भोपाल के शाहपुरा और कोलार क्षेत्र में 10 दिन का टोटल लॉकडाउन

By दिनेश शुक्ल | Apr 08, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के शाहपुरा और कोलार क्षेत्र में शुक्रवार से एक सप्ताह का टोटल लॉकडाउन लगाया गया है। शाहपुरा और कोलार क्षेत्र में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए भोपाल जिला प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। कोलार क्षेत्र में टोटल लॉकडाउन लगाए जाने की जानकारी भोपाल कलेक्टर अविनाश लावनिया ने दी है।

इसे भी पढ़ें: कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से कहा- प्रदेश आपका गैर जिम्मेदाराना कृत्य माफ़ नहीं करेगा

कलेक्टर लवानिया ने गुरुवार को मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि भोपाल के शाहपुरा और कोलार क्षेत्र में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए यह फैसला लिया है। शुक्रवार 09 अप्रैल 021 शाम 6 बजे से सोमवार 19 अप्रैल 2021 की सुबह 6 बजे तक टोटल लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया गया है। लॉकडाउन के दौरान सिर्फ मेडिकल की दुकानें खुलीं रहेंगी तथा दूध और सब्जी वाले कालोनी में आ जा सकेंगे। बता दें कि शाहपुरा और कोलार क्षेत्र इन दिनों कोरोना हॉटस्पाट बना हुआ है। भोपाल के इस क्षेत्र में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा

Amit Shah के अरुणाचल दौरे पर होर्डिंग गिराने वाले Youth Congress नेता तार जॉनी को मिली जमानत