जबलपुर के मझौली में 100 एकड़ की गेहूं फसल आग में जलकर खाक

By दिनेश शुक्ल | Mar 31, 2021

जबलपुर। मध्य प्रदेश में जबलपुर जिले के मझौली थानांतर्गत ग्राम पोला में मंगलवार दोपहर किसानों में अफरातफरी व भगदड़ मच गई, जब उनकी खड़ी फसल में आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में लगभग सौ एकड़ के रकवे को अपनी चपेट में ले लिया। यही नहीं देखते ही देखते किसानों की मेहनत धू-धू कर जलने लगी, इस बीच किसानों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग विकराल रुप धारण कर चुकी थी। जबकि घटना की जानकारी मिलते ही फायर बिग्रेड के वाहन पहुंच गए, जिन्होने आग पर काबू पाने के असफल प्रयास किये।

 

इसे भी पढ़ें: छिंदवाड़ा के व्यापारियों ने 31 मार्च से 03 अप्रैल तक व्यापार बंद करने का लिया निर्णय

घटना की जानकारी मिलते ही सिहोरा सहित जबलपुर शहर से फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने की कोशिश शुरु कर दी थी। करीब तीन घंटे तक चारों ओर से फायर बिग्रेड द्वारा पानी फेंका गया, तब कहीं आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन तब तक सब कुछ जलकर खाक हो चुका था, किसानों की मेहनत पानी में मिल चुकी थी। इस बीच किसानों की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। आगजनी की इस घटना से किसानों को लाखों रुपए का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर

MP में OBC आरक्षण 14 फीसदी होने पर BJP ने कमलनाथ सरकार को घेरा