रामलीला में रावण भी भूमिका निभाने वाले 10 कलाकारों ने सामाजिक बुराइयों से लड़ने का किया संकल्प

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 05, 2022

कोटा (राजस्थान)। राजस्थान में रामलीला में रावण की भूमिका निभाने वाले 10 कलाकारों ने सामाजिक बुराइयों से लड़ने का संकल्प करते हुए एक संगठन बनाने की घोषणा की है। कोटा के दशहरा मैदान में 1994 से रामलीला में रावण की भूमिका निभा रहे राजाराम जैन (46) ने मंगलवार को रामधाम आश्रम में ‘कर्मयोगी रावण सरकार’ के गठन की घोषणा की। जैन ने कोटा के हाड़ौती क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में आयोजित होने वाली रामलीला में रावण की भूमिका निभानेवाले 10 कलाकारों के साथ मिलकर इस संगठन की स्थापना की है।

इसे भी पढ़ें: केरल में विजय दशमी के मौके कई बच्चों ने शिक्षा की दुनिया में रखा अपना पहला कदम

जैन ने कहा कि इसी तर्ज पर नवगठित ‘कर्मयोगी रावण सरकार’ भी इस संबंध में काम करेगा और ऐसे परिवारों की मदद के लिए एक विभाग स्थापित करने की मांग करेगा क्योंकि देश में अब भी हजारों लोग सम्मानजनक अंतिम विदाई नहीं पाते। संस्थान के 10 संस्थापक सदस्य कोटा, बूंदी, बारां और झालावाड़ जिलों के कलाकार हैं, जो रामलीला में रावण की भूमिका निभाते हैं।

जैन ने कहा कि 2024 में अयोध्या मंदिर के गर्भगृह में रामलला की स्थापना के दिन संस्थान के तत्वावधान में ये सभी कलाकार मानव इतिहास में अब तक की गई गलतियों का पश्चाताप करेंगे। ‘कर्मयोगी रावण सरकार’ ने रावण के पुतलों की एक निश्चित ऊंचाई तय करने और रावण के मिट्टी के पुतले बनाने की अपील भी कि ताकि इन पुतलों के दहन से पर्यावरण को नुकसान ना हो।

प्रमुख खबरें

Champions League: Real Madrid को घर में लगा बड़ा झटका, Harry Kane के गोल से Bayern Munich ने रौंदा।

ईरान के बाद इजरायल के निशाने पर भारत का दुश्मन? लॉक हो गया टारगेट!

DC vs GT: दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच भिड़ंत, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

Raghav Chadha के Interesting Idea ने मचाई सियासी हलचल, क्या AAP से अलग बनाएंगे New Party?