संकट में फंसे 100 नौसेनिकों को दुबई से भारत वापस भेजा गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 25, 2019

दुबई। भारतीय राजनयिक मिशन ने यहां बताया कि इस साल जुलाई अंत तक संकट में फंसे 100 नौसेनिकों को भारत वापस भेजा गया है। मीडिया खबरों में यह दावा किया गया है। दुबई में भारत के महावाणिज्यदूत विपुल ने ‘खलीज टाइम्स’ से कहा कि मिशन की प्राथमिकता सबसे अधिक संकटग्रस्त की सर्वप्रथम मदद है।

इसे भी पढ़ें: PM मोदी बहरीन में 200 साल पुराने श्री कृष्ण मंदिर की पुनर्निर्माण परियोजना का शुभारंभ करेंगे

विपुल ने कहा कि भारतीय समुदाय कल्याण कोष (आईसीडब्ल्यूएफ) के वाणिज्य दूतावास ने इस साल जुलाई तक लगभग 375 लोगों को हवाई टिकट प्रदान किए हैं। विदेश में हर भारतीय के कल्याण पर विशेष ध्यान दिया गया है, विशेष रूप से संकटग्रस्त लोगों के। उन्होंने बताया कि वाणिज्य दूतावास ने 52 लोगों की अस्थियों को स्वदेश भेजने में मदद की है। 28 चिकित्सीय मामलों में मदद की और 600 कर्मचारियों को गुज़र-बसर के लिए सहायता प्रदान की।

इसे भी पढ़ें: ब्रिटेन से अवैध खतरनाक कचरा भारत और दुबई में उतारा गया: श्रीलंका

खबरों के अनुसार इस साल जुलाई अंत तक संकट में फंसे 100 नौसेनिकों को भारत वापस भेजा गया है। विपुल ने उनके हर प्रयास में मदद करने के लिए स्थानीय अधिकारियों का शुक्रिया भी अदा किया।

 

प्रमुख खबरें

Premier League: वेस्ट हैम पर भारी पड़ी मैनचेस्टर सिटी, 3-0 से जीत के साथ टॉप पर

U-19 Asia Cup 2025: समीर मिन्हास की ऐतिहासिक पारी से पाकिस्तान ने भारत को हराया

Gill के बाहर होने से टीम इंडिया की टी20 रणनीति पर संकट? कोच गंभीर के फैसले पर बहस तेज

SBI का होम लोन पोर्टफोलियो ₹10 लाख करोड़ पार, बैंक की सबसे बड़ी यूनिट का नया कीर्तिमान