मध्य प्रदेश में कोरोना से और 10 मौतें, 1307 नये मामले, संक्रमितों की संख्या 2,15,957 हुई

By दिनेश शुक्ल | Dec 07, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 1307 नये मामले सामने आए हैं, जबकि 10 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या दो लाख 15 हजार 957 और मृतकों की संख्या 3347 हो गई है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा सोमवार देर शाम जारी कोरोना से संबंधित हेल्थ बुलेटिन में दी गई। नये मामलों में इंदौर-509, भोपाल-317, ग्वालियर-74, जबलपुर-48, उज्जैन-24, रतलाम-37, रीवा-24 के अलावा अन्य जिलों में 20 से कम मरीज मिले हैं।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के प्रोटेम स्पीकर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की भेंट, श्रीराम मंदिर निर्माण और लव जिहाद कानून के लिए दी बधाई

राज्य में आज कोरोना से 10 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मृतकों में इंदौर के पांच, भोपाल के दो और रतलाम, सतना व मंदसौर के एक-एक मरीज शामिल हैं। इसके बाद राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 3337 से बढ़कर 3347 हो गई है। मृतकों में सबसे अधिक इंदौर के 787, भोपाल 531, उज्जैन 100, बुरहानपुर 26, खंडवा 57, जबलपुर 228, खरगौन 81, ग्वालियर 186, धार 52, मंदसौर 29, नीमच 36, सागर 144, देवास 26, रायसेन 41, होशंगाबाद 56, सतना 41, आगरमालवा 10, झाबुआ 24, अशोकनगर 16, शाजापुर 22, दतिया 20, छिंदवाड़ा 39, सीहोर 48, उमरिया 16, रतलाम 72, बड़वानी 21, मुरैना 26, राजगढ़ 57, श्योपुर 11, टीमकगढ़ 27, रीवा 33, गुना 21, हरदा 30, कटनी 16, सीधी 12, शिवपुरी 27, अलीराजपुर 13, भिंड 09, बैतूल 66, नरसिंहपुर 27, सिवनी 11, सिंगरौली 26, छतरपुर 31, विदिशा 55, दमोह 72, बालाघाट 11, अनूपपुर 14, शहडोल 30, निवाड़ी 02,मंडला 09, डिंडौरी 01 और पन्ना के तीन व्यक्ति हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन में राहत की खबर यह है कि राज्य में अब तक 1,99,167 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर पहुंच चुके हैं। इनमें 1245 मरीज सोमवार को स्वस्थ हुए। अब प्रदेश में कोरोना के सक्रिय प्रकरण 13,443 हैं। 

प्रमुख खबरें

Kerala High Court का रेलवे को आदेश: Nilambur Nanjangud रेल लाइन की DPR 14 अक्टूबर तक करें तैयार

अन्याय के राजा का अनोखा विरोध... European Parliament में लगी डोनाल्ड ट्रंप की न्यूड विवादित सुनहरी मूर्ति, दुनिया भर में मचा हड़कंप | Golden Naked Trump Statue

Imphal East में RAF चौकी पर ग्रेनेड हमला, हेड कांस्टेबल घायल

S Jaishankar पहुंचे Ethiopia, द्विपक्षीय संबंधों और रणनीतिक साझेदारी पर होगी वार्ता