ब्रिटेन से अवैध खतरनाक कचरा भारत और दुबई में उतारा गया: श्रीलंका

sri-lanka-says-illigal-uk-waste-offloaded-to-india-and-dubai
[email protected] । Jul 27 2019 11:46AM

श्रीलंका के करीब 3,000 टन खतरनाक कचरे के अवैध आयात के मामले की जांच से पता चला है कि इसे भारत और दुबई भेजा गया था। देश के एक वरिष्ठ मंत्री ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। वित्त मंत्री मंगला समरवीरा ने संसद को बताया कि कबाड़ आयातक ने 2017 और 2018 में भारत और दुबई में लगभग 180 टन कच्चा कचरा भेज दिया था।

कोलंबो। श्रीलंका के करीब 3,000 टन खतरनाक कचरे के अवैध आयात के मामले की जांच से पता चला है कि इसे भारत और दुबई भेजा गया था। देश के एक वरिष्ठ मंत्री ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। वित्त मंत्री मंगला समरवीरा ने संसद को बताया कि कबाड़ आयातक ने 2017 और 2018 में भारत और दुबई में लगभग 180 टन कच्चा कचरा भेज दिया था।

इसे भी पढ़ें: श्रीलंका सरकार 39 देश के आगमन पर वीजा और मुफ्त वीजा कार्यक्रम को बहाल करेगा

श्रीलंका के सीमा शुल्क विभाग ने पाया कि एक स्थानीय कंपनी ने ब्रिटेन से 241 कंटेनरों का आयात किया, जिसमें से 15 भारत और दो दुबई भेजे गए थे। श्रीलंका के इस विभाग का मानना है कि ब्रिटिश अधिकारियों को पहले ही श्रीलंकाई अधिकारियों की बिना मंजूरी के कचरे के निर्यात की अनुमति नहीं देनी चाहिए थी। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़