उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में स्कूल बस और ट्रक की टक्कर में 10 बच्चे घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 10, 2024

बुलंदशहर। बुलंदशहर जिले के अनूपशहर में शनिवार सुबह एक स्कूल बस की ट्रक से टक्कर हो गयी, जिसमें दस बच्चे घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि चार बच्चों के पैर में फ्रैक्चर है और ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है। अनूपशहर के पुलिस क्षेत्राधिकारी डा. अनूप सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह करीब आठ बजे जिरौली गांव के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक करने के बाद ट्रक ने सामने से आ रही स्कूल बस में टक्कर मार दी।

प्रमुख खबरें

Adani Enterprises और Jabil Inc ने Data Center उपकरणों के लिए 50:50 साझेदारी का प्रस्ताव दिया

Rishabh Pant चोट के कारण India A के शुरुआती दो Test मैचों से बाहर

Formula 1 की अफ्रीका में 33 साल बाद वापसी, Rwanda में होगा African Grand Prix

FIFA की पारदर्शिता पर सवाल, Gianni Infantino को वर्ल्ड कप संस्था से मिले 1.72 मिलियन डॉलर