मिजोरम में कोविड-19 के 1,055 नये मामले, एक मरीज की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 10, 2021

आइजोल। मिजोरम में शुक्रवार को कोविड-19 के 1,055 नये मामले सामने आने के साथ ही कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 69,026 हो गयी जबकि एक मरीज की मौत होने से मृतकों की तादाद 231 पर पहुंच गयी। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। नये संक्रमितों में 185 बच्चे भी शामिल हैं। यह लगातार चौथा दिन है जब मिजोरम में कोरोना वायरस संक्रमण के एक हजार से अधिक नये मामले सामने आए हैं।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर बाइक और ट्रैक्टर बैन,तैनात होंगे मार्शल :हादसों को रोकने के लिए NHAI ने उठाया कदम

मिजोरम में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 917 मरीज संक्रमण मुक्त हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 56,355 हो गयी। अधिकारी के मुताबिक संक्रमण से ठीक होने की दर 81.64 प्रतिशत हो गयी है। राज्य में अब तक 9.49 लाख नमूनों की कोविड-19 जांच हो चुकी है। राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ लालजावमी के अनुसार बृहस्पतिवार तक 6.62 लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाया जा चुका है, जिनमें से 2.87 लाख लोग टीके की दोनों खुराक ले चुके हैं।

प्रमुख खबरें

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा

विदेशी Unicorns में भारतीय संस्थापकों का मूल्य 560 अरब डॉलर पहुंचा: Prosus सूचकांक