रामलीला मैदान में Tejashwi Yadav का वार, मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर देशद्रोह का मुकदमा चलाने की मांग की

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 01, 2026

नयी दिल्ली, एक नवंबर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने रविवार को कहा कि देश में मौजूदा लड़ाई वोटरों और ‘चीटरों’ के बीच है तथा लोकतंत्र को बचाने के लिए सभी को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। उन्होंने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधते हुए उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा चलाने और उन्हें जेल भेजने की मांग की। दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘इंडिया’ गठबंधन की ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आयोजित रैली को संबोधित करते हुए तेजस्वी ने कहा, ‘‘हमें संकल्प लेना है कि हम लोकतंत्र को खत्म नहीं होने देंगे।’’ उन्होंने रामलीला मैदान का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘वैसे तो रामलीला मैदान में रामायण के पाठ का आयोजन होता है, लेकिन हमने वोट चोरों के खिलाफ महाभारत शुरू किया है।’’ महाभारत के पात्र शकुनि का उल्लेख करते हुए राजद नेता ने कहा, ‘‘जब शकुनि अपना खेल खेल रहा है, तो कुरुक्षेत्र में लड़ाई लड़नी होगी।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi का Election Commission पर हमला, CEC ज्ञानेश कुमार को जेल भेजेंगे

अगले चरण में शामिल हो सकता है Bengaluru-Pune Bullet Train कॉरिडोर, रेल मंत्री ने दिए संकेत

Diwali पर बनाएं South India की 3 मशहूर GI Tag मिठाइयां, तिरुपति लड्डू से धारवाड़ पेड़ा तक

Adi Shankaracharya की परिक्रमा राष्ट्रीय एकता की मिसाल, बोले Kerala Governor Om Prakash Mathur