ये प्लेन के टुकड़े नहीं, इसे धमकी समझो, हूतियों ने पाक को दिखाया ट्रेलर

By अभिनय आकाश | Oct 10, 2026

मक्का पैक्ट के नाम पर रियाद पहुंचे पाकिस्तान के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर और उनकी सेना को यमन के हूती लड़ाकों ने ऐसा खौफनाक और सीधा संदेश भेजा जिसने पूरे इस्लामाबाद को सन्न कर दिया। यमन के अंसारुल्लाह लड़ाकों ने लगातार तीसरे दिन सऊदी अरब के सबसे सुरक्षित और अति संवेदनशील सैन्य ठिकानों पर क्रयज और बैलेस्टिक मिसाइलों से वो भयंकर प्रहार किया जिसने यह साबित कर दिया कि यमन के इस खूनी दलदल में किसी भी विदेशी सेना का उतरना उनके लिए सीधा खुद की कब्र खोदने जैसा होगा। रियाद के किंग खलिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट का टर्मिनल फोर  काले धुएं के गुबार और आग की भयंकर लपटों में जल रहा है। सऊदी एयरलाइंस सऊदिया का एक पैसेंजर विमान मिसाइल की जद में आकर पूरी तरह खत्म हो चुका है।

इसे भी पढ़ें: Riyadh के हवाई अड्डे पर हमले में Saudia एयरलाइंस कैप्टन समेत तीन नागरिकों की मौत


ऐसा एक महीने से चल रही सऊदी अरब और हूती की लड़ाई में पहली बार हुआ है। इस बीच यमन में सरकारी सेना और हूती लड़ाकों के बीच जमीनी लड़ाई जारी है। इसमें सऊदी अरब के लड़ाकू विमान सरकारी सेना के समर्थन में ईरान समर्थित हूती लड़ाकों पर बमबारी कर रहे हैं। पता चला है कि पाकिस्तानी लड़ाकू विमान भी हूं पर हमलों में सऊदी वायुसेना का साथ दे रहे हैं। पाकिस्तानी सेना साफ़ कर चुकी है कि उसके सैनिक सऊदी अरब में हैं और अपनी क्षमता के अनुरूप जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं। बता दें कि यमन की सेना बाब अल मंदेब स्टेट और लाल सागर के किनारे के इलाकों का कब्जा हूतियों से ले लेने के लिए लड़ रही है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड के Hemkund Sahib के कपाट शीतकाल के लिए बंद, 3.84 लाख श्रद्धालुओं ने टेका मत्था

US हमलों के बावजूद बातचीत नहीं छोड़ेगा Iran, बैठक में Vladimir Putin ने बढ़ाया हाथ

Ranji Trophy 2026-27 का आगाज रविवार से, स्टार खिलाड़ियों और युवाओं पर रहेंगी नजरें

CM Rekha Gupta का AAP और Congress पर निशाना, कहा- राजधानी को बंधक नहीं बनने देंगे