NCC के 1 लाख नए कैडेटों को मिलेगा प्रशिक्षण, 173 सीमावर्ती और तटीय जिलों में होगा विस्तार

By अंकित सिंह | Aug 17, 2020

15 अगस्त 2020 को लाल किले के प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय कैडेट कोर की विस्तार का ऐलान किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि हम एक लाख कैडेटों को परीक्षण देंगे और हमारा प्रयास होगा कि उनमें से एक तिहाई लड़कियां हो। मोदी ने राष्ट्रीय कैडेट कोर का दायरा सीमावर्ती और तटीय क्षेत्रों तक बढ़ाने की भी योजना की घोषणा की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री के घोषणा के बाद एनसीसी के विस्तार से जुड़े प्रस्तावों को मंजूरी दे दी। अब इसके तहत 173 बॉर्डर और तटीय जिलों के युवाओं को बड़े पैमाने पर अपनी भागीदारी निभाने का मौका मिलेगा। इसके लिए अब एनसीसी में एक लाख कैडेट्स की भर्ती की जाएगी। इस योजना के तहत एक हजार से ज्यादा स्कूल और कॉलेजों को चिन्हित किया गया था।

इसे भी पढ़ें: PM मोदी ने आत्मनिर्भर भारत और लोकल के लिए वोकल का संकल्प लेने का किया आह्वान

प्रधानमंत्री के इस घोषणा का सैकड़ों एनसीसी कैडेटों ने स्वागत किया है। रक्षा मंत्रालय अब इस योजना को पूर्ण रूप से सफल बनाने के लिए कमर कस चुका है। प्रधानमंत्री के इस ऐलान का आगे किस तरीके से अमल में लाया जा सकेगा इसको लेकर रणनीति बनाई जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एस ऐलान के बाद युवाओं में देश की सेना में शामिल होने के लिए उत्साहवर्धन तो बढ़ेगा ही इसके अलावा उन्हें भविष्य में सेना में अपना करियर बनाने का विकल्प भी मिल सकता है। आपको बता दें कि भारत में राष्ट्रीय कैडेट कोर उच्च विद्यालयों, महाविद्यालयों और पूरे भारत में विश्वविद्यालयों से कैडेटों रंगरूटों जो एक स्वैच्छिक संगठन है। कैडेटों छोटे हथियारों और परेड में बुनियादी सैन्य प्रशिक्षण दिया जाता है।

प्रमुख खबरें

Kanpur Nagar Nigam में वसूली और ठेका हेराफेरी पर 2 गिरफ्तार, 6 केस दर्ज

Allahabad High Court ने हमीरपुर में स्कूल सड़क के लिए Forest NOC देने का आदेश दिया

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग

JPNIC Lucknow के संचालन और रखरखाव को UP Cabinet की मंजूरी, 30 साल की लीज पर दिया