुरू हुई कार्रवाई, जिनपिंग ने शहबाज को दिया अल्टीमेटम

मुसलमानों के लिए बरकरार रखेंगे 4% आरक्षण, Andhra Pradesh में BJP की सहयोगी TDP का बड़ा ऐलान

Jammu Kashmir: आतंकवादी संगठन से जुड़ने जा रहा था युवक, पुलिस ने मौके पर ही धड़ दोबाचा

पक्षपातपूर्ण और राजनीतिक एजेंडा, अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता को लेकर अमेरिकी आयोग की रिपोर्ट को भारत ने किया खारिज