मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 1007 नए मामले, 12 लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 23, 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1007 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या बढ़कर 2,34,331 तक पहुंच गयी। राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से 12 और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है, जिससे मरने वालों की संख्या 3,514 हो गयी है। मध्यप्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया, ‘‘पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से इंदौर में तीन, भोपाल में दो और ग्वालियर, खरगोन, सागर, रतलाम, विदिशा, बैतूल एवं हरदा में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।’’ 

 

इसे भी पढ़ें: आंध्र प्रदेश में कोरोना के 379 नए मामले, तीन और लोगों की मौत


उन्होंने बताया, ‘‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 847 मौत इंदौर में हुई हैं, जबकि भोपाल में 561, उज्जैन में 101, सागर में 146, जबलपुर में 236 एवं ग्वालियर में 193 लोगों की मौत हुई हैं। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।’’ अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में बुधवार को कोविड-19 के 364 नये मामले इंदौर जिले में जबकि भोपाल में 156 नये मामले सामने आये। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 2,34,331 संक्रमितों में से अब तक 2,20,051 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं जबकि 10,766 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अधिकारी ने कहा कि बुधवार को 1,223 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

विकास का संकल्प: ट्रिपल इंजन से बदलेगी दिल्ली की तस्वीर

भाषा विवाद पर Amit Shah का बड़ा संदेश, बोले- हिंदी और स्थानीय भाषाएं सगी बहनें हैं

म्यूचुअल फंड्स कितने प्रकार के होते हैं और कैसे करें सही निवेश? यहां जानें जरूरी बातें

कारोबारी राज कुंद्रा को 150 करोड़ रुपये के बिटकॉइन घोटाले के मामले में अदालत से बड़ी राहत मिली