By दिनेश शुक्ल | May 12, 2021
भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष, मीडिया प्रभारी व पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने भाजपा की शिवराज सरकार से 10 सवाल किए है। उन्होंने कहा कि महामारी के इस दौर में जहाँ लोग जीवन रक्षक दवाओं, ऑक्सीजन और अस्पतालों में बिस्तर के लिए परेशान हो रहे है। ऐसे में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में कोरोना महामारी की विपदा से निपटने के लिए न तो कभी सर्वदलीय बैठक बुलाई और न ही उनसे कोई सलाह ली बल्कि विपक्ष पर लगातार झूठे आरोप लगा कर अपनी निकामियों का ठीकरा विपक्ष पर फोड़ने का काम कर रहे है। शिवराज जी कहते है कि कांग्रेस के नेता भ्रम फैलाते है। जबकि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ लगातार महामारी से निपटने को लेकर मुख्यमंत्री को लगातार पत्र लिखकर चेता रहे है जबकि कमलनाथ जी ने कांग्रेस पदाधिकारीयों, कार्यकर्ताओं, नेताओं और विधायकों को दिशा निर्देश जारी किए है कि महामारी के दौर में जनता की सेवा में उनकी सहायता में जुट जाए।
कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जीतू पटवारी ने गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा पर व्यंग करते हुए कहा कि गृहमंत्री जी प्रति दिन नहा धोकर, चेहरे पर पाउडर लगाकर, मूंछे काली करके, बाल काले करके, ओठों पर लाली लगाकर टीवी पर तथ्यहीन बातें करते हुए दिखते है अपनी भूमिका छोड़कर विपक्ष को कोसते हुए दिखते है। गृहमंत्री जी कहते है कि इस महामारी में काला बाजारी करने वाले लोगों को अजीवन कारावास की सज़ा होगी। लेकिन उन्हीं के पार्टी के कार्यकर्ता गिद्धों की तरह लोगों को नोंचने में लगे है उनके प्रति आपकी सरकार नर्म क्यों है। जीतू पटवारी ने कहा कि वह कांग्रेस की तरफ से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा से वह 10 सवाल करते है जिसका जबाब वे प्रदेश की जनता को दें।
जीतू पटवारी ने सवाल करते हुए कहा कि जबलपुर में सीटी हॉस्पीटल के संचालक सरबजीत सिंह मोखा जिसने करीब 1 लाख नकली रेमडेसिविर इजेक्शन बेंचे उसके खिलाफ आपकी पार्टी और सरकार का रूख नर्म क्यों है। रतलाम में भाजपा से जुड़े राजेश महेश्वरी को ऑक्सीफ्लोमीटर की कालाबाजारी करते हुए पकड़ा गया उसे आपकी सरकार ने रात में ही क्यों छोड़ दिया। उज्जैन में कैबिनेट मंत्री डॉ. मोहन यादव का प्रतिनिधि अभय विश्वकर्मा जो 30-30 हजार में अस्पताल में बेड बेच रहा था, अस्पताल के डॉक्टर ने यह बयान दिया है। आपकी सरकार क्यों चुप है? आपने नरोत्तम जी कार्यवाही क्यों नहीं की और आप विपक्ष पर नकारात्मकता का आरोप लगाते हैं। दो लाख से ज्यादा मौतें मध्य प्रदेश में हो गई है, आपकी सरकार कहती है कि आपने जिले वार क्राइसिस मैनेजमेंट की कमेटियां बनाई है, गाँव-गाँव, नगर-नगर सर्वे चल रहा है तो फिर केन नदी की सहायक रूद्र नदी में शव क्यों बह रहे हैं?
जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और उनकी सरकार से 10 सवाल करते हुए पूछा कि
जीतू पटवारी ने कहा कि इस महामारी के दौर में हमारे नेता कमलनाथ और पूरी कांग्रेस पार्टी सरकार को सहयोग करने में पीछे नहीं हटेगी हम सरकार के साथ है भले ही शिवराज सरकार उन पर नकारात्मकता फैलाने का आरोप लगाए लेकिन हमारे नेता, कार्यकर्ता, पदाधिकारी, विधायक सभी इस भयावह दौर में जनता की सेवा में लगे है और इस महामारी में सबका सहयोग कर रहे है।