By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 23, 2020
प्रयागराज। प्रयागराज जिले में रविवार को 104 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई जिससे यहां संक्रमित लोगों की संख्या 25,984 हो गई। जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्टर जीएस बाजपेयी ने बताया कि रविवार को संक्रमण से एक व्यक्ति की मृत्यु हुई।
यहां अभी तक कोविड-19 से 337 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है। उन्होंने बताया कि रविवार को 22 व्यक्तियों को उपचार के उपरांत अस्पताल से छुट्टी दी गई। अभी तक 6,147 व्यक्तियों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।